Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

हादसे की दास्तां : जब आसमान में आई आफत,एक ही परिवार के पांच लोग काल के गाल में समाए

अहमदाबाद से उड़ान भरते ही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 240 लोगों की मौत हुई। सिर्फ दो यात्री जिंदा बचे। हादसे ने कई परिवारों की जिंदगियां उजाड़ दीं

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
June 13, 2025
in राष्ट्रीय
Ahmedabad plane crash survivor eyewitness story and aftermath
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ahmedabad Plane Crash: हवाई हादसे के बाद जहां चारों ओर मातम पसरा था, वहीं एक जख्मी यात्री रमेश विश्वास कुमार की वीडियो सामने आई है। वह झारखंड के रहने वाले हैं और अपने भाई के साथ लंदन जा रहे थे। वीडियो में रमेश घायल हालत में लंगड़ाते हुए नजर आते हैं और अपने भाई की तलाश में लोगों से मदद की गुहार लगाते हैं।

उन्होंने बताया,
“टेकऑफ के 30 सेकेंड बाद तेज आवाज हुई और सब हिल गया। होश आया तो चारों तरफ लाशें थीं।”

RELATED POSTS

No Content Available

रमेश सीट 11A पर बैठे थे और उनके भाई का अब तक कोई पता नहीं चला है।

242 लोग सवार, 240 की मौत

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स थे।
इनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक थे।
विमान ने दोपहर 1:38 पर उड़ान भरी और महज दो मिनट बाद 1:40 पर अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में मेडिकल कॉलेज हॉस्टल की इमारत से टकरा गया।

डॉक्टरों का रेजिडेंशियल हॉस्टल बना हादसे की जगह

विमान जिस इमारत से टकराया, वह अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का रेजिडेंशियल क्वार्टर था। हादसे के समय वहां 50 से ज्यादा डॉक्टर मौजूद थे। कम से कम 15 डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि कई की जान चली गई।

शव इतने जले कि पहचान मुश्किल

रेस्क्यू टीमों के मुताबिक, अधिकतर शव बुरी तरह जल गए हैं। पहचान के लिए फोरेंसिक और डीएनए जांच की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों की शिनाख्त के लिए हेल्पलाइन और सहायता केंद्र बनाए हैं। गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटनास्थल का दौरा किया।

नगंथोई शर्मा की आखिरी उड़ान

मणिपुर की रहने वाली नगंथोई शर्मा कोंगब्राइलाटपम एयर इंडिया की इस फ्लाइट में क्रू मेंबर थीं। यह उनका लंदन की ओर पहला असाइनमेंट था।
हादसे की खबर सुनते ही उनका घर मातम में बदल गया।
उनकी मां की रिकॉर्डिंग वायरल हुई, जिसमें वो कह रही थीं: “मेरे बच्चे… मैंने तुम्हें पाला था… तुम कहां चले गए?”

राजस्थान के 11 लोगों की मौत

राजस्थान के छह परिवारों के 11 लोग इस हादसे में मारे गए।बांसवाड़ा के डॉक्टर प्रतीक जोशी, उनकी पत्नी डॉ. कौमी और तीनों बच्चे इस हादसे में खत्म हो गए। डॉ. प्रतीक पहले से लंदन में काम कर रहे थे और अब परिवार को साथ ले जाने आए थे।
उदयपुर के शुभ और शगुन मोदी, जो अपने पिता के साथ पारिवारिक व्यवसाय संभाल रहे थे, वे भी इस हादसे का शिकार हो गए।

होटल से एयरपोर्ट तक का आखिरी वीडियो

ब्रिटिश नागरिक जेमी रे मीक और फियोनगल ग्रीनलॉ-मीक ने हादसे से ठीक पहले अपने इंस्टाग्राम वेलनेस पेज पर एक स्टोरी शेयर की थी।
वे कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए कहते हैं:
“अलविदा भारत… अब इंग्लैंड लौट रहे हैं।”

वीडियो में बैकग्राउंड में फिल्म ‘देवदास’ का गाना भी बज रहा था।
लेकिन अफसोस, अब यह उनका आखिरी वीडियो बन गया।

ब्लैक बॉक्स से मिले सुराग

जांच एजेंसियों को फ्लाइट का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। इससे हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सकेगा। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर को अब तक बेहद सुरक्षित विमान माना जाता था, लेकिन इस घटना ने उसकी छवि पर गहरा सवाल खड़ा कर दिया है।

Tags: Indian Aviation TragedyPlane Crash Eyewitness
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Vikrant Massey cousin Clive Kundar dies in Air India plane crash

Ahmedabad Plane Crash:विक्रांत मैसी के लिए बेहद दर्दनाक दिन विमान हादसे में खोया भाई इंस्टाग्राम स्टोरी में छलका दुख

Gorakhpur

Gorakhpur में 55 वर्षीय मंदबुद्धि महिला से गैंगरेप, तीन आरोपी फरार, गांव में तनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version