Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » शादी के 10 दिन बाद दुल्हन शॉपिंग का बहाना बनाकर हुई फरार, पती रह गया खाली हाथ

शादी के 10 दिन बाद दुल्हन शॉपिंग का बहाना बनाकर हुई फरार, पती रह गया खाली हाथ

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले युवक शमशेर चौहान ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

by Gulshan
15/06/2025
Chandauli Bride Missing

RELATED NEWS

No Content Available

 

Chandauli Bride Missing : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले युवक शमशेर चौहान ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला कुछ यूं है कि शादी के महज 10 दिन बाद ही नवविवाहिता खुशी अपने पति के साथ बाजार में शॉपिंग करने के बहाने गई और अचानक लापता हो गई।

शमशेर चौहान, जो सैदपुरा गांव के निवासी हैं, की शादी 4 जून को मवई खुर्द गांव की रहने वाली खुशी के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी। शादी के बाद घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन 14 जून को सारी खुशियां पल भर में गायब हो गईं। शमशेर के अनुसार, उस दिन खुशी ने सिरदर्द की शिकायत की और डॉक्टर के पास चलने को कहा। इलाज के बाद उसने बाजार में शॉपिंग की इच्छा जताई, जिसके बाद दोनों पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर बाजार पहुंचे।

ऑर्डर देने के बाद वॉशरूम के बहाने पत्नी फरार

थोड़ी खरीदारी के बाद वे काली माता मंदिर के पास एक रेस्टोरेंट में नाश्ता करने पहुंचे। रेस्टोरेंट में समोसे का ऑर्डर देने के बाद खुशी ने वॉशरूम जाने की बात कहकर ऊपर की मंजिल पर चली गई, लेकिन उसके बाद वह लौटकर नहीं आई। शमशेर ने उसे काफी देर तक ढूंढा—रेस्टोरेंट के तीसरे फ्लोर तक जाकर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आसपास भी पूछताछ की गई, लेकिन खुशी का कुछ पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें : फादर्स डे पर वामिका का तोहफा, पापा विराट के लिए लिखा प्यारा नोट, वायरल…

हताश होकर शमशेर घर लौटा और परिवार को पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बाद परिजनों के साथ मिलकर वह कोतवाली पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जब ससुराल वालों से संपर्क किया गया तो यह भी स्पष्ट हुआ कि खुशी अपने मायके भी नहीं पहुंची है। डिप्टी एसपी राजीव सिसोदिया ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है और इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल, दुल्हन के रहस्यमयी ढंग से गायब होने की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
‘फेराफेरी’ के बाद जानें पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने कैसे कराई एशिया की सबसे बड़ी यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा

‘फेराफेरी’ के बाद जानें पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने कैसे कराई एशिया की सबसे बड़ी यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा

UP News: मौत भी नहीं मिटा पाई प्यार, प्रेमी ने मृत प्रेमिका से रचाई शादी, फिर दुल्हन की ऐसे हुई विदाई

UP News: मौत भी नहीं मिटा पाई प्यार, प्रेमी ने मृत प्रेमिका से रचाई शादी, फिर दुल्हन की ऐसे हुई विदाई

Things not to eat after eating Jamun

Jamun benefits : छोटा फल,बड़े फ़ायदे,डायबिटीज का रामबाण,जानिए इसको खाने के बाद किन चीजों से करें परहेज़

POPULAR POST

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026

LATEST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India