सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अमेरिका में भारतीय छात्र से बदसलूकी, एयरपोर्ट पर हथकड़ी लगाकर जमीन पर पटका.. ‘मैं पागल नहीं हूं’ चिल्लाता रहा युवक

अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक भारतीय छात्र के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है।

by Akhand Pratap Singh
जून 10, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Indian Student In America

Indian Student In America: अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक भारतीय छात्र के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेरिकी अधिकारियों ने छात्र को हथकड़ी लगाकर जबरन जमीन पर पटक दिया और उसे अपराधी की तरह ट्रीट किया। इस घटना का वीडियो भारतीय मूल के कुणाल जैन नामक व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर साझा किया जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

RELATED NEWS

No Content Available

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कम से कम चार सुरक्षाकर्मी छात्र को नियंत्रित कर रहे हैं जिनमें से दो अधिकारियों ने अपने घुटने छात्र की पीठ पर रखे हैं। छात्र रोता नजर आ रहा है और उसके हाथ-पैरों में हथकड़ियां लगी हैं। इस अमानवीय व्यवहार को देखकर मौके पर मौजूद कुणाल जैन ने कहा कि छात्र को बिल्कुल अपराधी की तरह ट्रीट किया जा रहा था।

I witnessed a young Indian student being deported from Newark Airport last night— handcuffed, crying, treated like a criminal. He came chasing dreams, not causing harm. As an NRI, I felt helpless and heartbroken. This is a human tragedy. @IndianEmbassyUS #immigrationraids pic.twitter.com/0cINhd0xU1

— Kunal Jain (@SONOFINDIA) June 8, 2025

‘मैं पागल नहीं हूं..’ चिल्लाता रहा युवक

वीडियो बनाने वाले कुणाल जैन ने बताया कि छात्र (Indian Student In America) हरियाणवी भाषा में बोल रहा था और कह रहा था, “मैं पागल नहीं हूं, ये लोग मुझे पागल साबित कर रहे हैं।” जैन ने इस पूरी घटना को “मानवीय त्रासदी” करार देते हुए कहा कि वह खुद को एक एनआरआई के तौर पर असहाय और दुखी महसूस कर रहे थे। कुणाल जैन ने भारतीय दूतावास से मामले की जांच करने और छात्र को मदद पहुंचाने की अपील की।

यह भी पढ़े: हीटवेव से जूझ रही दिल्ली में जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने बताया कब बरसेंगे बादल?

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “यह युवक सपनों का पीछा करते हुए अमेरिका आया था नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं। उसे इस तरह निर्वासित होते देखना दुखद है।” कुणाल जैन ने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया कि वह अमेरिका में भारतीय छात्रों (Indian Student In America) और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर और अधिक सख्त कदम उठाए।

घटना को भारतीय दूतावास ने संज्ञान में लिया

इस घटना के वायरल होने के बाद न्यूयॉर्क स्थित भारतीय दूतावास ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, “हमें सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट्स देखने को मिले हैं जिनमें दावा किया गया है कि एक भारतीय नागरिक को नेवार्क एयरपोर्ट पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हम इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों से संपर्क में हैं। दूतावास भारतीय नागरिकों के कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।”

Tags: Indian Student In America

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
sonam raghuvanshi handed over to meghalaya police from gazipur on remand

Gazipur : सोनम को मेघालय पुलिस की ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा गया कानूनी प्रक्रिया जारी, आधिकारिक बयान का इंतजार

CID 2

CID 2 में एसीपी प्रद्युमन के बाद धमाकेदार एंट्री करेगा ये नया चेहरा, क्या लौटेगी अभिजीत की अधूरी मोहब्बत?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India