Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सपा सांसद Priya Saroj और स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई 8 जून को लखनऊ में, शादी 18 नवंबर को वाराणसी में

समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई 8 जून को लखनऊ में होगी। दोनों की शादी 18 नवंबर को वाराणसी में होगी, जो राजनीति और क्रिकेट की दुनिया का एक खास मिलन साबित होगी।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 1, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Priya Saroj
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Priya Saroj Rinku Singh engagement: राजनीति और क्रिकेट की दुनिया के दो उभरते सितारे अब एक-दूसरे के होने जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज और कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह की सगाई 8 जून को लखनऊ में होगी। इसके बाद दोनों 18 नवंबर को वाराणसी के भव्य होटल ताज में शादी के बंधन में बंधेंगे। पिछले डेढ़ साल से एक-दूसरे को जानने वाले ये दोनों सितारे जल्द ही अपने रिश्ते को नई मंजिल देंगे। रिंकू की व्यस्तताओं के बीच भी इस शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। राजनीति के मैदान से लेकर क्रिकेट के स्टेडियम तक चर्चा में रहने वाले इस जोड़ी की जोड़ी पर सबकी नजरें टिकी हैं।

सगाई की तैयारी जोरों पर, लखनऊ में होगी अंगूठी पहनाने की रस्म

समाजवादी पार्टी की तेजतर्रार सांसद Priya Saroj और क्रिकेटर रिंकू सिंह के बीच रिश्ते की बात पिछले कई महीनों से चर्चाओं में थी। अब यह रिश्ता अगले रविवार 8 जून को लखनऊ में सगाई के साथ औपचारिक रूप लेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सगाई समारोह में परिवार के करीबी लोग मौजूद रहेंगे और रिंकू सिंह खुद सांसद प्रिया को अंगूठी पहनाएंगे। यह मौका दोनों के लिए बेहद खास होगा क्योंकि दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को जानने के बाद इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

RELATED POSTS

Rinku Singh और प्रिया सरोज की शादी की डेट हुई फाइनल, तूफानी सरोज ने दिया बड़ा अपडेट

Rinku Singh और प्रिया सरोज की शादी की डेट हुई फाइनल, तूफानी सरोज ने दिया बड़ा अपडेट

January 20, 2025
क्या रिंकू सिंह बन सकते हैं मछली शहर के दामाद कौन है वह खूबसूरत सांसद जो होगी इनकी दुल्हनिया

क्या Rinku Singh बन सकते हैं मछली शहर के दामाद ,कौन है वह खूबसूरत सांसद जो बनेगी दुल्हनिया

January 18, 2025

शादी की तैयारियां: 18 नवंबर को वाराणसी में भव्य आयोजन

सगाई के बाद शादी का आयोजन 18 नवंबर को वाराणसी के प्रसिद्ध होटल ताज में किया जाएगा। इस शादी में परिवार के अलावा राजनीति और क्रिकेट की बड़ी हस्तियां भी शामिल होंगी। जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद प्रिया सरोज और कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के मिलन से दोनों क्षेत्रों में उत्साह और खुशी का माहौल है।

परिवार ने की दोनों के रिश्ते को मंजूरी

Priya Saroj के पिता और सपा विधायक तूफानी सरोज ने इस रिश्ते को पूरी तरह मंजूर किया है। उन्होंने बताया कि रिंकू सिंह के पिता से भी शादी के सिलसिले में बात हो चुकी है। करीब डेढ़ साल से दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और इस बीच परिवार वालों ने भी इस रिश्ते को पक्के तौर पर स्वीकार किया है।

क्रिकेट और राजनीति के बीच बनी ये जोड़ी

रिंकू सिंह जो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हैं, पिछले साल इंग्लैंड टूर और आईपीएल की व्यस्तताओं के कारण समय निकालना मुश्किल हो रहा था। वहीं, प्रिया सरोज की एक सहेली के पिता भी क्रिकेटर रहे हैं, जिन्होंने ही प्रिया और रिंकू को मिलवाया था। इस तरह राजनीति और क्रिकेट के मेल से बनी यह जोड़ी अब शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

यह रिश्ता सिर्फ दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो दुनिया—राजनीति और क्रिकेट का मेल भी है, जो आने वाले समय में और भी चर्चित होगा।

UP News: प्रशांत कुमार को नहीं मिला सेवा विस्तार, IPS राजीव कृष्णा बनाए गए यूपी के DGP

Tags: Priya Saroj
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Rinku Singh और प्रिया सरोज की शादी की डेट हुई फाइनल, तूफानी सरोज ने दिया बड़ा अपडेट

Rinku Singh और प्रिया सरोज की शादी की डेट हुई फाइनल, तूफानी सरोज ने दिया बड़ा अपडेट

by Kirtika Tyagi
January 20, 2025

Rinku Singh : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर...

क्या रिंकू सिंह बन सकते हैं मछली शहर के दामाद कौन है वह खूबसूरत सांसद जो होगी इनकी दुल्हनिया

क्या Rinku Singh बन सकते हैं मछली शहर के दामाद ,कौन है वह खूबसूरत सांसद जो बनेगी दुल्हनिया

by SYED BUSHRA
January 18, 2025

Rinku Singh Priya Saroj wedding-अभी हाल ही में क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के बीच...

Rinku Singh

Rinku Singh engagement: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई, सोशल मीडिया पर खुशी की लहर

by Mayank Yadav
January 17, 2025

Rinku Singh Priya Saroj engagement: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से हाल ही में...

Priya Saroj

सांसद प्रिया सरोज को हाईकोर्ट से राहत, कार्रवाई पर रोक

by Mayank Yadav
September 26, 2024

Priya Saroj: सपा सांसद Priya Saroj को लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हाईकोर्ट से राहत...

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: सपा ने फिर जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, मछलीशहर से प्रिया सरोज को मिला टिकट, जानिए कौन है प्रिया?

by Akhand Pratap Singh
April 14, 2024

Lok Sabha Election 2024: रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची...

Next Post
Mayawati

Mayawati ने यूपी में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर उठाए गंभीर सवाल, नए डीजीपी के सामने बड़ा चैलेंज

Shamli Delhi Train

शामली में टला बड़ा रेल हादसा, ट्रैक पर रखा था 10 फीट लंबा पाइप और पत्थर, पायलट की सूझबूझ से बची सैकड़ों जानें...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version