Thursday, June 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

STF और दारोगा के बीच हुआ एनकाउंटर, ‘सिंघम’ के पास से मिला AK-47 और इंसास राइफल के साथ ही बारूद का जखीरा

बिहार के समस्तीपुर में एसटीएफ और दारोगा के बीच हुई मुठभेड़, आरोपी वर्दीधारी के घर से बरामद हुआ करोड़ों का कैश के साथ हथियारों का जखीरा।

by Vinod
June 7, 2025
in Latest News, क्राइम, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार के समस्तीपुर जिले स्थित एक सस्पेंड दारोगा के घर को पटना एसटीएफ और पुलिस ने घेर लिया। पुलिस टीम को देखते ही सरोज की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। फिर एसटीएफ की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। छापेमारी के दौरान घर से एके-47 राइफल, इंसास राइफल, रेगुलर राइफल और दो नाली बंदूक के साथ-साथ 145 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

समस्तीपुर जिला अंतर्गत मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गंगा दियारा में सस्पेंड दारोगा सरोज सिंह अपने हथियारों से लैस अपराधियों के साथ रहता था। वह क्षेत्र में खुद को जरायम की दुनिया का डॉन कहलाता था। सरोज ने किसी व्यक्ति की सुपारी ली हुई थी। सटीक सूचना पर एसटीएफ और पुलिस ने शुक्रवार को उसके घर पर धावा बोला। पुलिस को देखते ही सरोज और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ की तरफ से भी जवाब में फायर किए गए।

RELATED NEWS

Patna Vehicle Fire:तीन खड़ी गाड़ियों में लगी रहस्यमई आग, ग्रामीणों की कोशिशों के बावजूद नहीं बच सके वाहन

Patna Vehicle Fire:तीन खड़ी गाड़ियों में लगी रहस्यमई आग, ग्रामीणों की कोशिशों के बावजूद नहीं बच सके वाहन

June 17, 2026
Mobile Tower Theft In Bihar

Mobile Tower Theft: चोरों ने कर दिया गजब कारनामा, 132 फीट का मोबाइल टॉवर किया गायब, इलाके में मचा हड़कंप

June 13, 2026

अचानक हुए इस फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि एसटीएफ ने सरोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसटीएफ ने बताया कि मोहद्दीनगर थानान्तर्गत सुल्तानपुर के प्रिंस मुखिया और नवीन सिंह को जान से मारने की धमकी मिली थी। जांच में सरोज सिंह का नाम आया। तदोपरांत इस आसूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की विशष टीम एवं समस्तीपुर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात सरोज सिंह एवं उसके अन्य सहयोगी अपराधकर्मी पकड़े गये एवं अवैध आग्नेयास्त्र तथा अन्य सामान बरामद किया गया। सरोज सिंह पर 9 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बिहार पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, छापेमारी के दौरान सरोज सिंह के पास से एक एके-47 और 18 गोलियां बरामद की गई। निशांत कुमार राय के पास से एक इंसास राइफल, 70 गोलियां और 4 मैगजीन मिली। गिरफ्तार परशुराम सिंह के पास से एक कार्बाइन और 12 गोलियां, मुन्ना यादव के पास से एक रेगुलर राइफल, 2 दो नाली बंदूक, 45 गोलियां और 4 खोखे बरामद किए गए। सरोज सिंह के पास से 1.10 करोड़ रुपए की जमीन से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही एक बुलेट बाइक भी बरामद हुई है। फिलहाल, सरोज के ससुर अरुण कुमार सिंह के घर पर छापेमारी चल रही है।

आरोपी सरोज सिंह समस्तीपुर जिला के मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर पूरब निवासी त्रिपुरारी सिंह का पुत्र है। 1 साल पहले सरोज सिंह सस्पेंड हुआ था। उस पर आर्मी में अवैध तरीके से नौकरी दिलाना, अपराधियों से सांठ-गांठ और अवैध हथियार की तस्करी का आरोप था। सरोज सिंह बिहार पुलिस में एसआई पद पर पदस्थ था, फिलहाल वह सस्पेंड हैं। बताया जाता है कि सरोज सिंह की अपने इलाके में दबंग पुलिस अफसर वाली छवि है। बिहार पुलिस महकमे के सीनियर ऑफिसर्स को सरोज सिंह के गलत कामों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उसे पहले ही निलंबित कर दिया गया था।

सरोज कुमार सिंह पहले पीटीसी जवान था। जहानाबाद के ट्रैफिक थाना में इसकी पोस्टिंग थी। 20 सितंबर 2024 को ये छुट्टी पर गया था। इसके बाद ये 12 अप्रैल 2025 तक ड्यूटी पर वापस नहीं लौटा। तब जहानाबाद एसपी ने इसके खिलाफ जांच शुरू करवाई। सब इंस्पेक्टर उपेंद्र मिश्रा जांच के लिए समस्तीपुर में सरोज के गांव गए, लेकिन घर पर वो नहीं मिला। उपेंद्र मिश्रा घर से मोहिउद्दीन नगर थाने गए, जहां से सरोज की क्रिमिनल हिस्ट्री का पता चला। उसपर 2013 से लेकर 2024 तक में जानलेवा हमले से लेकर आर्म्स एक्ट के कुल 9 मुकदमे दर्ज मिले। इसके बाद जहानाबाद एसपी के आदेश पर सरोज के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए थे।

Tags: bihar NewsEncounter between Inspector and STFpatna newsSamastipur
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Patna Vehicle Fire:तीन खड़ी गाड़ियों में लगी रहस्यमई आग, ग्रामीणों की कोशिशों के बावजूद नहीं बच सके वाहन

Patna Vehicle Fire:तीन खड़ी गाड़ियों में लगी रहस्यमई आग, ग्रामीणों की कोशिशों के बावजूद नहीं बच सके वाहन

by SYED BUSHRA
June 17, 2026

Patna Vehicle Fire Incident: पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के मुसनापर गांव में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच...

Mobile Tower Theft In Bihar

Mobile Tower Theft: चोरों ने कर दिया गजब कारनामा, 132 फीट का मोबाइल टॉवर किया गायब, इलाके में मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
June 13, 2026

Mobile Tower theft in Bihar:बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव नगर थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली चोरी की...

Mobile Missing in Araria: 12 करोड़ के मोबाइल चोरी, नोएडा से गुवाहाटी जा रहा कंटेनर मिला लावारिस, पुलिस ने SIT बनाकर शुरू की जांच

Mobile Missing in Araria: 12 करोड़ के मोबाइल चोरी, नोएडा से गुवाहाटी जा रहा कंटेनर मिला लावारिस, पुलिस ने SIT बनाकर शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
June 10, 2026

Crores Worth of Mobile Phones Missing in Araria: बिहार के अररिया जिले में करोड़ों रुपये के मोबाइल फोन चोरी होने...

Khan Sir Controversy Patna

Khan Sir Controversy: कोचिंग सेंटर में हंगामे के बाद सुरक्षा गार्डों के बयान से खान सर की बढ़ी मुश्किलें, FIR हुई दर्ज

by SYED BUSHRA
June 6, 2026

Khan Sir Controversy: पटना में स्थित खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) कोचिंग सेंटर के बाहर 2 जून की रात बड़ा हंगामा...

Khan Sir Coaching Controversy: वायरल वीडियो से मामले ने पकड़ा तूल, कोचिंग के दो सुरक्षा गार्ड पुलिस हिरासत में

Khan Sir Coaching Controversy: वायरल वीडियो से मामले ने पकड़ा तूल, कोचिंग के दो सुरक्षा गार्ड पुलिस हिरासत में

by SYED BUSHRA
June 5, 2026

Viral Firing Video: पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर हुई कथित फायरिंग और तोड़फोड़ के मामले ने नया...

Next Post
Panchayat Season 4

फुलेरा में फिर बजेगा चुनावी ढोल! पंचायत 4 की रिलीज़ डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट

सूटकेस में मिली दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड की डेडबॉडी, जानें प्रेमी ने ‘प्रियसी’ को क्यों दी खौफनाक मौत

सूटकेस में मिली दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड की डेडबॉडी, जानें प्रेमी ने ‘प्रियसी’ को क्यों दी खौफनाक मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist