शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

पुष्पक एक्सप्रेस में बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरे 8 यात्री, 5 की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पुष्पक एक्सप्रेस से 8 यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। इस हादसे में 5 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन में अत्यधिक भीड़ के कारण यह घटना घटी। मौके पर रेलवे अधिकारी और पुलिस पहुंच चुके हैं, जबकि घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

by Gulshan
जून 9, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Mumbai local Train Mishap

Mumbai local Train Mishap : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। यह दुर्घटना मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास हुई, जब सीएसएमटी (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) की ओर जा रही पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन से कई यात्री ट्रैक पर गिर पड़े। मौके पर पहुंची रेलवे और GRP (Government Railway Police) की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सेंट्रल रेलवे के पीआरओ डॉ. स्वप्निल नीला के अनुसार, कुल 8 यात्री ट्रेन से गिर गए, जिनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह ट्रेन में अत्यधिक भीड़भाड़ थी। कई यात्री दरवाजों और गेट पर लटककर सफर कर रहे थे, जिससे संतुलन बिगड़ने पर वे ट्रैक पर गिर गए। घटना के बाद मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ा है और कुछ समय के लिए रेल यातायात बाधित रहा।

RELATED NEWS

No Content Available

रेलवे प्रशासन ने क्या कहा ? 

रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब कुछ यात्री सीएसएमटी की ओर यात्रा कर रहे थे। इस दौरान, कासारा जाने वाली एक अन्य ट्रेन के गार्ड ने यह घटना रेलवे कंट्रोल को रिपोर्ट की। घटना से जुड़ी कुछ दर्दनाक वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि दुर्घटना कितनी भयावह थी। वीडियो में प्लेटफॉर्म पर शव पड़े दिखाई देते हैं, और आसपास खड़े यात्री स्तब्ध नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : बेंगलुरु भगदड़ कांड, RCB पहुंची हाई कोर्ट, इस वजह से ठहराया…

मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, और प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि इनकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच थी। घटना की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा केवल भीड़भाड़ के कारण हुआ या कोई अन्य लापरवाही भी इसके पीछे जिम्मेदार थी। रेलवे अधिकारियों ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों को और कड़ा करने का आश्वासन दिया है।

Tags: Mumbai local Train Mishap

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Housefull 5

किलर मास्क लगाकर ‘Housefull 5’ का रिव्यू लेने थिएटर पहुंचा ये एक्टर, जानिए लोगों का कैसा रहा रिएक्शन

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई बनाए गए डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, ऑपरेशन सिंदूर का नायक अब PAK का करेगा पूरा इलाज

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई बनाए गए डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, ऑपरेशन सिंदूर का नायक अब PAK का करेगा पूरा इलाज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In