शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कब्रिस्तान पर चला योगी का बुलडोजर, सरकारी ज़मीन को कराया कब्ज़ामुक्त

संभल जिले में एक बार फिर योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन में नजर आया। इस बार निशाना बना एक कब्रिस्तान, जिसे नगर पालिका और ग्राम पंचायत की बंजर भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया था।

by Gulshan
जून 2, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Sambhal News
Share on FacebookShare on Twitter

Sambhal News : संभल जिले में एक बार फिर योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन में नजर आया। इस बार निशाना बना एक कब्रिस्तान, जिसे नगर पालिका और ग्राम पंचायत की बंजर भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया था। प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कब्रिस्तान की कई कब्रों को ध्वस्त कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह अवैध निर्माण करीब 10 से 15 साल पुराना था और लगभग एक बीघा जमीन पर फैला हुआ था। यह जमीन नगर पालिका और ग्राम पंचायत की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस पर कब्रिस्तान का निर्माण कर अवैध कब्जा कर लिया था।

RELATED NEWS

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

दिसम्बर 20, 2025
UP News: बेडरूम में रात को बिगड़ी बात, फिर कुछ इस तरह से पत्नी ने पति का काट डाला प्राईवेट पार्ट

UP News: बेडरूम में रात को बिगड़ी बात, फिर कुछ इस तरह से पत्नी ने पति का काट डाला प्राईवेट पार्ट

अक्टूबर 4, 2025

प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

इस कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम वादना मिश्रा और तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम के साथ पहुंचकर प्रशासन ने पहले जमीन की पैमाइश कराई, फिर बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : अब न रोड टैक्स, न रजिस्ट्रेशन फीस, सरकार का इलेक्ट्रिक वाहनों पर आया…

जिलाधिकारी राजेंद्र पैसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और सरकारी भूमि को कब्जे से मुक्त कराने के लिए यह कदम जरूरी था।

जांच में जुटी टीम

तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जो भी लोग इस अवैध कब्जे के लिए जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया गया है। यह कार्रवाई सदर कोतवाली क्षेत्र के कागज़ी सराय, मंडी किशन दास सराय इलाके में की गई। प्रशासन की सख्त कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में हलचल है, जबकि कुछ लोगों ने इस कदम का विरोध भी किया।

Tags: sambhal news
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

UP News: बेडरूम में रात को बिगड़ी बात, फिर कुछ इस तरह से पत्नी ने पति का काट डाला प्राईवेट पार्ट

UP News: बेडरूम में रात को बिगड़ी बात, फिर कुछ इस तरह से पत्नी ने पति का काट डाला प्राईवेट पार्ट

by Vinod
अक्टूबर 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के गुन्नौर...

काम नहीं आई मुस्लिम पक्ष की दलील, संभल की मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट का रोक लगाने से इनकार

काम नहीं आई मुस्लिम पक्ष की दलील, संभल की मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट का रोक लगाने से इनकार

by Vinod
अक्टूबर 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल स्थित सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद व मैरिज हाल के ध्वस्तीकरण पर इलाहाबाद...

पति ने पत्नी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्लास से निकले दांत फिर शरीर पर किए 500 वार और काटा प्राइवेट पार्ट

पति ने पत्नी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्लास से निकले दांत फिर शरीर पर किए 500 वार और काटा प्राइवेट पार्ट

by Vinod
अगस्त 10, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल में एक जघन्य हत्याकांड सामने आया है। यहां अवैध संबंधों के चलते आधी...

Sambhal News

इंस्टाग्राम पर अश्लीलता और गालियों का लगा रहे थे तड़का, महक-परी पर संभल पुलिस की ने कसा शिकंजा 

by Gulshan
जुलाई 15, 2025

Sambhal News :  उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रहने वाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर महक और परी एक बार फिर...

Next Post
प्रदेश में चल रही आने वाले योग सप्ताह की तैयारियाँ, जानें किन जगहों को बनाया जाएगा मुख्य केंद्र

प्रदेश में चल रही आने वाले योग सप्ताह की तैयारियाँ, जानें किन जगहों को बनाया जाएगा मुख्य केंद्र

अब्बास अंसारी पर ‘OP’ ने क्यों दिखाई दरियादिली, मऊ को लेकर सुभासपा अध्यक्ष की ‘थ्योरी’ से UP की सियासत गरमाई

अब्बास अंसारी पर ‘OP’ ने क्यों दिखाई दरियादिली, मऊ को लेकर सुभासपा अध्यक्ष की ‘थ्योरी’ से UP की सियासत गरमाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist