शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IPL 2025 : आरसीबी ने जीता खिताब, अल्लू अर्जुन, अमिताभ बच्चन समेत सितारों ने दी बधाई

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मंगलवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर 18 साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी पहली इंडियन प्रीमियर लीग ट्रॉफी जीती।

by Akhand Pratap Singh
जून 4, 2025
in Latest News, मनोरंजन
IPL 2025
Share on FacebookShare on Twitter

चेन्नई, 4 जून, (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मंगलवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर 18 साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी पहली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) ट्रॉफी जीती। जीत पर स्टार अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, अभिनेता अमिताभ बच्चन समेत अन्य फिल्मी हस्तियों ने आरसीबी को बधाई दी।

विजय देवरकोंडा ने आरसीबी को बधाई देते हुए सोशल मीडिया (IPL 2025) प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आरसीबी के सभी प्रशंसकों को बधाई। आपने इतनी ऊर्जा, जुनून और प्यार के साथ खेला। यह देखना सुखद पल की तरह रहा।” अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आभार, स्नेह।”

RELATED NEWS

Hurun India Rich List में शाहरुख खान बने सबसे अमीर भारतीय एक्टर, जाने और कौन से सितारे है लिस्ट में

Hurun India Rich List में शाहरुख खान बने सबसे अमीर भारतीय एक्टर, जाने और कौन से सितारे है लिस्ट में

सितम्बर 24, 2026
Amitabh Bachchan के एक ट्वीट ने किया उनके फैंस को परेशान, जाने किस बात का किया ज़िक्र

Amitabh Bachchan के एक ट्वीट ने किया उनके फैंस को परेशान, जाने किस बात का किया ज़िक्र

सितम्बर 16, 2026

विराट कोहली की एक तस्वीर शेयर करते हुए यूट्यूबर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर एल्विश यादव ने लिखा, “आरसीबी को बधाई, आखिरकार अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत ली, विराट कोहली के लिए बहुत खुश हूं।” अभिनेता सोनू सूद ने टीम आरसीबी को बधाई देते हुए लिखा, “आरसीबी, आरसीबी…मेहनत का फल मीठा होता है। विराट और टीम को दिल से बधाई। पंजाब – किस्मत अच्छी नहीं रही, लेकिन दिल से खेला! दोनों टीम का सम्मान!”

यह भी पढ़े: ‘ई साला कप नामदे’ का कमाल, PBKS को चितकर RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब

अभिनेता रणवीर सिंह ने आरसीबी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “यह सबकुछ है।” अभिनेता शांतनु बाघ्यराज ने आरसीबी की जीत की सराहना की। उन्होंने लिखा, “बधाई हो। यह एक लंबा इंतजार रहा… एक टीम के रूप में आपका क्या सफर रहा… 18 साल तक समर्थन करने वाले सभी प्रशंसकों को बधाई। आप इस जश्न के हकदार हैं। आपने भी अच्छा खेला पंजाब किंग्स। शानदार सीजन। विराट कोहली को रोते देखना एक भावुक पल था।”

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भी आरसीबी की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “इंतजार खत्म हुआ। हम इस दिन का 18 साल से इंतजार कर रहे थे। आरसीबी को बहुत-बहुत बधाई!” अभिनेत्री निमरत कौर ने विराट कोहली की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “आरसीबी को बड़ी जीत के लिए बधाई। इस जीत के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।”

तमिल फिल्म निर्देशक रत्ना कुमार ने भी आरसीबी की जीत को लेकर ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “डियर आरसीबी, आरसीबी प्रशंसक, ट्रॉफी जीतने पर ऐसा ही महसूस होता है। इस पल का आनंद लें। उम्मीद है कि कोहली के अंदर की आग वैसी ही रहेगी। अगले सीजन में मिलते हैं, बधाई।” उन्होंने विराट कोहली के आईपीएल के प्रत्येक सीजन में बनाए गए रनों की एक तस्वीर भी साझा की।

Tags: Amitabh bachchanIPL 2025
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Hurun India Rich List में शाहरुख खान बने सबसे अमीर भारतीय एक्टर, जाने और कौन से सितारे है लिस्ट में

Hurun India Rich List में शाहरुख खान बने सबसे अमीर भारतीय एक्टर, जाने और कौन से सितारे है लिस्ट में

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 24, 2026

Hurun India Rich List 2026 में बॉलीवुड के सितारों की संपत्ति को लेकर दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। इस लिस्ट...

Amitabh Bachchan के एक ट्वीट ने किया उनके फैंस को परेशान, जाने किस बात का किया ज़िक्र

Amitabh Bachchan के एक ट्वीट ने किया उनके फैंस को परेशान, जाने किस बात का किया ज़िक्र

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

Amitabh Bachchan Retirement: अमिताभ बच्चन के एक हालिया ब्लॉग पोस्ट ने उनके फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी थी।...

Amitabh Bachchan ने शेयर किया यूपी पुलिस का पहला एंथम ‘खाकी का सितारा’, इस सिंगर की आवाज़ का बिखरा जादू

Amitabh Bachchan ने शेयर किया यूपी पुलिस का पहला एंथम ‘खाकी का सितारा’, इस सिंगर की आवाज़ का बिखरा जादू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 18, 2026

Amitabh Bachchan: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश पुलिस के पहले आधिकारिक एंथम ‘खाकी का सितारा’ को अपने...

Amitabh Bachchan: ज़्यादा काम करने के चक्कर में बिग बी से हुई ये ग़लती, फैंस से हाथ जोड़कर मांगी माफी

Amitabh Bachchan: ज़्यादा काम करने के चक्कर में बिग बी से हुई ये ग़लती, फैंस से हाथ जोड़कर मांगी माफी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी काम के प्रति अपने जुनून से युवाओं...

Amitabh Bachchan Birthday

Amitabh Bachchan Birthday : 83 की उम्र में भी कैसे फिट रहते हैं ‘बिग बी’ ? यहां मिलेगा आपको इस सवाल का पूरा जवाब…

by Gulshan
अक्टूबर 11, 2025

Amitabh Bachchan Birthday : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं लेकिन हैरानी की बात...

Next Post
RCB win IPL 2025 with number 8 and 18 significance

IPL championship 2025 : 8 और 18 का योग, क्या ये सिर्फ एक इत्तेफ़ाक है या RCB की जीत का आधार

Auraiya

जादू-टोने के शक में मां पर चाकू से हमला, औरैया में दिल दहला देने वाली वारदात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In