गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home गाजियाबाद

Ambulance Driver की मनमानी से गई घायल युवक की जान, दिल्ली रेफर होने के बाद भी नहीं मिली समय पर एंबुलेंस

गाजियाबाद में ट्रेन हादसे में गंभीर घायल अक्षय कुमार को डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर किया, लेकिन आरोप है कि 108 एंबुलेंस चालक ने ले जाने से इनकार कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026
in गाजियाबाद
Ghaziabad Ambulance Negligence
Share on FacebookShare on Twitter

Ghaziabad Ambulance Negligence :गाजियाबाद में एंबुलेंस सेवा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि एंबुलेंस चालक की मनमानी के कारण ट्रेन हादसे में घायल 23 वर्षीय युवक की जान चली गई। डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद गंभीर देखते हुए दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर किया था, लेकिन जिस 108 एंबुलेंस से घायल को एमएमजी अस्पताल लाया गया था, उसी के चालक ने उसे दिल्ली ले जाने से कथित तौर पर इनकार कर दिया। कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

ट्रेन हादसे में घायल

नोएडा सेक्टर-16 निवासी 23 वर्षीय अक्षय कुमार चंद्रनगर हाल्ट के पास ट्रेन हादसे का शिकार हो गया था। बताया गया कि ट्रेन से गिरने के कारण उसका एक पैर घुटने के नीचे से कट गया था, जबकि दूसरे पैर में भी गंभीर चोट आई थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस घायल अक्षय को लेकर सुबह करीब 9:40 बजे एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी पहुंची। एंबुलेंस चालक अवधेश ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

RELATED NEWS

Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

अगस्त 18, 2026
Ghaziabad Police Encounter

Police Encounter: गाजियाबाद में दोस्त को गोली मारने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग के बाद घायल

अगस्त 18, 2026

हालत हुई बेहद गंभीर

अस्पताल पहुंचने के दौरान अक्षय के साथ कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। डॉक्टरों ने इमरजेंसी में उसका तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन शरीर से काफी खून बह जाने और गंभीर चोटों के कारण उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई। हालत को देखते हुए इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने उसे बेहतर उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया। इसके बाद अस्पताल की ओर से 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क कर मरीज को दिल्ली ले जाने की व्यवस्था करने का प्रयास किया गया।

चालक ने किया इनकार

आरोप है कि लखनऊ स्थित 108 हेल्पलाइन से उसी एंबुलेंस चालक अवधेश को फोन किया गया, जो अक्षय को घटनास्थल से एमएमजी अस्पताल लेकर आया था। लेकिन चालक ने एंबुलेंस के अंदर खून लगा होने का हवाला देते हुए मरीज को दिल्ली ले जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद अक्षय को अस्पताल की इमरजेंसी में ही रखा गया। उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसकी मौत हो गई। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।

जांच के आदेश

एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी मोहित कुमार ने मामले को गंभीर बताया है। उनका कहना है कि इमरजेंसी कॉल मिलने के बावजूद मरीज को रेफर किए गए अस्पताल तक नहीं ले जाना गंभीर लापरवाही है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एमएमजी अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. चरन सिंह ने बताया कि ट्रेन हादसे में घायल मरीज बुधवार सुबह एंबुलेंस से इमरजेंसी पहुंचा था। उसकी हालत गंभीर थी और डॉक्टरों ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पहले भी उठे सवाल

गाजियाबाद में एंबुलेंस सेवा को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। 26 सितंबर 2022 को विजयनगर में एक बुजुर्ग मरीज के परिजनों ने 108 और 102 एंबुलेंस के लिए कई बार फोन किया था, लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं हुई। इसके बाद परिजन मरीज को चारपाई पर रखकर निजी वाहन से एमएमजी अस्पताल पहुंचे थे। वहीं, 4 नवंबर 2022 को एंबुलेंस नहीं मिलने पर एक व्यक्ति अपनी पत्नी को ठेली पर रखकर अस्पताल ले गया था। इन घटनाओं ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे।

Tags: Ambulance NegligenceGhaziabad Newstrain accident
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Hotel Room suicide: गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित होटल रॉयल ब्लू में दिल्ली पुलिस की महिला हेड...

Ghaziabad Police Encounter

Police Encounter: गाजियाबाद में दोस्त को गोली मारने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग के बाद घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

 Ghaziabad Police Encounter:गाजियाबाद में दोस्त को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के...

Ghaziabad Snake Bite

Snake Bite: 15 साल की लड़की की मौत, 15 दिनों में 18 लोग सर्पदंश का शिकार, बारिश में बढ़ा सांपों का आतंक

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Ghaziabad Snake Bite News:गाजियाबाद कमिश्नरी के मसूरी थाना क्षेत्र के बयाना गांव में रविवार रात सांप के डसने से 15...

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Tractor Hits Train: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया।...

Junaid Malik Jantar Mantar Student Protest

Ghaziabad News: कौन है जंतर-मंतर छात्र आंदोलन से चर्चा में आए जुनैद मलिक, गांव में समाजसेवा के लिए अलग पहचान

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

CJP PROTEST: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र स्थित नाहल गांव निवासी जुनैद...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist