बुधवार, अक्टूबर 28, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Mumbai News : रेलवे ट्रैक पर बुझ गए 5 घरों के चिराग मुंबई लोकल ट्रेन हादसा या लापरवाही, ज़िम्मेदार कौन

मुंबई की लोकल ट्रेन में अधिक भीड़ की वजह से 8 यात्री चलती ट्रेन से गिर गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। रेलवे अब ट्रेनों में ऑटोमैटिक दरवाजे लगाने जा रहा है।

by SYED BUSHRA
जून 9, 2025
in राष्ट्रीय
mumbra local train accident passengers fall from overcrowded train in mumbai

Mumbra Local Train Accident: सोमवार को मुंबई की एक लोकल ट्रेन में बेहद दिल दहला देने वाला दुखद हादसा हुआ। चलती ट्रेन से कुल 8 यात्री रेलवे ट्रैक पर गिर गए, जिनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा दिवा और कोपर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) की ओर जा रही थी। हादसे के वक्त ट्रेन मुंब्रा स्टेशन के पास थी। बताया जा रहा है कि ट्रेन में बहुत भीड़ थी और कई लोग दरवाजे पर लटककर सफर कर रहे थे।

हादसे की वजह – ज़्यादा भीड़

सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों के गिरने की मुख्य वजह ट्रेन में भारी भीड़ थी। ज्यादा भीड़ होने की वजह से लोग दरवाजे पर लटककर यात्रा कर रहे थे, जिससे उनका संतुलन बिगड़ा और वे ट्रैक पर गिर गए। शुरुआती जांच में यही वजह सामने आई है। हादसे की वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें लोगों को ट्रेन से गिरते हुए साफ देखा जा सकता है।

RELATED NEWS

NMACC में फर्जी PMO कार्ड लेकर पहुंचा युवक गिरफ्तार , मामले जांच में जुटी क्राइम ब्रांच

NMACC में फर्जी PMO कार्ड लेकर पहुंचा युवक गिरफ्तार , मामले जांच में जुटी क्राइम ब्रांच

सितम्बर 8, 2026
Ghaziabad Ambulance Negligence

Ambulance Driver की मनमानी से गई घायल युवक की जान, दिल्ली रेफर होने के बाद भी नहीं मिली समय पर एंबुलेंस

अगस्त 27, 2026

मौके पर प्रशासन और पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल थे, उनके कपड़े फट चुके थे और शरीर पर गहरी चोटें थीं। मृतकों की पहचान की जा रही है। सभी मृतक 30 से 35 साल की उम्र के थे।

गार्ड ने दी जानकारी

कसारा की ओर जा रही एक लोकल ट्रेन के गार्ड ने जब ट्रैक पर लोगों को गिरते देखा तो उसने तुरंत इस हादसे की सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। इसी के बाद बचाव कार्य शुरू हुआ।

रेलवे का बड़ा फैसला

इस दर्दनाक घटना के बाद, रेलवे बोर्ड ने एक अहम कदम उठाया है। उन्होंने बताया है कि अब से नई लोकल ट्रेनों में ऑटोमैटिक दरवाजे लगाए जाएंगे। यानी जैसे ही ट्रेन चलेगी, दरवाजे अपने आप बंद हो जाएंगे, ताकि इस तरह के हादसे दोबारा न हों।

सेवाएं हुईं प्रभावित

इस घटना के बाद से लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। कई ट्रेनों को रोक दिया गया और कुछ को देर से चलाया गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई।

Tags: Mumbai Newstrain accident

SYED BUSHRA

Related Posts

NMACC में फर्जी PMO कार्ड लेकर पहुंचा युवक गिरफ्तार , मामले जांच में जुटी क्राइम ब्रांच

NMACC में फर्जी PMO कार्ड लेकर पहुंचा युवक गिरफ्तार , मामले जांच में जुटी क्राइम ब्रांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 8, 2026

NMACC Security: रिपोर्टों के मुताबिक, घटना सोमवार यानी 7 सितंबर को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में हुई। NMACC और आसपास...

Ghaziabad Ambulance Negligence

Ambulance Driver की मनमानी से गई घायल युवक की जान, दिल्ली रेफर होने के बाद भी नहीं मिली समय पर एंबुलेंस

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Ghaziabad Ambulance Negligence :गाजियाबाद में एंबुलेंस सेवा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि एंबुलेंस...

Mumbai Ganeshotsav insident: भुलेश्वर में विशाल गणेश प्रतिमा गिरने से दो की मौत, पांच घायल

Mumbai Ganeshotsav insident: भुलेश्वर में विशाल गणेश प्रतिमा गिरने से दो की मौत, पांच घायल

by Kirtika Tyagi
अगस्त 23, 2026

मुंबई के भुलेश्वर इलाके में गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। बलराम मर्चेंट रोड पर...

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Tractor Hits Train: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया।...

West Bengal:ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन ,दो छात्रों समेत तीन की मौत, कई घायल,रेलवे फाटक खुला होने से हुआ हादसा

West Bengal:ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन ,दो छात्रों समेत तीन की मौत, कई घायल,रेलवे फाटक खुला होने से हुआ हादसा

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Murshidabad School Van Train Accident:पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बरहमपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

Next Post
Heatwave

तप रही है दिल्ली-NCR.. मौसम विभाग का अलर्ट जारी, पारा 45 डिग्री के पार! लोगों को घर में रहने की सलाह

Bihar Chunav 2025: नीतीश का क्या होगा? चुनावी हलचल फिर तेज़ हुई,क्या है स्वामी यो की भविष्यवाणी

Bihar Chunav 2025: नीतीश का क्या होगा? चुनावी हलचल फिर तेज़ हुई,क्या है स्वामी यो की भविष्यवाणी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India