Saturday, November 21, 2026 10:15 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » “घबराई हुई थी, मुझसे फोन मांगा और फिर…” – सरेंडर से पहले सोनम रघुवंशी की हालत पर ढाबा मालिक का खुलासा

“घबराई हुई थी, मुझसे फोन मांगा और फिर…” – सरेंडर से पहले सोनम रघुवंशी की हालत पर ढाबा मालिक का खुलासा

सोनम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज थाने में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एक स्थानीय ढाबा संचालक के अनुसार, वह काफी घबराई हुई थी और उसने उनसे फोन करने की इजाज़त मांगी थी।

by Gulshan
09/06/2025
Raja Raghuwanshi Murder Case

Raja Raghuwanshi Murder Case : मेघालय में इंदौर के निवासी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि इस संगीन अपराध में कुल चार लोग शामिल थे। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से एक खुद मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी है। सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र में खुद ही आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गाजीपुर के एक स्थानीय ढाबे के मालिक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सोनम देर रात करीब 1 बजे अकेले उनके ढाबे पर आई थी।

वह बेहद घबराई हुई नजर आ रही थी और आते ही सीधे फोन मांगने लगी। उसने कहा कि उसे एक जरूरी कॉल करनी है। ढाबा मालिक ने बताया कि उन्होंने उसे फोन दिया, जिससे सोनम ने अपने घर वालों से बात की। ढाबा मालिक ने आगे बताया, “वो बहुत डरी हुई थी, जल्दी में फोन मांगा और बात करने के बाद शांत बैठ गई। फिर जब हमने पुलिस को सूचना दी, तो थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे अपने साथ ले गई।”

भाई गोविंद को दी जानकारी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ढाबे से सोनम ने अपने भाई गोविंद को वीडियो कॉल की और अपनी वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। गोविंद ने तुरंत यह सूचना राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी और शिलॉंग पुलिस को दी। वीडियो कॉल के जरिए मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। उत्तर प्रदेश पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद गाजीपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सोनम को अपनी हिरासत में ले लिया। इसके बाद सोनम का मेडिकल परीक्षण कराया गया और अब उसे शिलॉंग पुलिस के हवाले किए जाने की तैयारी चल रही है। पुलिस की योजना है कि उसे अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय ले जाया जाए, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

RELATED NEWS

No Content Available

पुलिस की गिरफ्त में तीन आरोपी

मेघालय पुलिस ने इस चर्चित हत्याकांड में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें सोनम रघुवंशी भी शामिल है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अन्य आरोपियों को इंदौर से पकड़ा। मेघालय के पुलिस महानिदेशक (DGP) आई। नोंग्रांग ने प्रेस को जानकारी दी कि यह हत्या एक पूर्व नियोजित साजिश थी और इसके लिए सुपारी किलर को हायर किया गया था।

यह भी पढ़ें : गजीपुर में पकड़ी गई इंदौर की सोनम, मेरठ की मुस्कान की तरह ‘रानी’ ने…

उन्होंने कहा, “एक आरोपी को यूपी के नंदगंज से गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य को इंदौर से हिरासत में लिया गया है। सोनम ने खुद थाने जाकर आत्मसमर्पण किया था।” DGP के अनुसार, अब तक की पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जो इस हत्याकांड की जड़ों तक पहुंचने में मदद कर सकते हैं। पुलिस के अनुसार एक आरोपी अब भी फरार है और उसकी तलाश तेज़ कर दी गई है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
कौन हैं किलर्स, जिन्हें सोनम ने दी राजा रघुवंशी की सुपारी, नौकर से ‘गुटरगू’ के चलते मेरठ की मुस्कान बनी इंदौर की ‘रानी’

कौन हैं किलर्स, जिन्हें सोनम ने दी राजा रघुवंशी की सुपारी, नौकर से ‘गुटरगू’ के चलते मेरठ की मुस्कान बनी इंदौर की ‘रानी’

Raja Raghuvanshi

Raja Raghuvanshi murder: हनीमून से कत्ल तक का रहस्यमय सफर, गिरफ्तार हुई पत्नी सोनम, राज कुशवाहा सहित सभी आरोपी

Sonam Raghuvanshi Arrest

बेवफाई की बलि चढ़ा पति, राजा रघुवंशी केस में सनसनीखेज खुलासा!

POPULAR POST

Azamgarh Road Accident

Road Accident : धुंध के कारण भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत, 10 घायल; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

November 19, 2026
Delhi Pollution

School Update : दिल्ली-NCR के बच्चों को अब जाना होगा स्कूल, हाइब्रिड क्लास खत्म, लागू हुआ नया आदेश?

November 19, 2026
Lucknow Electric Buses

Lucknow Electric Bus: नए साल में लखनऊ को मिलेंगी 300 इलेक्ट्रिक बसें, एक चार्ज में तय करेंगी 200 KM का सफर

November 17, 2026
Bus Stand : प्रयागराज में सरकारी बसों के सामने कौन चला रहा निजी बसों का खेल?

Bus Stand : प्रयागराज में सरकारी बसों के सामने कौन चला रहा निजी बसों का खेल?

November 17, 2026
Javed Akhtar Statement: जावेद अख्तर के किस बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी,जानिए पूरा मामला

Javed Akhtar Statement: जावेद अख्तर के किस बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी,जानिए पूरा मामला

November 17, 2026
Modi Visit : किसके लिए पीएम मोदी का कार्यक्रम बनेगा खास? 52 युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

Modi Visit : किसके लिए पीएम मोदी का कार्यक्रम बनेगा खास? 52 युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

November 20, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India