Monday, February 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम: उत्तर प्रदेश में खुलेंगे 71 नए सरकारी कॉलेज, युवाओं को मिलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में 71 नए सरकारी कॉलेज खुलने जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण और दूरदराज के युवाओं को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 24, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Govt
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Govt Colleges 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। प्रदेश में 71 नए सरकारी कॉलेज खोले जाएंगे, जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू होंगे। सरकार का उद्देश्य युवाओं को घर के पास उच्च शिक्षा की सुविधा देना है, जिससे उन्हें दूसरे शहरों में जाने की जरूरत न पड़े। इन कॉलेजों में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में स्नातक स्तर की पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए सरकार ने 4.90 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। यह कदम न सिर्फ शिक्षा की पहुंच बढ़ाएगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को भी गति देगा। बलिया और गाजीपुर जैसे जिलों में इस फैसले को लेकर विशेष उत्साह है।

ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की नई रोशनी

UP Govt र के आदेश के अनुसार, नए कॉलेजों की स्थापना ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में की जा रही है, ताकि वहां के छात्र-छात्राओं को अपने ही जिले में उच्च शिक्षा का अवसर मिल सके। बलिया के बैरिया और गाजीपुर के गमहर, जमानिया के राजकीय महाविद्यालय पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। इन कॉलेजों के खुलने से हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जो अब तक लंबी दूरी तय कर शिक्षा प्राप्त करने के लिए मजबूर थे। इन संस्थानों से क्षेत्रीय शिक्षा का स्तर बढ़ेगा और स्थानीय युवाओं को नए करियर विकल्प मिल सकेंगे।

RELATED NEWS

UP Govt CM Yogi

IAS अफसरों पर ‘इंटरनल अलर्ट’: बंगला-गाड़ी का हिसाब देने में छूटे पसीने, सरकार सख्त।

January 13, 2026
UP Govt Career Counselor Recruitment

यूपी के हर ब्लॉक में होगी 25 हजार सैलरी वाली नौकरी! छात्रों को तनाव से बचाएंगे करियर काउंसलर।

December 7, 2025

बजट और पारदर्शिता पर सरकार का खास ध्यान

UP Govt ने कॉलेजों के लिए 4.90 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है, जो बुनियादी ढांचे, फर्नीचर और उपकरणों की खरीद पर खर्च होगा। खास बात यह है कि बजट का उपयोग केवल निर्धारित कार्यों के लिए ही होगा और सभी उपकरण जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदे जाएंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बजट का पूरा उपयोग 31 मार्च 2026 तक कर लिया जाना चाहिए। यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो उच्च शिक्षा निदेशक को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

UP Govt ने इन कॉलेजों में शिक्षकों और कर्मचारियों के पदों को पहले ही स्वीकृति दे दी है। सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्रों में जल्द से जल्द पढ़ाई शुरू करने की तैयारी करें। इसके साथ ही क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को इस अभियान में तेजी लाने को कहा गया है। बलिया और गाजीपुर जैसे जिलों के युवाओं में इस फैसले को लेकर खासा उत्साह है। यह पहल ग्रामीण युवाओं के लिए उच्च शिक्षा की दिशा में एक नई उम्मीद और उज्जवल भविष्य की ओर कदम है।

Raya Heritage City का सपना होगा साकार, मथुरा में यमुना अथॉरिटी का ऑफिस शुरू
Tags: UP Govt
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

UP Govt CM Yogi

IAS अफसरों पर ‘इंटरनल अलर्ट’: बंगला-गाड़ी का हिसाब देने में छूटे पसीने, सरकार सख्त।

by Mayank Yadav
January 13, 2026

UP Govt IAS Officers Property Disclosure: यूपी में नौकरशाही के भीतर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार ने कड़ा...

UP Govt Career Counselor Recruitment

यूपी के हर ब्लॉक में होगी 25 हजार सैलरी वाली नौकरी! छात्रों को तनाव से बचाएंगे करियर काउंसलर।

by Mayank Yadav
December 7, 2025

UP Govt Career Counselor Recruitment: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके...

UP Govt

UP Govt का बड़ा फैसला: घर में बना सकेंगे ऑफिस, नर्सरी और होम स्टे को भी मिली राहत, जानिए शर्तें

by Mayank Yadav
July 4, 2025

UP Govt Office from Home: उत्तर प्रदेश सरकार ने डॉक्टर, वकील और चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे सेवा प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी...

UP govt

UP govt में बदली सरकारी आवास नीति: कर्मचारियों को मिलेंगे फ्लैट, अधिकारियों को मिलेंगे बंगले

by Mayank Yadav
June 29, 2025

UP govt housing policy: उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने 8 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए आवास...

UP govt

UP govt education support: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना… 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, जानें आवेदन की प्रक्रिया

by Mayank Yadav
March 15, 2025

UP govt education support: उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण और बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री...

Next Post
Advance Tip Feature on Ride Apps

Advance Tip Feature : ओला, उबर और रैपिडो को किसने क्यों दिया नोटिस ? कौन सा फीचर यात्रियों को कर रहा परेशान

Sona Comstar appoints Jeffrey Overly as new chairman

संजय कपूर के निधन के बाद कंपनी में आया बड़ा बदलाव ,जानिए अब कौन होंगे sona comstar कंपनी के नए चेयरमैन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist