• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home धर्म

रथ यात्रा 2025: दर्शन के साथ लोकल स्वाद का भी उठाएं लुत्फ कौन कौन से है पुरी के मशहूर व्यंजन

पुरी की रथ यात्रा में शामिल होने के साथ अगर आप यहां के पारंपरिक फूड्स का स्वाद लेंगे, तो आपकी यात्रा और भी खास बन जाएगी। खाजा, दालमा, छेना पोड़ा जैसे व्यंजन का स्वाद भूल नहीं पाएंगे।

by SYED BUSHRA
June 27, 2025
in धर्म
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रथ यात्रा 2025: हर साल की तरह इस बार भी ओडिशा के पुरी शहर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा बड़े ही धूमधाम से शुरू हो चुकी है। 27 जून 2025 से शुरू हुई यह यात्रा न सिर्फ धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि यहां आने वालों के लिए संस्कृति, परंपरा और स्वाद का संगम भी है। लाखों श्रद्धालु इस मौके पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन करने पहुंचते हैं। अगर आप भी रथ यात्रा के दौरान पुरी जाने की योजना बना रहे हैं, तो भगवान के दर्शन के साथ-साथ वहां के कुछ खास लोकल फूड्स का स्वाद लेना न भूलें। पुरी न सिर्फ मंदिरों के लिए मशहूर है, बल्कि यहां की गलियों में मिलने वाले स्वादिष्ट व्यंजन भी लोगों को बार-बार खींच लाते हैं। आइए जानते हैं पुरी के कुछ मशहूर फूड्स के बारे में, जिनका स्वाद आपको हमेशा याद रहेगा।

खाजा,मंदिर में चढ़ने वाला मीठा प्रसाद

पुरी की गलियों में मिलने वाला खाजा एक बेहद लोकप्रिय मिठाई है। इसे मैदा से तैयार किया जाता है और इसकी कई परतें होती हैं। खाजा को डीप फ्राई करके चाशनी में डुबोया जाता है, जिससे यह कुरकुरा और मीठा दोनों हो जाता है। जगन्नाथ मंदिर में इसे भोग के रूप में चढ़ाया जाता है।

Related posts

Dahi Handi 2025 celebration and Krishna Janmashtami traditions

Dahi Handi 2025 :कृष्ण जन्माष्टमी के बाद क्यों मनाते है दही हांडी का त्योहार, क्या है इसकी रोचक कहानी

August 14, 2025
Krishna Janmashtami 2025 important rules and things to avoid

Janmashtami 2025: भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर किन कामों को करने से बचें वरना साल भर रहेंगे परेशान

August 14, 2025

पखाल भात, ठंडक देने वाला पारंपरिक भोजन

पखाल भात ओडिशा का पारंपरिक व्यंजन है, जिसे गर्मियों में काफी पसंद किया जाता है। पके हुए चावल को पानी और थोड़ा दही मिलाकर भिगोया जाता है और इसे ठंडा करके खाया जाता है। इसके साथ लोग अक्सर प्याज, आलू की भुजिया या हरी मिर्च खाते हैं। यह डिश शरीर को ठंडक देती है और पाचन में भी मददगार होती है।

दालमा, बिना तेल के बनी पौष्टिक डिश

दालमा एक पारंपरिक व्यंजन है, जो दाल और कई तरह की सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। इसमें तेल का इस्तेमाल न के बराबर होता है। नारियल का बारीक बुरादा डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। यह डिश स्वाद और सेहत का शानदार मेल है।

छेना पोड़ा, ओडिशा की मीठी सौगात

छेना पोड़ा एक खास मिठाई है जिसे पनीर (छेना), चीनी, चावल का आटा, इलायची और मेवे से बनाया जाता है। इसे धीमी आंच पर बेक किया जाता है जिससे इसका ऊपरी हिस्सा कैरामेलाइज़ हो जाता है। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद इसे भूल पाना मुश्किल है।

बड़ा-घुघुनी,स्ट्रीट फूड का चटपटा स्वाद

पुरी का यह लोकल स्नैक हर गली-नुक्कड़ पर मिल जाता है। इसमें उड़द दाल से बने बड़े को मसालेदार घुघुनी (मटर की करी) के साथ परोसा जाता है। यह स्ट्रीट फूड टेस्टी होने के साथ-साथ पेट भरने वाला भी होता है।

Tags: #OdishaFoodGuide#PuriRathYatra2025
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Panchayat 4′ के स्टार किसने की कितनी पढ़ाई,सचिव जी से लेकर बिनोद तक, किसकी डिग्रियां हैं कमाल

Next Post

Indonesia’s largest fleet of taxis teams up to beat ride-hailing apps

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post

Indonesia's largest fleet of taxis teams up to beat ride-hailing apps

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version