• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, August 13, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

क्या सच में बीन की धुन पर नाचते हैं सांप “नृत्य” भ्रम है या सच? जानिए इसके पीछे की असली कहानी

सांप बीन की धुन नहीं सुनता, बल्कि उसकी हरकतों और चमक से डरकर प्रतिक्रिया देता है। उसका हिलना-डुलना लोगों को नाच जैसा लगता है, लेकिन असल में ये बस एक भ्रम होता है।

by SYED BUSHRA
June 23, 2025
in राष्ट्रीय
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Snake Dance Truth: बीन पर नाचते सांप का सच क्या है? हम में से बहुतों ने बचपन में गली-नुक्कड़ पर सपेरों को सांप का खेल दिखाते देखा होगा। बीन की धुन बजते ही लोग इकट्ठा हो जाते थे, खासकर बच्चे। एक टोकरी में से फन फैलाए सांप का बाहर निकलना और बीन की धुन पर उसका लहराना सबको हैरान करता था। डर और रोमांच का ये मेल बच्चों और बड़ों, दोनों को खूब भाता था।

फिर 1986 में आई फिल्म ‘नगीना’ में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का नागिन बनकर अमरीश पुरी की बीन की धुन पर नाचना तो जैसे एक आइकॉनिक पल बन गया। लेकिन आज भी मन में ये सवाल रह जाता है। क्या वाकई सांप बीन की आवाज सुनते हैं और उस पर नाचते हैं?

Related posts

Mumbai Pigeon Case

मुंबई में कबूतरखाने पर रोक बरकरार, हाईकोर्ट ने BMC की याचिका खारिज की

August 13, 2025
Hydrogen Train

भारत की हाइड्रोजन ट्रेन ने भरी रफ्तार, टेक्नोलॉजी में चीन को छोड़ा पीछे

August 13, 2025

क्या सांप सच में सुनते हैं बीन?

असल में सांपों के कान बाहरी रूप से नहीं होते, यानी वे हमारी तरह आवाज़ नहीं सुन सकते। उनके कान होते तो हैं, लेकिन वे धरती की कंपन को ज्यादा महसूस करते हैं, हवा में बहती आवाज़ को नहीं। यानी अगर कोई संगीत बजे, तो उन्हें वो सुनाई नहीं देगा। तो फिर सवाल ये उठता है कि जब बीन बजती है, तो सांप क्यों हिलता-डुलता है?

बीन की धुन नहीं, हरकतों से डरता है सांप

सपेरा जब बीन बजाता है, तो वह उसे एक खास ढंग से हिलाता है। कई बार बीन पर चमकते कांच के टुकड़े या चकाचौंध पैदा करने वाली चीजें लगी होती हैं। जब ये बीन हिलती है तो उन टुकड़ों से रोशनी चमकती है। ये चमकती हुई रोशनी सांप को डराती है और वो खुद को बचाने की कोशिश करता है। इसी डर की वजह से वो कुंडली मारकर, फन फैलाकर और शरीर को लहराकर एक खास तरह की मूवमेंट करता है।

ये हरकतें जब बीन की धुन के साथ मिलती हैं, तो देखने वाले को लगता है कि सांप नाच रहा है। जबकि हकीकत ये है कि वो डांस नहीं कर रहा, बल्कि डर के मारे रिएक्ट कर रहा है।

नागिन डांस, फिल्मों का असर

फिल्मों ने भी सांप के नाचने की धारणा को और मजबूत किया है। नाग-नागिन के बदले की कहानियों में अक्सर दिखाया गया है कि बीन की धुन सुनकर नागिन नाचती है। लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं होता।

सांप बीन की आवाज़ नहीं सुन सकता। वो सिर्फ दृष्टि और हलचल पर प्रतिक्रिया करता है। बीन की हरकत, उसके चमकते हिस्से और सपेरे की हलचलों से वह डरा हुआ महसूस करता है और वही उसकी ‘डांसिंग’ मूवमेंट का कारण बनता है।

डिस्क्लेमर:यह लेख केवल आम धारणा और वैज्ञानिक जानकारी पर आधारित है। news1india इस विषय से जुड़ी किसी प्रकार की आध्यात्मिक या पौराणिक मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता। कृपया इसे जानकारी के उद्देश्य से ही पढ़ें।

Tags: Myth vs RealityScience Explained
Share196Tweet123Share49
Previous Post

दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे टैंकरों से ATF चोरी, खुले बाजार में होती थी बिक्री — 6 आरोपी दबोचे गए!

Next Post

7 February games you should get excited about

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post

7 February games you should get excited about

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version