शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

‘बालिका वधु’ फेम अविका गौर ने रचाई सगाई, शादी की बात सुनते ही फूट-फूट कर रो पड़ीं!

अविका गौर ने अपने लंबे समय से रिलेशनशिप में रहे बॉयफ्रेंड मिलिंद चांदवानी के साथ सगाई कर ली है। उन्होंने सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर यह खुशखबरी अपने फैंस को दी है।

by Gulshan
जून 11, 2025
in Latest News, मनोरंजन
Avika Gor Engaged

Avika Gor Engaged : टीवी की दुनिया में ‘बालिका वधु’ से घर-घर में मशहूर हुईं अविका गौर ने अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे मिलिंद चांदवानी संग सगाई कर ली है। एक इंटीमेट और निजी समारोह में इस कपल ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई। अविका ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की।

इस खास मौके पर अविका ने लाइट पिंक कलर की खूबसूरत प्रिंटेड साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज, मैचिंग जूलरी और खुले बालों के साथ स्टाइल किया। उनका लुक बेहद एलिगेंट और दिलकश नजर आया। वहीं, मिलिंद चांदवानी बेज रंग की शेरवानी में काफी स्मार्ट और स्टाइलिश दिखे।

RELATED NEWS

No Content Available

“उसने जब पूछा, मैं मुस्कुराई, रो पड़ी – और कहा हां…”

अविका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए एक भावुक और फिल्मी कैप्शन भी लिखा –
“जब उसने सवाल किया, तो मैं मुस्कुराई, मेरी आंखों से आंसू बह निकले और मैंने अपनी जिंदगी की सबसे आसान ‘हां’ कह दी। मैं पूरी तरह फिल्मी हूं – बैकग्राउंड म्यूजिक, स्लो मोशन, ड्रीम सीक्वेंस, काजल सब कुछ! और वो? वो बिल्कुल लॉजिकल, शांत और हमेशा फर्स्ट ऐड किट साथ रखने वाला इंसान है।”

यह भी पढ़ें : ‘पंचायत 4’ की नई रिलीज डेट हुई तय, जानिए कब और कहां देख सकेंगे…

उन्होंने आगे लिखा –
“मैं थोड़ी नाटकीय हूं, लेकिन वो मुझे अच्छे से हैंडल कर लेता है। किसी जादू की तरह हम दोनों एक-दूसरे के लिए परफेक्ट साबित हुए। जब उसने प्रपोज़ किया, तो मेरे अंदर की हिरोइन जाग गई। हाथ हवा में थे, आंखें नम थीं और दिमाग ने जैसे काम करना बंद कर दिया। क्योंकि सच्चा प्यार – हमेशा परफेक्ट नहीं होता, लेकिन उसमें जादू जरूर होता है।”

मिलिंद का फिल्मी रिएक्शन 

अविका की इस पोस्ट पर मिलिंद ने भी प्यार भरी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट में लिखा –
“प्लॉट ट्विस्ट: असली बैकग्राउंड म्यूजिक मेरी धड़कनों की 200 BPM थी। जब तुमने हां कहा, तो हर फिल्मी डायलॉग में जान आ गई। तू ड्रामा है, मैं डायरेक्शन कर रहा हूं – चलो मिलकर बेस्ट पिक्चर बनाते हैं।” इस खूबसूरत जोड़े को सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां मिल रही हैं। फैंस अब इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Tags: Avika Gor Engaged

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
सोनम और राज की हंसती तस्वीर आई सामने, दिखाई दी खौफ़नाक सच्चाई क्या सुलझ गई मर्डर मिस्ट्री?

सोनम और राज की हंसती तस्वीर आई सामने, दिखाई दी खौफ़नाक सच्चाई क्या सुलझ गई मर्डर मिस्ट्री?

Sundarkand Benefits: सुंदरकांड की सर्वोत्तम शक्ति और लाभ कैसे पाए,कब,कैसे और किस दिन करे इसका पाठ

Sundarkand Benefits: सुंदरकांड की सर्वोत्तम शक्ति और लाभ कैसे पाए,कब,कैसे और किस दिन करे इसका पाठ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In