Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

RCB Victory Parade Stampede Live: विक्ट्री परेड से पहले हादसा.. RCB फैंस की भीड़ में भगदड़, 7 की मौत.. कई घायल

IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ऐतिहासिक जीत का उत्सव बुधवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में दुखद हादसे में बदल गया। RCB की विजय परेड से पहले स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में सात लोगों की जान चली गई।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
June 4, 2025
in Breaking, IPL 2025, राष्ट्रीय
RCB Victory Parade Stampede
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RCB Victory Parade Stampede Live: IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ऐतिहासिक जीत का उत्सव बुधवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में दुखद हादसे में बदल गया। RCB की विजय परेड से पहले स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में सात लोगों की जान चली गई जिनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।

यह घटना तब हुई जब हजारों प्रशंसक RCB के 18 साल बाद IPL ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाने के लिए स्टेडियम की ओर उमड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उत्साह के बीच स्टेडियम के अंदर और बाहर भीड़ अनियंत्रित हो गई जिससे अफरा-तफरी फैल गई। इस दौरान कई लोग कुचल गए और दर्जनों घायल हुए जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

RELATED POSTS

No Content Available

मौत के बाद रंगारंग कार्यक्रम जारी

कर्नाटक बीजेपी ने कहा, “भगदड़ में 7 लोगों की जान चली गई। कांग्रेस सरकार की लापरवाही के कारण कई लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए कोई इंतजाम नहीं था न ही कोई बुनियादी व्यवस्था। सिर्फ अव्यवस्था का आलम था। जब निर्दोष लोग मर रहे थे तब सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार क्रिकेटरों के साथ रील बनाकर सुर्खियां बटोरने में मशगूल थे। यह आपराधिक लापरवाही है। कांग्रेस सरकार के हाथ खून से सने हैं।”

RCB Victory Parade Stampede

मातम में बदला आरसीबी की जीत का जश्न

आपातकालीन सेवाएं तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। आयोजकों की लापरवाही और भीड़ प्रबंधन में कमी को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है हालांकि मृतकों की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है।

RCB Victory Parade Stampede

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, “मृतकों और घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है लेकिन मैं स्वयं घटनास्थल का दौरा कर रहा हूं।”

उन्होंने बताया कि स्टेडियम में बड़ी संख्या में उत्साहित प्रशंसक मौजूद थे और सुरक्षा के लिए 5,000 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया था। स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Tags: Chinnaswamy StadiumRCB Victory Parade Stampede
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
Delhi News

दिल्ली के रोहिणी में धड़ाम से गिरी बिल्डिंग, मलबे में दबे 4-5 लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Hina Khan

Hina Khan Marriage : कैंसर से जंग के बीच हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी संग रचाई  गुपचुप शादी, लिखा- अब हमारे दिल एक हैं!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version