शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोग, घर में मिले मां-बेटे-बहू के शव, इलाके में सनसनी

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घर का दरवाजा खोला तो एक ही बेड पर मां, बेटे और बहू की लाश पड़ी मिली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

by Mayank Yadav
जून 26, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Pratapgarh
Share on FacebookShare on Twitter

Pratapgarh incident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के लालगंज क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक घर से लगातार बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी जब वहां पहुंचे तो नजारा देखकर दंग रह गए। घर के अंदर मां, बेटे और बहू की लाश एक ही बेड पर पड़ी थी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तुड़वाकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान अंकित पटवा, उनकी पत्नी रिया और मां आशा पटवा के रूप में हुई है। घटना के समय घर में बच्चा और बुजुर्ग नानी भी मौजूद थीं, जो सुरक्षित हैं।

दरवाजा खोलते ही दिखा दर्दनाक मंजर

Pratapgarh के लालगंज क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर से बच्चे के रोने की आवाज लगातार आ रही थी। पड़ोसियों ने आवाजें दीं लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर बाद पुलिस को बुलाया गया। जब दरवाजा खुलवाया गया तो बेड पर तीन शव पड़े मिले। मृतकों की नाक से झाग निकल रहा था, जिससे पुलिस को सामूहिक आत्महत्या की आशंका है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा।

RELATED NEWS

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026
CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

जुलाई 5, 2026

परिवारिक पृष्ठभूमि और रिश्तों की कहानी

मृतक अंकित पटवा रायबरेली के मूल निवासी थे लेकिन लंबे समय से अपनी नानी के घर प्रतापगढ़ में रह रहे थे। अंकित के माता-पिता का 25 साल पहले तलाक हो गया था। अंकित की डेढ़ साल पहले रिया से शादी हुई थी और पांच महीने पहले उनके बेटे का जन्म हुआ था। घटना के वक्त घर में अंकित की नानी यशोदा देवी और बच्चा भी मौजूद थे। नानी ने बताया कि बुधवार रात सभी ने साथ खाना खाया और फिर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए।

सुबह से बंद था दरवाजा, बच्चे के रोने से खुला राज

सुबह जब नानी जागीं तो उन्होंने काफी देर तक इंतजार किया कि बाकी लोग उठेंगे, लेकिन किसी के बाहर न आने पर उन्हें शक हुआ। दूधवाले ने भी दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब अंकित की मां का फोन भी नहीं उठा तो पड़ोसियों को बुलाया गया। पड़ोसी अशोक और मनोज ने भी दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से सिर्फ बच्चे के रोने की आवाज आती रही। आखिरकार पुलिस को बुलाया गया और दरवाजा तुड़वाकर सब कुछ सामने आ गया।

Pratapgarh पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Pratapgarh अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने बताया कि घर से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। अंदर बेड पर तीन शव मिले। तीनों की नाक से झाग निकल रहा था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया पुलिस सामूहिक आत्महत्या की आशंका जता रही है लेकिन मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पूरे इलाके में इस दर्दनाक हादसे को लेकर मातम पसरा हुआ है।

दिल्ली नौसेना मुख्यालय से जासूसी में क्लर्क गिरफ्तार: ISI को भेज रहा था गोपनीय जानकारियां

Tags: pratapgarh
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by Sadaf Farooqui
जुलाई 5, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई को प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को...

Pratapgarh

प्रतापगढ़ जेल में ‘एड्स’ का बम: 7 किन्नर निकले HIV पॉजिटिव, जांच में एक ‘असली मर्द’ देख उड़े होश!

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026

Pratapgarh District Jail HIV Outbreak: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला जेल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जेल भेजे...

Pratapgarh

यूपी में अपराध का तांडव: प्रतापगढ़ में हिस्ट्रीशीटर की सरेआम हत्या, उरई में शराब पार्टी बनी खूनी जंग

by Mayank Yadav
दिसम्बर 17, 2025

Pratapgarh Gangwar: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में मंगलवार रात गैंगवार के चलते सनसनी फैल गई, जहाँ बाइक सवार तीन हमलावरों...

सनातनी अवतार के बाद अब राजा भैया ने दिखाया दबदबा, 30 लाख के लग्जरी घोड़े पर सवार होकर मचाया तहलका

सनातनी अवतार के बाद अब राजा भैया ने दिखाया दबदबा, 30 लाख के लग्जरी घोड़े पर सवार होकर मचाया तहलका

by Vinod
नवम्बर 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। राजा भैया कुंडा के विधायक हैं। राजा भैया अपनी खुद की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। वह...

Next Post
Gujarat News

गुजरात में बगावत की सज़ा, AAP ने विधायक को किया गया सस्पेंड!

Kanpur teen strangled mother after fight

Kanpur news : फिर रिश्ते हुए शर्मसार क्यों कलयुगी बेटे ने किया मां का कत्ल कानपुर का दिल दहला देने वाला मामला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In