रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

राम की नगरी अयोध्या की सुरक्षा में एक हजार कैमरे, सिविल लाइंस में बनेगा कंट्रोल रूम

अयोध्या नगर निगम ने योगी सरकार की स्मार्ट सिटी पहल के तहत एक महत्वाकांक्षी मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसके अंतर्गत इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर (आईसीसीसी) स्थापित किया जाएगा।

by Akhand Pratap Singh
जून 14, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश
Ayodhya CCTV project

Ayodhya CCTV project

Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या, 14 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में भगवान राम की नगरी अयोध्या को स्मार्ट और सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अयोध्या नगर निगम ने योगी सरकार की स्मार्ट सिटी पहल के तहत एक महत्वाकांक्षी मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसके अंतर्गत इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर (आईसीसीसी) स्थापित किया जाएगा।

योगी सरकार के नियोजन विभाग ने इस योजना को मंजूरी दे दी है और जल्द ही इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस परियोजना के लिए 56 करोड़ रुपए की लागत से अयोध्या और फैजाबाद में एक हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस विभाग के सहयोग से शहर के संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

RELATED NEWS

Road Accident

Road Accident:अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

जुलाई 2, 2026
Ayodhya

आधी रात बहू के कमरे से ‘खटर-पटर’, सास ने मचाया शोर तो बेड से निकला प्रेमी!

दिसम्बर 7, 2025

योगी सरकार की इस पहल के तहत सिविल लाइंस में नगर निगम और अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के संयुक्त कार्यालय में एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। यह कंट्रोल रूम न केवल सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि शहर की विभिन्न समस्याओं जैसे जलभराव, खराब स्ट्रीट लाइट्स और पेयजल संकट की त्वरित मॉनिटरिंग और समाधान में भी सहायक होगा।

अयोध्या में पहले से ही सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत 1,300 से अधिक सीसी कैमरे को अमानीगंज स्थित जलकल कार्यालय में आईटीएमएस से इंटीग्रेट किया जा चुका है। इनमें निजी घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कैमरे शामिल हैं। इसका मकसद भी अयोध्या की सुरक्षा को मजबूत करना है। नगर निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पुनीत ओझा ने बताया कि शासन से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना पर तेजी से काम शुरू होगा। यह योजना न केवल अयोध्या को सुरक्षित और स्मार्ट बनाने में योगदान देगी, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में भी योगी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ये भी पढ़े:  दिल्ली में 30 जून से नई आबकारी नीति लागू, हाई लेवल कमेटी का गठन

Tags: ayodhyaAyodhya CCTV projectControl Room
Share202Tweet126Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Road Accident

Road Accident:अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Ayodhya Road Accident:उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले...

Ayodhya

आधी रात बहू के कमरे से ‘खटर-पटर’, सास ने मचाया शोर तो बेड से निकला प्रेमी!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 7, 2025

Ayodhya extra-marital affair: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के कलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रपंच का एक सनसनीखेज...

Ayodhya Ram Temple

राम मंदिर: परकोटे के मंदिरों के दर्शन के लिए रामभक्तों को करना होगा तीन महीने का इंतज़ार

by Mayank Yadav
नवम्बर 30, 2025

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को अब राम मंदिर परिसर के परकोटे में स्थित...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

by Vinod
नवम्बर 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों से...

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

by Vinod
नवम्बर 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या खुशी से मुस्करा रही है। सरयू भी मधुर गीत गुनगुना रही है।...

Next Post
Lucky Number

क्या वाकई लकी नंबर हमें बचाते हैं? रिपीट नंबर और लकी नंबर में जानिए

Father's Day 2025 celebration and history

Father's Day special : पिता वह पेड़ हैं, जिनकी छांव में हम सुरक्षित महसूस करते है क्या हैं फादर डे के पीछे की पूरी स्टोरी?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist