Wednesday, November 18, 2026 6:39 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » School Auto Fire : जमशेदपुर में बच्चों से भरे CNG ऑटो में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

School Auto Fire : जमशेदपुर में बच्चों से भरे CNG ऑटो में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

जमशेदपुर में स्कूली बच्चों को ले जा रहे सीएनजी ऑटो में अचानक आग लग गई। चालक ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, ऑटो में रखे स्कूल बैग जलकर राख हो गए।

by SYED BUSHRA
18/11/2026
Jamshedpur School Auto Fire

Jamshedpur News:जमशेदपुर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। बिष्टुपुर-आदित्यपुर पुल गोलचक्कर के पास स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे सीएनजी ऑटो में अचानक आग लग गई। ऑटो से आग की लपटें उठती देखकर चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया। उसने बिना देर किए सभी बच्चों को बाहर निकाल लिया। उसकी तत्परता से कई मासूमों की जान बच गई। हालांकि, आग की चपेट में आने से ऑटो और बच्चों के स्कूल बैग जलकर राख हो गए।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

घटनास्थल पर पहुंचे स्कूल वाहन संचालक समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक ऑटो में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। घटना के समय वाहन में स्कूली बच्चे सवार थे। आग लगते ही चालक ने घबराने के बजाय सबसे पहले बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान दिया। कुछ ही देर में आग ने पूरे ऑटो और उसमें रखे बैग को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि सभी बच्चे समय रहते बाहर निकाल लिए गए और किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली।

सप्ताह में दूसरा हादसा

स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों से जुड़ी यह एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 11 नवंबर को टेल्को थाना क्षेत्र में गुरुद्वारा के पास तेज रफ्तार कार ने बच्चों को ले जा रहे निजी ऑटो को टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद ऑटो तीन बार पलट गया था। उस हादसे में 12 विद्यार्थी घायल हुए थे। इनमें तीन बच्चों को गंभीर हालत में टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

RELATED NEWS

No Content Available

पहले भी लगी थी आग

स्कूली वाहनों में आग लगने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। पिछले वर्ष 30 जनवरी को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के पास बेल्डीह चर्च स्कूल के बच्चों को ले जा रही एक वैन में अचानक आग लग गई थी। उस समय भी चालक की सूझबूझ से बच्चों की जान बच गई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने स्कूली ऑटो और वैन की तकनीकी जांच, फिटनेस और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Motor Insurance : कब से बदलेंगे कार-बाइक बीमा के नियम, जानिए अब किस कवर के लिए कितना देना होगा पैसा?

Motor Insurance : कब से बदलेंगे कार-बाइक बीमा के नियम, जानिए अब किस कवर के लिए कितना देना होगा पैसा?

Sujangarh Road Accident

Road Accident : भाई के अंतिम दर्शन करने जा रही दो सगी बहनों का रास्ते में रोका मौत ने रास्ता,परिवार में मचा कोहराम

Ujjwala Yojana LPG Subsidy

LPG Relief : उज्ज्वला लाभार्थियों को 625 रुपये की मदद, 1267 का सिलेंडर अब कितने में मिलेगा?

POPULAR POST

Anganwadi Jobs : लखनऊ में आंगनवाड़ी केकितने पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास महिलाओं को मौका, बिना परीक्षा होगा चयन

Anganwadi Jobs : लखनऊ में आंगनवाड़ी केकितने पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास महिलाओं को मौका, बिना परीक्षा होगा चयन

November 17, 2026
CM Yogi Children Day

Children Day : अंदाज ने जीता दिल, बाल दिवस पर बच्चों के बीच पहुंचे CM योगी, टॉफियां बांटकर लुटाया प्यार

November 13, 2026
UP PCS Transfer

PCS Transfer : यूपी में 14 SDM समेत कई अफसरों के तबादले, पांच विकास प्राधिकरणों में किसको मिली नई जिम्मेदारी?

November 15, 2026
Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

November 15, 2026
Rinku-Priya Wedding: लखनऊ में गूंजेगी शहनाई,शादी की तैयारी तेज,PM मोदी, योगी और अखिलेश को मिला न्योता

Rinku-Priya Wedding: लखनऊ में गूंजेगी शहनाई,शादी की तैयारी तेज,PM मोदी, योगी और अखिलेश को मिला न्योता

November 15, 2026
Yogi Ki Pati : 50वें खत में CM योगी ने खोला राज, आखिर  क्यों लिखते हैं प्रदेश की जनता को पत्र?

Yogi Ki Pati : 50वें खत में CM योगी ने खोला राज, आखिर क्यों लिखते हैं प्रदेश की जनता को पत्र?

November 16, 2026

LATEST

SSR 2027

Election Alert : वोटर लिस्ट में गलत जानकारी देना पड़ेगा भारी, एक साल की जेल के साथ होगी कार्रवाई?

November 18, 2026
Electric Aircraft: भारत में जल्द दिख सकती है इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी? जानिए क्या हो सकती है विमान की खासियत

Electric Aircraft: भारत में जल्द दिख सकती है इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी? जानिए क्या हो सकती है विमान की खासियत

November 18, 2026
SBI UPI Service: 19 नवंबर को कुछ समय तक बंद रह सकती है SBI की UPI सर्विस, बैंक ने जारी किया अलर्ट

SBI UPI Service: 19 नवंबर को कुछ समय तक बंद रह सकती है SBI की UPI सर्विस, बैंक ने जारी किया अलर्ट

November 18, 2026
Kanpur Chemical Factory Fire

Factory Fire : कानपुर की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, ड्रमों में धमाकों से दहला औद्योगिक क्षेत्र

November 18, 2026
Aparajita Handa World Record

World Record :लखनऊ की बिटिया ने किया कमाल! किस पर भारतीय संस्कृति दिखाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया अपना नाम

November 18, 2026
US Iran : केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, किस सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना?

US Iran : केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, किस सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना?

November 18, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India