सोमवार, सितम्बर 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Harry Potter reboot टी वी सीरीज के कलाकारों का हुआ चयन जानिए कौन निभाएगा कौन सा किरदार

HBO की नई हैरी पॉटर टीवी सीरीज के लिए हैरी, हर्माइनी और रॉन के किरदारों की कास्टिंग हो चुकी है। सीरीज की शूटिंग 2025 में शुरू होगी और 2026 में रिलीज की जाएगी।

by SYED BUSHRA
जून 3, 2025
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Harry Potter reboot series cast and release details : अगर आप हैरी पॉटर के फैन हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। फिल्मों की जबरदस्त सफलता के बाद अब यह जादुई कहानी छोटे पर्दे पर भी आने को तैयार है। HBO की मच अवेटेड ‘हैरी पॉटर रीबूट’ वेब सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस सीरीज में हैरी, हर्माइनी और रॉन जैसे अहम किरदारों के लिए नए चेहरों का चयन कर लिया गया है।

कौन-कौन निभाएगा प्रमुख किरदार?

इस बार हैरी पॉटर का रोल निभाएंगे स्कॉटिश एक्टर डोमिनिक मैकलॉघलिन। वहीं, हर्माइनी ग्रेंजर के रोल में नजर आएंगी अराबेला स्टैंटन, और रॉन वीजली की भूमिका निभाएंगे एलेस्टियर स्टाउट।

RELATED NEWS

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

अगस्त 6, 2026
Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

अगस्त 2, 2026

HBO ने इन किरदारों के लिए 2023 में ऑडिशन लिए थे, जिसमें करीब 30,000 से भी ज्यादा कलाकारों ने हिस्सा लिया। इतने बड़े चयन के बाद अब फाइनली तीन प्रमुख चेहरों की घोषणा कर दी गई है।

हर्माइनी ग्रेंजर बनीं अराबेला स्टैंटन

अराबेला स्टैंटन सिर्फ 11 साल की हैं लेकिन थिएटर की दुनिया में पहले ही अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने ‘मटिल्डा: द म्यूजिकल’ (2023-2024) में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को खूब प्रभावित किया है। उनके मासूम लुक और आत्मविश्वास को देखकर उन्हें हर्माइनी के रोल के लिए परफेक्ट माना गया।

रॉन वीजली का किरदार निभाएंगे एलस्टेयर स्टाउट

एलस्टेयर स्टाउट इस सीरीज से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। उनके पास कोई पेशेवर अनुभव नहीं है, लेकिन उनकी लुक और मौजूदगी ने मेकर्स को खासा प्रभावित किया है। अब देखना यह होगा कि रॉन जैसे प्यारे किरदार को वो कितनी खूबसूरती से निभा पाते हैं।

हैरी पॉटर बने डोमिनिक मैकलॉघलिन

डोमिनिक मैकलॉघलिन स्कॉटलैंड से हैं और अभी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत में हैं। उन्होंने कुछ छोटे प्रोजेक्ट्स में काम किया है। अब वो डैनियल रेडक्लिफ की जगह लेने जा रहे हैं, जो पहले हैरी पॉटर की भूमिका निभा चुके हैं। उनके लिए ये एक बड़ा मौका है, जिससे वो लाखों फैंस के दिल में अपनी जगह बना सकते हैं।

पुराने कलाकारों की यादें

फिल्मों में हर्माइनी ग्रेंजर का किरदार एमा वॉटसन ने निभाया था, जिनकी परफॉर्मेंस आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। वहीं, डैनियल रेडक्लिफ ने हैरी पॉटर और रूपर्ट ग्रिंट ने रॉन वीजली का किरदार निभाकर दुनियाभर में नाम कमाया। अब नए कलाकारों से भी वैसी ही उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

कब आएगी ये सीरीज?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हैरी पॉटर टीवी सीरीज की शूटिंग 2025 की गर्मियों में शुरू होगी और इसे 2026 में रिलीज किया जाएगा। फिलहाल तो प्रमुख कलाकारों की घोषणा हो चुकी है, जल्द ही बाकी अहम किरदारों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

Tags: Entertainment NewsWeb Series Update
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

by Sadaf Farooqui
अगस्त 6, 2026

OTT Releases This Weekend: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे...

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Lock Upp 2 : नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट देखने को...

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Social Media Trend:  बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर...

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान,रानी मुखर्जी समेत ये कलाकार भी होंगे सम्मानित

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान,रानी मुखर्जी समेत ये कलाकार भी होंगे सम्मानित

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग ने 29 जुलाई को महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स...

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में होगी दिलचस्प टकराहट: ऋतिक, मुन्नी और तुलसी की कहानी में आएगा रोमांचक मोड़!

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में होगी दिलचस्प टकराहट: ऋतिक, मुन्नी और तुलसी की कहानी में आएगा रोमांचक मोड़!

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 31, 2025

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के 31 दिसंबर 2025 के एपिसोड में कहानी में एक महत्वपूर्ण मोड़ देखने...

Next Post
Health Tips: साधारण सर्दी ज़ुकाम और कोरोना के लक्षणों में होता है फ़र्क़,जाने बिना उपचार हो सकता है हानिकारक

Health Tips: साधारण सर्दी ज़ुकाम और कोरोना के लक्षणों में होता है फ़र्क़,जाने बिना उपचार हो सकता है हानिकारक

Amethi

वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर पलटा, तेल लूटने उमड़े ग्रामीण

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In