Housefull 5 Box Office: अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘Housefull 5’ 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया जो हाउसफुल फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने ‘हाउसफुल 4’ (Housefull 5 Box Office) (19.08 करोड़), ‘हाउसफुल 3’ (15.23 करोड़), ‘हाउसफुल 2’ (12.19 करोड़), और ‘हाउसफुल 1’ (10 करोड़) को पीछे छोड़ दिया। यह अक्षय कुमार की चार साल बाद सबसे बड़ी ओपनिंग है, जो 2021 में ‘सूर्यवंशी’ (26.29 करोड़) के बाद आई।
दो क्लाइमेक्स के साथ अनोखा प्रयोग
‘हाउसफुल 5′ को दो वर्जन—’हाउसफुल 5A’ और ‘हाउसफुल 5B’—में रिलीज किया गया, जिसमें अलग-अलग क्लाइमेक्स हैं। यह अनोखा प्रयोग दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रहा है। फिल्म में कॉमेडी के साथ मर्डर मिस्ट्री का तड़का है, जो इसे फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों से अलग बनाता है। पहले दिन की ऑक्यूपेंसी 28.88% रही, जिसमें रात के शोज में 45.65% की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। दिल्ली, मुंबई, और अहमदाबाद में सबसे अधिक शोज थे, जहां दर्शकों की अच्छी-खासी संख्या रही।
यह भी पढ़े: लंदन में मशहूर पंजाबी सिंगर Sunanda Sharma की कार पर हमला! लग्जरी बैग चोरी, वीडियो में छलका दर्द
‘हाउसफुल 5’ से अक्षय को बड़ी राहत
पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर चुनौतियों का सामना कर रहे अक्षय कुमार के लिए ‘हाउसफुल 5’ एक बड़ी राहत लेकर आई है। यह फिल्म उनकी जनवरी रिलीज ‘स्काय फोर्स’ (11.50 करोड़) और ‘फाइटर’ (22.50 करोड़) को भी पहले दिन के कलेक्शन में पीछे छोड़ चुकी है। फिल्म के मल्टी-स्टारर कास्ट में रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, जैकी श्रॉफ, डीनो मोरिया, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, और सोनम बाजवा जैसे सितारे शामिल हैं। नाना पाटेकर का लंबे समय बाद कॉमेडी में वापसी करना भी फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
फिल्म को फैंस से मिल रहा फुल सपोर्ट
फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स से मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिली हैं। कुछ ने इसे ‘पैसा वसूल’ और ‘हंसी का रोलरकोस्टर’ बताया वहीं कुछ ने इसे ‘अतिशयोक्तिपूर्ण’ और ‘कमजोर कहानी’ वाला माना। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसे ‘धमाल’ करार देते हुए तीन सितारे दिए जबकि कुछ क्रिटिक्स ने केवल एक सितारा दिया। वीकेंड पर छुट्टियों का फायदा फिल्म को और मजबूती दे सकता है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन वैश्विक स्तर पर 40.75 करोड़ का कलेक्शन किया जिसमें 12 करोड़ विदेशों से आए। क्या यह फिल्म फ्रेंचाइजी की सुपरहिट विरासत को बरकरार रखेगी यह देखना दिलचस्प होगा।