शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Donald Trump ने भारत-पाकिस्तान को दिया अल्टीमेटम, दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो US भी करेगा पलटवार

भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के साथ युद्ध करने जा रहे हैं तो मुझे किसी के साथ समझौता करने में कोई दिलचस्पी नहीं होगी।

by Vinod
मई 31, 2025
in Latest News, TOP NEWS, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहलागम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर में थे। इस मौके पर उन्होंने दो टूक शब्दों में ऐलान कर दिया कि फिलहाल ऑपरेशन सिंदूर जारी है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा कि अभी तो सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर एक ट्रेलर था, पूरी पिक्चर अभी बाकि हैं। इंडियन आर्मी चीफ उपेंद्र चौधरी भी चित्रकूट में जगतगुरू स्वामी भद्राचार्य को दक्षिणा में पीओके दिए जानें का वादा कर आए हैं। भारत ने सिंधु ट्रीटी पर बैन लगाया हुआ है। इन्हीं सभी बातों के चलते पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने भारत को गीदड़भभकी दी है। पाक संसद से भी भारत के खिलाफ जंग की हुंकार भरी जा रही है। ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से बड़ा बयान आया है।

तो चलिए अब हम आपको बताते हैं कि दुनिया के नए-नवले फुफा बने डोनाल्ड ट्रंप को किस वजह से भारत और रूस को लेकर बयान दे रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने किस वजह से रूस के राष्ट्रपति को आग से न खेलने की चेतावनी दे रहे हैं। दरअसल, चुनाव के वक्त डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया था कि उनके अमेरिका का प्रेसीडेंट बनते ही दुनिया में जहां भी वार चल रहे हैं, वह उन्हें वह रूकवा देंगे। उन्होंने खासतौर पर रूस-युक्रेन और इजरायल-हमास के बीच जारी जंग को खत्म कराए जानें की बात कही थी। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के बॉस बन गए, लेकिन वह अब तक कोई भी जंग रूकवाने में कामयाब नहीं हुए। इनसब के बीच भारत और पाकिस्तान के बार्डर गर्म हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की तरफ से साफ कह दिया गया है कि अगर आतंक नहीं रूका तो पाकिस्तान पर फिर से पलटवार किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐलान कर दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है।

RELATED NEWS

BRICS Summit 2026: दिल्ली में होने वाली बैठक से क्यों चिंतित हैं ट्रंप, क्या डॉलर पर पड़ेगा कोई असर?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में होने वाली बैठक से क्यों चिंतित हैं ट्रंप, क्या डॉलर पर पड़ेगा कोई असर?

सितम्बर 9, 2026
Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO

कारगिल के हीरो, Operation Sindoor में बड़ी भूमिका… कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?

सितम्बर 2, 2026

ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय लेते हुए व्यापार समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान के बीच फिर से यु्द्ध होता है तो अमेरिका कोई भी समझौता नहीं करेगा। अब भारत और पाकिस्तान से कारोबारी डील को खत्म कर देंगे। ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान को कारोबार का लॉलीपाप देते हुए कहा कि हम दोनों देशों से व्यापार समझौता करने जा रहे हैं। मुझे इस पर गर्व है। हम गोलियों के बजाय व्यापार के जरिये परमाणु युद्ध की आशंका को रोकने में सफल रहे। दोनों देशों के बीच युद्ध का इतिहास रहा है। हर बार वे दोनों गोलियों के बाद समझौता करने पर राजी हुए हैं। मगर हमने व्यापार के जरिये समझौता कराया। इसलिए मुझे इस पर बहुत गर्व है। कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता। लेकिन पाकिस्तान और भारत के बीच बहुत ही खतरनाक संघर्ष चल रहा था। यह बहुत बुरा होता जा रहा था। वे दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं। अब हालात ठीक हैं।

ट्रंप ने एयरफोर्स वन से उड़ान भरने के बाद ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में कहा अगर भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के साथ युद्ध करने जा रहे हैं तो मुझे किसी के साथ समझौता करने में कोई दिलचस्पी नहीं होगी। मैं ऐसा नहीं करूंगा और मैं उन्हें बता दूंगा। ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के प्रतिनिधि अगले सप्ताह आ रहे हैं। हम भारत के साथ भी समझौता करने के बहुत करीब हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हम व्यापार की बात करते हैं। हम कहते हैं कि हम उन लोगों के साथ व्यापार नहीं कर सकते जो एक-दूसरे पर गोली चला रहे हों और परमाणु हथियारों का उपयोग करने की कगार पर खड़े हों। ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के किसी भी नेता का नाम लिए बिना कहा, ’वे उन देशों के महान नेता हैं, उन्होंने परिस्थितियों को समझा और दोनों के सहमत होने के बाद यह सब बंद हो गया। हम दूसरों को लड़ने से रोक रहे हैं।

लगातार जारी ट्रंप की बयानबाजी के बीच भारत ने अपनी विदेश नीति को स्पष्ट कर दिया है। खुद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बीते 22 मई को दो टूक लहजे में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष खत्म करने को लेकर सहमति बनाने में किसी तीसरे देश की भूमिका नहीं थी। दोनों देशों के बीच सहमति सीधी बातचीत के बाद बनी है। भारत की तरफ से दो-टूक खंडन के बावजूद ट्रंप ने 10 मई से अब तक बीते 21 दिनों में करीब 10 बार ऐसे बयान दिए हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि अमेरिका ने दोनों देशों का युद्ध रोका। ट्रंप के बयान के बाद अब सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें एक नया नाम दिया है। यूजर्स ट्रंप को दुनिया का फुफा बता रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं ट्रंप बेवजह दुनिया के फुफा बन रहे हैं। अगर फुफा बनने का शौख है तो पाकिस्तान के अंदर पनप रहे आतंकवाद को पहले खत्म करवाएं।

इनसब के बीच सूत्र बताते हैं कि अमेरिका भारत के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है। सूत्र बताते हैं कि भारत और अमेरिका के बीच 25 जून तक एक अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति बन सकती है। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी व्यापार वार्ता को गति देने के लिए पिछले सप्ताह वाशिंगटन में थे। इस दौरान वे अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक से दो बार मिले। दोनों पक्ष प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) की पहली किस्त से पहले अंतरिम व्यापार समझौते पर विचार कर रहे हैं। भारत पर अमेरिका का 26 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ इस साल 9 जुलाई तक निलंबित है। इसे अमेरिका ने 2 अप्रैल को लगाया था। हालांकि, भारतीय सामानों पर अब भी अमेरिका की ओर से लगाया गया 10 प्रतिशत बेसलाइन टैरिफ लागू है।

Tags: americaDonald TrumpindiaOperation SindoorPAKISTAN
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

BRICS Summit 2026: दिल्ली में होने वाली बैठक से क्यों चिंतित हैं ट्रंप, क्या डॉलर पर पड़ेगा कोई असर?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में होने वाली बैठक से क्यों चिंतित हैं ट्रंप, क्या डॉलर पर पड़ेगा कोई असर?

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 9, 2026

दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को BRICS का बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है। भारत इस साल संगठन की...

Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO

कारगिल के हीरो, Operation Sindoor में बड़ी भूमिका… कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO:अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट ने अपने पहले CEO के नाम का ऐलान कर दिया...

Iran US War Resume

Iran-US War Resume: होर्मुज में फिर भड़की जंग, Larak Island पर अमेरिकी हमला, ईरान ने Jordan-UAE में किया पलटवार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

ईरान और अमेरिका के बीच कई हफ्तों से चली आ रही अपेक्षाकृत शांति अब एक बार फिर खत्म होती दिख...

Mojtaba Khamenei Health Update

Trump Statement: मोजतबा खामेनेई की मौत की अटकलों के बीच ट्रंप का दावा, क्या गंभीर रूप से घायल हैं ईरानी सुप्रीम लीडर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 27, 2026

Mojtaba Khamenei Health Update :ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत और उनके ठिकाने को लेकर चल रही अटकलों...

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ पाकिस्तान के साथ खड़े नजर आए तुर्की की गतिविधियां एक बार फिर चर्चा...

Next Post
Covid-19

दिल्ली में कोरोना वायरस से पहली मौत की पुष्टि, गंभीर बीमारियों से जूझ रही थी महिला

Firozabad Train Accident

झपकी बनी मौत का सबब, फिरोजाबाद में ट्रेन के गेट पर बैठा युवक गिरा, मौके पर मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In