Monday, November 16, 2026 11:30 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » कौन है ‘वो’ जिसने सोनम के साथ किया ‘खेला’, फिर ‘रानी’ की बेवफाई और राजा की हत्या के षड्यंत्र से हटा परदा

कौन है ‘वो’ जिसने सोनम के साथ किया ‘खेला’, फिर ‘रानी’ की बेवफाई और राजा की हत्या के षड्यंत्र से हटा परदा

इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश से स्थानीय गाइड अल्बर्ट पीडी ने उठाया पर्दा, अल्बर्ट ने सोनम को तीन सुपारी किलर्स के साथ देखा और पुलिस को दी जानकारी, जिसके बाद पकड़ी गई कातिल हसीना।

by Vinod
11/06/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड के सभी गुनहगार सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। देश के इस सबसे खतरनाक वारदात की मास्टरमाइंड राजा की पत्नी सोनम निकली। उसी ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर हत्याकांड की साजिश रची। कातिल हसीना ने सुपारी किलर्स के जरिए पति का मर्डर करवाया। खुद के अपहरण का नाटक किया। वह प्रेमी के साथ नेपाल भागने की फिराक में थी। लेकिन कातिल रानी की एक गलती उसी पर भारी पड़ गई। सोनम जिस वक्त पहाड़ी पर चढ़ रही थी तब उसके साथ राजा के अलावा तीन लोग और थे, जिन्हें स्थानीय गाइड अल्बर्ट पीडी ने देखा था। सभी हिन्दी में बात कर रहे थे। गाइड ने पुलिस से पूछताछ की तो सोनम की बेवफाई और राजा की हत्या के पूरे षड्यंत्र से परदा हट गया।

पहले जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल, राजा रघुवंशी की शादी सोनम के साथ हुई थी। राजा अपनी पत्नी सोनम के साथ 20 मई को अपने हनीमून के लिए मेघालय की यात्रा पर रवाना हुए। 23 मई को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में छुट्टियां मनाते समय वे लापता हो गए। 2 जून को रघुवंशी का शव एक खाई में पड़ा मिला और उनकी पत्नी सोनम लापता थी। दोनों के परिजनों ने आशंका जताई थी कि राजा रघुवंशी की हत्या करने वालों ने सोनम का अपहरण कर लिया होगा और उसे अवैध तरीके से भारत की सीमा से बाहर बांग्लादेश या म्यांमार ले गए होंगे। सोनम और राजा रघुवंशी के अचानक लापता होने की खबर ने पुलिस को हिला कर दिया था। खुद मेघायल की डीजीपी ने इस ऑपरेशन की कमान संभाली। 20 अफसरों के साथ ही 120 पुलिसकर्मियों को इस कांड के खुलासे की कमान दी।

तभी अल्बर्ट नजर राजा-सोनम पर पड़ी

दुर्गम इलाकों में पुलिस की टीमें भेजी गई। सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन हाथ कुछ नहीं लग रहा था। सब कुछ जैसे अंधेरे में तीर चलाने जैसा था। पुलिस कड़ी पर कड़ी जोड़ रही थी, लेकिन किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था। तभी इस केस में एंट्री होती है स्थानीय गाइड अल्बर्ट पीडी की। जिसकी एक जानकारी ने पुलिस को उस सुराग तक पहुंचाया जिसने सोनम रघुवंशी की बेवफाई और राजा की हत्या के पूरे षड्यंत्र से परदा हटा दिया। अल्बर्ट पीडी नामक गाइड ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 22 मई को सोनम और राजा के साथ तीन पुरुषों को देखा था, जो नोंग्रियाट से मावलखियाट की ओर 3,000 से अधिक सीढ़ियां चढ़ते हुए जा रहे थे। गाइड के अनुसार, राजा सहित चार पुरुष आगे चल रहे थे और एक महिला (सोनम) पीछे थी। वे सभी हिंदी में बातचीत कर रहे थे।

RELATED NEWS

सोनम रघुवंशी की काम नहीं आई प्रेग्नेंसी वाली थ्योरी , अब जेल में ही ‘द एंड’ होगी राज और रानी की लव स्टोरी

सोनम रघुवंशी की काम नहीं आई प्रेग्नेंसी वाली थ्योरी , अब जेल में ही ‘द एंड’ होगी राज और रानी की लव स्टोरी

June 30, 2025
सोनम ने क्यों पहना बोर्का और कहां पर छिपाया राजा का सोना, कौन है वो लड़की, जिसे मारना चाहती थी किलर लेडी

सोनम ने क्यों पहना बोर्का और कहां पर छिपाया राजा का सोना, कौन है वो लड़की, जिसे मारना चाहती थी किलर लेडी

June 18, 2025

पुलिस के काम आया गाइड का क्लू

अल्बर्ट ने यह भी बताया कि वह हिंदी अच्छे से नहीं समझते, लेकिन इतना जरूर महसूस किया कि कुछ ठीक नहीं है। उन्होंने पुलिस को इस संदर्भ में तुरंत अलर्ट किया। इससे पहले सोनम ने अल्बर्ट का साथ छोड़ दिया था और भावानसाई नामक गाइड को साथ लिया, जो उन्हें शिपारा होमस्टे तक छोड़ आया था। गाइड से क्लू मिलने के बाद यही पहली बात थी जिसने जांच टीम को चौंकाया और शक की नींव रखी। इससे भी बड़ी बात यह थी कि 23 मई को दोपहर करीब 2ः15 बजे, राजा के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली गई, जिसमें लिखा था कि सात जन्मों का साथ है। यह पोस्ट उस वक्त डाली गई जब राजा की हत्या हो चुकी थी। पुलिस का मानना है कि सोनम ने ही यह पोस्ट डालकर जांच को भटकाने की कोशिश की, ताकि ऐसा लगे कि राजा जीवित है और सब कुछ सामान्य है।

पहला वार विशाल चौहान ने किया

जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी, जिसमें सोनम को आरोपियों आकाश, विशाल और आनंद के साथ क्राइम सीन से करीब 10 किलोमीटर दूर बातचीत करते हुए देखा गया। इसके अलावा घटनास्थल से बरामद हुए कई सबूत भी सोनम की भूमिका की पुष्टि करते हैं। पुलिस के मुताबिक, सोनम ने अपना रेनकोट जानबूझकर आकाश को दिया था। इस पर खून के धब्बे मिले और बाद में यह 6 किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला। जो साफ तौर पर हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश का हिस्सा था। पुलिस के अनुसार, राजा पर पहला वार विशाल चौहान ने किया था। घटना के समय आनंद कुर्मी ने वही कपड़े पहने हुए थे जो उसने हत्या के वक्त पहने थे। सबसे अहम बात यह कि हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के पास की एक दुकान से खरीदा गया था। यानी इस हत्या के पीछे की साजिश गहराई से और सुनियोजित तरीके से तैयार की गई थी।

राज ने तीन सुपारी किलर्स की व्यवस्था की

पुलिस ने बताया कि सोनम और इंदौर का रहने वाला राज कुशवाह राजा हत्याकांड के मास्टरमाइंड हैं। राज और सोमन एक-दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन सोनम के परिवारवालों ने उसकी शादी राजा रघुवंशी से कर दी। शादी से पहले ही सोनम और राज ने राजा की हत्या का प्लान बना लिया था। राज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए ऐसी जगह खोजी, जहां भीड़-भाड़ कम रहती है। राज ने सोनम से कहा कि तुम हनीमून मनाने के लिए मेघायल जाओ। राज ने तीन सुपारी किलर्स की व्यवस्था की। तीनों किलर्स से सोनम की मुलाकात करवाई। सोनम और राजा जैसे शिलांग पहुंचे। उससे पहले तीनों किलर्स भी वहां पहुंच चुके थे। सोनम ने वीडियो के जरिए राजा की पहचान करवाई। किलर्स ने राजा की फोटो-वीडियो देखे और मर्डर करने पर राजी हो गए। सोनम ले खासी हिल्स पर राजा को लेकर गई। साथ में तीनों किलर्स भी पहाड़ पर चढ़े और फिर राजा का मर्डर कर शव को खाई फेंककर भाग गए।

Related Posts

सोनम रघुवंशी की काम नहीं आई प्रेग्नेंसी वाली थ्योरी , अब जेल में ही ‘द एंड’ होगी राज और रानी की लव स्टोरी

सोनम रघुवंशी की काम नहीं आई प्रेग्नेंसी वाली थ्योरी , अब जेल में ही ‘द एंड’ होगी राज और रानी की लव स्टोरी

June 30, 2025
सोनम ने क्यों पहना बोर्का और कहां पर छिपाया राजा का सोना, कौन है वो लड़की, जिसे मारना चाहती थी किलर लेडी

सोनम ने क्यों पहना बोर्का और कहां पर छिपाया राजा का सोना, कौन है वो लड़की, जिसे मारना चाहती थी किलर लेडी

June 18, 2025
कौन है ‘छपरी’ जिससे बेइतंहा प्यार करती है सोनम, राजा की हत्या के बाद बेवफा बीवी ने इसी के साथ मनाई ‘सुहागरात’

कौन है ‘छपरी’ जिससे बेइतंहा प्यार करती है सोनम, राजा की हत्या के बाद बेवफा बीवी ने इसी के साथ मनाई ‘सुहागरात’

June 14, 2025
थाने से बाहर आई राजा रघुवंशी के कातिलों की तस्वीर, जानें सोमन ने क्या उगले राज और क्यों किया पति का मर्डर

थाने से बाहर आई राजा रघुवंशी के कातिलों की तस्वीर, जानें सोमन ने क्या उगले राज और क्यों किया पति का मर्डर

June 12, 2025
राजा रघुवंशी की हत्या से मुकर गए थे किलर्स, सोमन ने बढ़ाई रकम और बेवफा बीवी ने जिंदा पति को किया दफ्न

राजा रघुवंशी की हत्या से मुकर गए थे किलर्स, सोमन ने बढ़ाई रकम और बेवफा बीवी ने जिंदा पति को किया दफ्न

June 11, 2025
Next Post
Avika Gor Engaged

'बालिका वधु' फेम अविका गौर ने रचाई सगाई, शादी की बात सुनते ही फूट-फूट कर रो पड़ीं!

सोनम और राज की हंसती तस्वीर आई सामने, दिखाई दी खौफ़नाक सच्चाई क्या सुलझ गई मर्डर मिस्ट्री?

सोनम और राज की हंसती तस्वीर आई सामने, दिखाई दी खौफ़नाक सच्चाई क्या सुलझ गई मर्डर मिस्ट्री?

Sundarkand Benefits: सुंदरकांड की सर्वोत्तम शक्ति और लाभ कैसे पाए,कब,कैसे और किस दिन करे इसका पाठ

Sundarkand Benefits: सुंदरकांड की सर्वोत्तम शक्ति और लाभ कैसे पाए,कब,कैसे और किस दिन करे इसका पाठ

POPULAR POST

Ayushman Bharat : आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने वालों को बड़ा झटका , 112 बीमारियों में निजी अस्पतालों का विकल्प हुआ खत्म?

Ayushman Bharat : आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने वालों को बड़ा झटका , 112 बीमारियों में निजी अस्पतालों का विकल्प हुआ खत्म?

November 13, 2026
Bigg Boss: बिग बॉस 20 में Scout OP की माँ ने किस बात पर जताई नाराज़गी, लगाए ये आरोप

Bigg Boss: बिग बॉस 20 में Scout OP की माँ ने किस बात पर जताई नाराज़गी, लगाए ये आरोप

November 14, 2026
Test Squad :न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया में हुए बड़े बदलाव, किस खिलाड़ी की हुई एंट्री और किसकी छुट्टी?

Test Squad :न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया में हुए बड़े बदलाव, किस खिलाड़ी की हुई एंट्री और किसकी छुट्टी?

November 14, 2026
Crime Case update : बच्चा चोरी के आरोप में महिला से बर्बरता, छह दिन बाद कार्रवाई, इलाज के लिए क्यों भटकता रहा परिवार?

Crime Case update : बच्चा चोरी के आरोप में महिला से बर्बरता, छह दिन बाद कार्रवाई, इलाज के लिए क्यों भटकता रहा परिवार?

November 12, 2026
Gorakhpur Electric Shop Fire

Gorakhpur Fire : दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख का सामान जलकर राख, कैसे बची पड़ोसी दुकान?

November 11, 2026
Hospital Bill : बुखार के इलाज का ढाई लाख बिल, पैसे नहीं मिले तो किशोरी को बनाया बंधक

Hospital Bill : बुखार के इलाज का ढाई लाख बिल, पैसे नहीं मिले तो किशोरी को बनाया बंधक

November 14, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India