Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बेंगलुरु भगदड़ कांड, RCB पहुंची हाई कोर्ट, इस वजह से ठहराया हादसे का जिम्मेदार!

बेंगलुरु भगदड़ मामले में अब एक नया मोड़ आया है। अपने खिलाफ दर्ज की गई FIR के बाद RCB टीम ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

by Gulshan
June 9, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Bengaluru Stampede
Share on FacebookShare on Twitter

Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ मामला एक-एक दिन बीतने के साथ गंभीर रूप अपनाता जा रहा है. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद RCB टीम समेत 4 पार्टियों/संगठनों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई थी. अब रॉयल चैलेंजर्स टीम ने हाई-कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इस मामले पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कह चुके मैदान के बाहर हुई घटना दुखद रही, जिसमें उनका कोई हाथ नहीं था. जिन 4 संगठनों के खिलाफ FIR दर्ज हुई, उनमें से एक DNA एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स भी एक है. उसने अपनी दलील पेश करते हुए कहा कि राज्य पुलिस की लापरवाही के कारण ऐसी बड़ी दुर्घटना हुई.

क्या कहती है ‘लाइव लॉ’

‘लाइव लॉ’ में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक याचिका में दावा किया गया है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA), डीएनए नेटवर्क्स और पुलिस अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद ही विक्ट्री परेड करवाने की घोषणा की थी। याचिका में एक और बड़ा दावा किया गया कि RCB द्वारा शेयर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में साफ लिखा था कि मैदान में उन्हीं लोगों को एंट्री दी जाएगी, जिन्होंने बेंगलुरु टीम की ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाया था।

RELATED NEWS

Bengaluru Stampede

बेंगलुरु भगदड़ की जांच अब CID के हवाले, 15 दिन देगी रिपोर्ट , सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

June 5, 2025
Bengaluru Stampede

बेंगलुरु भगदड़ पर कर्नाटक हाईकोर्ट सख्त, मामले में कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी

June 5, 2025
यह भी पढ़ें : हरभजन सिंह की साउथ अफ्रीका पर टिप्पणी ने डब्ल्यूडीसी में क्यों…
यह भी बताया गया कि 4 जून की सुबह आरसीबी टीम को मौखिक रूप से जानकारी दी गई कि बेंगलुरु पुलिस ने विक्ट्री परेड के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है. साथ ही उसे यह भी बता दिया गया था कि सीएम सिद्धारमैया विधान सौधा पर बेंगलुरु टीम को सम्मानित करने का प्लान बना रहे हैं.

किसे ठहराया जिम्मेदार?

RCB द्वारा दायर हुई याचिका में कहा गया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने टीम के सम्मान समारोह में लोगों को आमंत्रित किया था. RCB टीम ने सीएम सिद्धारमैया के ट्वीट को सबूत के तौर पर पेश किया है. रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (RCSPL) को मैदान के बाहर लोगों की मौत की खबर तब मिली जब चिन्नास्वामी स्टेडियम में समारोह शुरू हो चुका था.

Tags: Bengaluru Stampede
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Bengaluru Stampede

बेंगलुरु भगदड़ की जांच अब CID के हवाले, 15 दिन देगी रिपोर्ट , सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

by Gulshan
June 5, 2025

Bengaluru Stampede : कर्नाटक सरकार ने हाई कोर्ट को अवगत कराया है कि बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई...

Bengaluru Stampede

बेंगलुरु भगदड़ पर कर्नाटक हाईकोर्ट सख्त, मामले में कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी

by Akhand Pratap Singh
June 5, 2025

Bengaluru Stampede: कर्नाटक हाई कोर्ट ने गुरुवार को बेंगलुरु भगदड़ मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को नोटिस...

Next Post
Mumbai local Train Mishap

पुष्पक एक्सप्रेस में बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरे 8 यात्री, 5 की दर्दनाक मौत

Housefull 5

किलर मास्क लगाकर ‘Housefull 5’ का रिव्यू लेने थिएटर पहुंचा ये एक्टर, जानिए लोगों का कैसा रहा रिएक्शन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist