Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » एक शहजादी के शौक में बना यह बाज़ार कैसे बन गया दिल्ली की रूह, मिलेगा यहां सब कुछ

एक शहजादी के शौक में बना यह बाज़ार कैसे बन गया दिल्ली की रूह, मिलेगा यहां सब कुछ

दिल्ली का चांदनी चौक बाजार शाहजहां की बेटी जहांआरा के शौक से बना था। इसका नाम इसके अर्धचंद्राकार आकार और चांदनी में चमकते नजारों के कारण पड़ा।

by SYED BUSHRA
19/06/2025
Chandni Chowk History and Heritage Market

Chandni Chowk History and Heritage Market : दिल्ली सिर्फ देश की राजधानी ही नहीं, बल्कि एक ऐसी जगह है जहां इतिहास, संस्कृति और रंगीन बाजारों का अनोखा मेल देखने को मिलता है। जब बात दिल्ली की होती है, तो चांदनी चौक का नाम सबसे पहले ज़ुबान पर आता है। यह जगह सिर्फ बाजार नहीं बल्कि पुरानी दिल्ली की रूह मानी जाती है। शादी-ब्याह की खरीदारी हो या पारंपरिक कपड़े, गहने या मिठाइयां यहां सब कुछ मिलता है।

कैसे बना ये मशहूर बाजार?

चांदनी चौक की नींव 1650 के दशक में पड़ी थी। इसे मुग़ल सम्राट शाहजहां ने बनवाया था, जब उन्होंने अपनी राजधानी आगरा से दिल्ली शिफ्ट की थी। शाहजहां ने एक नया शहर बसाया शाहजहानाबाद, और उसी शहर में उन्होंने लाल किला बनवाया। ठीक इसी किले के सामने बना ये खास बाजार चांदनी चौक।

एक बेटी के शौक से शुरू हुआ चांदनी चौक

इस बाज़ार के बनने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। शाहजहां की बेटी जहानआरा बेगम को खरीदारी का बहुत शौक था। उन्हें अलग-अलग चीजें इकट्ठा करने और घूमकर खरीदारी करने का शौक था। जब शाहजहां को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने अपनी बेटी के लिए एक खास बाजार बनवाने का फैसला किया।जहानआरा ने खुद इस बाजार का नक्शा तैयार करवाया और उसके डिज़ाइन में हिस्सा लिया। इसी वजह से कहा जाता है कि चांदनी चौक एक शाही बेटी के शौक का खूबसूरत नतीजा है।

RELATED NEWS

No Content Available

क्यों रखा गया नाम ‘चांदनी चौक’?

अब सवाल उठता है कि इस बाजार को ‘चांदनी चौक’ नाम क्यों दिया गया? इसके पीछे भी एक बेहद खूबसूरत वजह है। जब बाजार तैयार किया गया, तब इसका आकार अर्धचंद्राकार (आधे चांद जैसा) था। इसके बीचोंबीच एक साफ-सुथरी नहर और तालाब भी बनाए गए थे।जब रात को चांद की रोशनी इन नहरों और पानी पर पड़ती थी, तो सारा इलाका चांदनी से चमक उठता था। इसी नज़ारे की वजह से इसका नाम चांदनी चौक पड़ गया।

आज भी है उतना ही खास

आज भी चांदनी चौक दिल्ली आने वालों की पहली पसंद है। यहां का खाना, कपड़े, ज्वेलरी और ऐतिहासिक इमारतें हर किसी को अपनी तरफ खींचती हैं। यह बाजार आज भी दिल्ली की उस पुरानी रौनक को संभाले हुए है, जो किसी ज़माने में मुग़लों के दौर में बसी थी।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Ghaziabad

Ghaziabad पुलिस स्टेशन के बाहर दिनदहाड़े हत्या: गाजियाबाद में कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Gold Rate Today

सोना-चांदी पर दिखा मिडिल ईस्ट में तनाव का असर, जानें 19 जून 2025 को आपके शहर में क्या हैं ताज़ा रेट!

Lakhimpur

Lakhimpur में सनसनीखेज मामला: बहनोई ने 16 वर्षीय किशोरी से बलात्कार कर तेजाब पिलाकर की हत्या

POPULAR POST

Dhanteras 2026

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर कौन सी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, मां लक्ष्मी होंगी नाराज; जानें पूजा और खरीदारी के नियम

November 1, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India