Tuesday, June 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Drugs case : साउथ फिल्मी दुनिया में सनसनी ,कौन एक्टर हुआ ड्रग केस में अरेस्ट

तमिल अभिनेता श्रीकांत को ड्रग्स लेने और खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में डिजिटल सबूत, मेडिकल रिपोर्ट और उनके घर से कोकीन मिलने की पुष्टि हुई है।

by SYED BUSHRA
June 24, 2025
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Tamil Actor Srikanth Arrested in Drug Case: तमिल और तेलुगु फिल्मों के जाने-माने अभिनेता श्रीकांत को कोकीन खरीदने और इस्तेमाल करने के आरोप में चेन्नई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 श्रीकांत ड्रग केस में अरेस्ट

तमिल और तेलुगु सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्रीकांत एक ड्रग केस में बुरी तरह फंस गए हैं। चेन्नई पुलिस ने उन्हें कोकीन खरीदने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 46 साल के श्रीकांत को 23 जून 2025 को चेन्नई के नुंगमबक्कम पुलिस स्टेशन में करीब 9 घंटे पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया। मेडिकल जांच में उनके खून में ड्रग्स की मौजूदगी पाई गई, जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने उन्हें 7 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

RELATED NEWS

No Content Available

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

यह मामला तब सामने आया जब एक पब में हुई मारपीट के सिलसिले में पुलिस ने AIADMK की आईटी विंग के पूर्व सदस्य टी. प्रसाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में प्रसाद ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने श्रीकांत को कई बार कोकीन बेची थी। इसके बाद जब पुलिस ने जांच की तो उन्हें डिजिटल सबूत भी मिले, जिनमें गूगल पे से 4.72 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन और चैट रिकॉर्ड शामिल थे। बताया जा रहा है कि श्रीकांत ने 12,000 रुपये प्रति ग्राम की दर से लगभग 40 बार कोकीन खरीदी थी। उन्होंने ये ड्रग्स चेन्नई के कुछ प्राइवेट पार्टियों और क्लबों में इस्तेमाल की थी।

घर से भी मिला नशे का सामान

पुलिस ने श्रीकांत के नुंगमबक्कम इलाके वाले घर की तलाशी भी ली, जहां से थोड़ी मात्रा में कोकीन बरामद हुई है। इस केस की जांच में अब एक और अभिनेता कृष्णा का नाम भी सामने आया है, जो फिलहाल केरल में मौजूद बताया जा रहा है। पुलिस को शक है कि इस ड्रग नेटवर्क में कुछ विदेशी नागरिक और फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे लोग भी शामिल हो सकते हैं।

एक्टिंग करियर और हालिया फिल्में

श्रीकांत ने 2002 में फिल्म ‘रोजा कूटम’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्हें ‘ननबन’ (थ्री इडियट्स का तमिल रीमेक) जैसी हिट फिल्मों से पहचान मिली। उनकी हाल की फिल्म ‘कोंजम काधल कोंजम मोधल’ मार्च 2025 में रिलीज हुई थी। इस पूरे मामले में श्रीकांत के वकील विग्नेश रामनाधन ने अदालत में उनका पक्ष रखा है, लेकिन अभी तक खुद श्रीकांत की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Tags: Srikanth Drug ArrestTamil Cinema Controversy
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Varanasi the educational hub of India

कौन सा शहर है जहां 5 विश्वविद्यालय 200 से ज्यादा कॉलेज हजारों स्कूल,इसको कहते है ‘ज्ञान की नगरी’

जगन्नाथ रथ यात्रा : हर साल नया रथ तो आखिर पुराने रथों का होता क्या है,जानिए इसका अनोखा रहस्य

जगन्नाथ रथ यात्रा : हर साल नया रथ तो आखिर पुराने रथों का होता क्या है,जानिए इसका अनोखा रहस्य

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist