Monday, November 16, 2026 11:09 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » PAK पर ‘वाटर स्ट्राइक’ से खौफ में मुनीर के रंगरूट, नीले ड्रमों की मची लूट तो मौलाना गुनगुना रहे PM मोदी संग प्रीति के गीत

PAK पर ‘वाटर स्ट्राइक’ से खौफ में मुनीर के रंगरूट, नीले ड्रमों की मची लूट तो मौलाना गुनगुना रहे PM मोदी संग प्रीति के गीत

सिंधु जल समझौता रद्द होने के बाद अब इसका असर पाकिस्तान पर दिखने लगा है। इंडस रिवर सिस्टम अथॉरिटी ने चिनाब नदी में जल प्रवाह में भारी उतार-चढ़ाव को गंभीर चिंता का विषय बताया है।

by Vinod
03/06/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सिंधू जल संधि को सस्पेंड कर दिया था, जिसके कारण पाकिस्तान में अभी से पानी की भीषण किल्लत शुरू हो गई है। पाकिस्तानी मौलाना रहिमन को याद कर रहे हैं तो आतंकी फौज भारत को गीदड़भभकी दे रही हे। पड़ोसी मुल्क की संसद में पानी को लेकर हाय-तौबा मची हुई है। बाजारों में नीले ड्रमों की बिक्री में जबरदस्त इजाफा हो रहा है। हालात ऐसे हो गए है कि गोदामों में रखे ड्रम को लुटरे लूटकर भाग रहे हैं। जबकि किसानों अभी से त्राहिमाम-त्राहिमाम करने लगे हैं। उनका कहना हैं कि अगर पानी समय से नहीं मिला तो चावल की फसल इसबार वह नहीं उगा सकेंगे।

सिंधु जल समझौता रद्द होने के बाद अब इसका असर पाकिस्तान पर दिखने लगा है। इंडस रिवर सिस्टम अथॉरिटी ने चिनाब नदी में जल प्रवाह में भारी उतार-चढ़ाव को गंभीर चिंता का विषय बताया है। अथॉरिटी का कहना है कि इसका असर पंजाब में दिखने लगा है। चावल वाले इस क्षेत्र के किसान परेशान हैं। पानी रोके जानें से मंगला डैम के जल भंडारण पर भी पड़ रहा है। IRSA के प्रवक्ता खालिद इदरीस राणा ने कहा, जिस तरह से भारत ने चिनाब के जल प्रभाव को कम किया है, इससे खरीफ की फसलों के साथ ही चावल पर खतरा मंडरा रहा है। प्रवक्ता ने दावा किया कि मंगला डैम के जल भंडारण पर भी असर पड़ सकता है।

IRSA के प्रवक्त राणा ने बताया कि पाकिस्तान कमीशनर फॉर इंडस वाटर्स को हर घंटे जल प्रवाह का डेटा मिलता है, जबकि आईआरएस को औसत (मीन) डेटा मिलता है। उनके अनुसार, चिनाब नदी में 29 मई को औसत जल प्रवाह 69,100 क्यूसेक और 30 मई को 78,000 क्यूसेक था जो 31 मई को अचानक गिरकर 22,700 क्यूसेक रह गया। उन्होंने कहा, चिनाब में जल प्रवाह का ये उतार-चढ़ाव बहुत गंभीर है। सेंट्रल पंजाब के चावल क्षेत्र की सिंचाई जरूरतों को पूरा करने के लिए IRSA ने मंगला जलाशय से जल प्रवाह को 10,000 क्यूसेक से बढ़ाकर 25,000 क्यूसेक कर दिया है। हालांकि, अगर यही स्थिति बनी रही तो मंगला डैम का जल भंडारण गंभीर रूप से प्रभावित होगा।

RELATED NEWS

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

August 24, 2026
Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

August 8, 2026

राणा ने बताया कि IRSA झेलम नदी की जल विज्ञान स्थिति के अनुसार मंगला डैम में पानी का भंडारण कर रहा है और 30 जून तक बांध को 80 प्रतिशत तक भरना अनिवार्य है। राणा ने कहा कि भारत द्वारा चिनाब के जल प्रवाह को कम-ज्यादा करने से सेंट्रल पंजाब के चावल क्षेत्र को खतरे में डाल दिया है और ये मंगला बांध के भराव को भी प्रभावित करेगा। यह स्थिति पाकिस्तान की खाद्य सुरक्षा और कृषि अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती पेश कर सकती है, क्योंकि चिनाब नदी पंजाब के विशाल कृषि क्षेत्रों की सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण है। आईआरएसए ने भारत से सिंधु जल संधि के तहत जल साझा करने की प्रतिबद्धताओं का पालन करने की अपील की है।

पाकिस्तान के अर्थशास्त्र के जानकारों का कहना है कि यदि जल प्रवाह में कमी जारी रही तो चावल के साथ-साथ कपास, मक्का और गन्ने जैसी अन्य खरीफ फसलों पर भी असर पड़ सकता है। जो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं। सिंधू जल संधि के सस्पेंशन का असर पाकिस्तान की जीडीपी पर भी पड़ेगा। फसलों के अलावा घरों पर भी पानी का संकट मंडराएगा। पाक के जानकारों का दावा है कि भारत की नदियों से आने वाला पानी ही पंजाब और सिंध के घरों में पहुंचाया जाता है। पानी कम हुआ तो इससे पेयजल संकट पैदा हो जाएगा। पानी के संकट की अटकलों के बीच पाकिस्तान में लोग नीले ड्रमों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में नीले ड्रम की रेट अचानक बढ़ गए हैं।

भारत की वाटर से स्ट्राइक से पाकिस्तान के मौलाना भी परेशान हैं। मौलानाओं का कहना है कि भारत को तत्काल सिंधू समझौता बहाल करना चाहिए। लाहौर के एक मौलाना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल मीडिया में मौलाना कहता सुनाई पड़ रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी पाक की आवाम पर रहम करें। लोग तो दुश्मनों को भी पानी पिलाते हैं। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी वाटर स्ट्राइक को तत्काल रोकें। नहीं तो पूरे पाकिस्तान में प्रलय आ जाएगा। फसलें बर्बाद हो जाएंगी। रोटी के लाले पड़ जाएंगे। मौलाना ने पाक सरकार और पाक आर्मी से भी कहा है कि दोनों मिलकर भारत सरकार से बात करें और जनता को इस समस्या से निजाद दिलवाएं। पाक की महिलाओं के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह पानी की समस्या के बारे में बता रही हैं।

जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी ने कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन को 13 मई को एक रिपोर्ट सौंपी थी। जिसमें बताया गया था कि पहलगाम में नागरिकों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमले के बाद संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। मुखर्जी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, जब तक पाकिस्तान विश्वसनीय और स्थायी रूप से सीमा पार आतंकवाद को समर्थन करना नहीं छोड़ देता, तब तक प्रमुख जल-बंटवारा संधि निलंबित रहेगी। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के जल संसाधन सचिव सैयद अली मुर्तजा ने नई दिल्ली की ओर से उठाई गई विशिष्ट आपत्तियों पर चर्चा करने के लिए अपनी सरकार की तत्परता व्यक्त की थी। हालांकि, भारत सरकार संधि को स्थगित रखने के अपने फैसले पर दृढ़ है।

 

Related Posts

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

August 24, 2026
Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

August 8, 2026
Sheikh Hasina News:  बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

August 6, 2026
Red Sea Attack: लाल सागर में हमले के बाद भारत के झंडे वाला कार्गो जहाज डूबा, 13 भारतीय नाविकों की बची जान

Red Sea Attack: लाल सागर में हमले के बाद भारत के झंडे वाला कार्गो जहाज डूबा, 13 भारतीय नाविकों की बची जान

August 5, 2026
Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

August 2, 2026
SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

August 1, 2026
Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

July 14, 2026
Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हुआ हमला, 10 भारतीय सुरक्षित, एक अब भी लापता

Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हुआ हमला, 10 भारतीय सुरक्षित, एक अब भी लापता

July 12, 2026
B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

July 4, 2026
India air pollution

सांसों में घुलता मौत का तांडव: भारत पर मंडरा रहा है फेफड़ों की बीमारियों का ‘सुनामी’ संकट

December 26, 2025
Next Post
yogi adityanath birthday ayodhya ram mandir environment ganga dussehra 2025

Uttar Pradesh : इस साल 5 जून क्यों है इतना ख़ास ,किसका है जन्मदिन गंगा ,दशहरा,पर्यावरण दिवस और राम दरबार प्रतिष्ठा एक साथ

Shashi Tharoor

शशि थरूर का ट्रंप को दो टूक जवाब, 'पाकिस्तान पर समझाने की जरूरत नहीं!'

Khan Sir Wife

लाल लहंगे और घूंघट में दिखीं मिसेज खान! पहली बार सामने आईं Khan Sir की पत्नी

POPULAR POST

Emergency Landing : उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान में आई खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर  करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

Emergency Landing : उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान में आई खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

November 15, 2026
IPL Expansion: IPL में होने जा रहा बड़ा बदलाव? 10 नहीं, अब खेल सकती हैं 12 टीमें, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

IPL Expansion: IPL में होने जा रहा बड़ा बदलाव? 10 नहीं, अब खेल सकती हैं 12 टीमें, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

November 10, 2026
Dev Uthani Ekadashi : कब है? 20 या 21 नवंबर, जानें पूजा मुहूर्त, व्रत पारण और तुलसी विवाह की तारीख

Dev Uthani Ekadashi : कब है? 20 या 21 नवंबर, जानें पूजा मुहूर्त, व्रत पारण और तुलसी विवाह की तारीख

November 13, 2026
Chhath Puja Lucknow : लखनऊ में छठ पूजा की कैसी हैं तैयारियां? कितने घाटों पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Chhath Puja Lucknow : लखनऊ में छठ पूजा की कैसी हैं तैयारियां? कितने घाटों पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

November 11, 2026
Supreme Court Government Employee Suspension

Supreme Court : सरकारी कर्मचारी 48 घंटे जेल में रहा तो अपने आप होगा सस्पेंड, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

November 9, 2026
Saurabh Tomar Baghpat News

Diwali Dispute : बागपत में पटाखे जलाने पर चली गोली, राष्ट्रपति के अंगरक्षक के सिर में धंसी, वेंटिलेटर पर हालत गंभीर

November 11, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India