शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Jagannath Rath Yatra:कौन हैं देवी गुंडिचा और क्या है उनकी कहानी ,कैसे बनीं भगवान जगन्नाथ की मौसी

रथयात्रा की परंपरा देवी गुंडिचा की भक्ति से जुड़ी है, जो भगवान जगन्नाथ की मौसी बनीं। भगवान हर साल रथ में बैठकर मौसी के घर जाते हैं।

by SYED BUSHRA
जून 29, 2025
in धर्म
jagannath yatra
Share on FacebookShare on Twitter

Jagannath Rath Yatra and the Story of Devi Gundicha: पुरी में हर साल निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा सिर्फ एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव है, जिसका रिश्ता रानी गुंडिचा की भक्ति से जुड़ा है। पुरी के श्रीजगन्नाथ मंदिर से हर साल आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को निकलने वाली रथ यात्रा की शुरुआत बहुत खास तरीके से होती है। भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की मूर्तियों को मंदिर से बाहर सिंहद्वार तक लाया जाता है। इस प्रक्रिया को ‘पहांडी’ कहा जाता है, जिसमें भक्तगण उन्हें कंधों पर झुलाकर प्रेमपूर्वक रथ तक पहुंचाते हैं। फिर रथों को खींचकर तीनों को पुरी के गुंडिचा मंदिर, यानी भगवान की मौसी के घर ले जाया जाता है।

देवी गुंडिचा कैसे बनीं भगवान की मौसी

देवी गुंडिचा कोई साधारण महिला नहीं थीं, बल्कि राजा इंद्रद्युम्न की धर्मपत्नी थीं। उन्होंने अपने पति के ब्रह्मलोक यात्रा पर जाने के बाद तपस्या का व्रत लिया और समाधि में चली गईं। इस बीच सदियों बीत गईं और जब राजा ब्रह्मा को लेकर वापस लौटे तो पुरी पूरी तरह बदल चुका था। श्रीमंदिर रेत में दब गया था और एक नए राजा गालु माधव का शासन था।

RELATED NEWS

Jagannath Rath Yatra: नीलाद्रि बीजे पर खत्म होगी रथ यात्रा, जानिए भगवान जगन्नाथ और माता लक्ष्मी के मिलन की कहानी

Jagannath Rath Yatra: नीलाद्रि बीजे पर खत्म होगी रथ यात्रा, जानिए भगवान जगन्नाथ और माता लक्ष्मी के मिलन की कहानी

जुलाई 22, 2026
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी रथ यात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती

Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी रथ यात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती

जुलाई 16, 2026

रेत में दबा मंदिर और देवी का जागरण

तूफान के चलते मंदिर की संरचना एक बार फिर बाहर आई। राजा इंद्रद्युम्न ने मंदिर का गर्भगृह खोज निकाला और ब्रह्मा जी के साथ मिलकर श्रीजगन्नाथ की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। उसी समय रानी गुंडिचा की समाधि टूटी और उन्होंने खुद को एक नई पीढ़ी के लोगों से घिरा पाया, जो उन्हें देवी मानते थे।

भगवान ने क्यों कहा ‘मौसी’?

जब भगवान प्रकट हुए तो उन्होंने रानी गुंडिचा की तपस्या और मां जैसी सेवा को देखते हुए उन्हें ‘मौसी’ का दर्जा दिया और कहा कि “मैं हर साल आपसे मिलने आऊंगा।” यही वजह है कि हर वर्ष रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ अपने भाई और बहन के साथ अपनी मौसी के घर जाते हैं, यानी गुंडिचा मंदिर।

रथयात्रा की विशेष परंपराएं

रथयात्रा के दौरान पुरी के राजा स्वयं सोने की झाड़ू से रथ के मार्ग की सफाई करते हैं, जिसे ‘छेरा पहरा’ कहा जाता है। यह सेवा भगवान के प्रति समर्पण और विनम्रता का प्रतीक मानी जाती है।

आज भी जीवित है वह परंपरा

आज भी पुरी मंदिर में पूजा करने वाले दइतापति सेवक, विश्ववसु, विद्यापति और ललिता के वंशज ही होते हैं। रथ निर्माण से लेकर मूर्ति निर्माण तक के काम भी उन्हीं की पीढ़ियां करती हैं। यही वजह है कि गुंडिचा मंदिर को तीर्थ और शक्तिपीठ की मान्यता प्राप्त है।

रथयात्रा सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रेम, भक्ति और पारिवारिक रिश्तों की मिसाल है। देवी गुंडिचा की कहानी हमें यह सिखाती है कि सच्ची भक्ति समय की सीमाओं को पार कर देती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक कथाओं और परंपराओं पर आधारित है। News1India इसकी ऐतिहासिक अथवा वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता।यह लेख श्रद्धा और जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है।

Tags: Hindu traditionsJagannath Rath Yatra
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Jagannath Rath Yatra: नीलाद्रि बीजे पर खत्म होगी रथ यात्रा, जानिए भगवान जगन्नाथ और माता लक्ष्मी के मिलन की कहानी

Jagannath Rath Yatra: नीलाद्रि बीजे पर खत्म होगी रथ यात्रा, जानिए भगवान जगन्नाथ और माता लक्ष्मी के मिलन की कहानी

by SYED BUSHRA
जुलाई 22, 2026

Jagannath Special: भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा 16 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी और इसका समापन 27...

Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी रथ यात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती

Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी रथ यात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती

by Sadaf Farooqui
जुलाई 16, 2026

विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 के पहले दिन गुरुवार को ओडिशा के पुरी में ग्रैंड रोड (बड़ा डंडा) पर...

Jagannath Rath Yatra

Rath Yatra 2026: क्या है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से जुड़े अद्भुत रहस्य और अनोखी धार्मिक परंपराएं

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Jagannath Rath Yatra: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा आज 16 जुलाई से शुरू हो...

Jagannath Rath Yatra 2026: महाप्रभु के स्वागत को तैयार श्रीगुंडिचा मंदिर, इस प्राचीन कला से सजा पूरा परिसर

Jagannath Rath Yatra 2026: महाप्रभु के स्वागत को तैयार श्रीगुंडिचा मंदिर, इस प्राचीन कला से सजा पूरा परिसर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

विश्व प्रसिद्ध श्रीजगन्नाथ रथयात्रा 2026 के लिए पुरी का श्रीगुंडिचा मंदिर पूरी तरह सजकर तैयार हो गया है। 16 जुलाई...

Rath Yatra 2026: जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान के साथ क्यों नहीं होतीं राधा और रुक्मिणी? जानिए इसकी पौराणिक कथा

Rath Yatra 2026: जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान के साथ क्यों नहीं होतीं राधा और रुक्मिणी? जानिए इसकी पौराणिक कथा

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Jagannath Rath Yatra 2026: विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा 16 जुलाई 2026 से शुरू हो रही है। हर साल ओडिशा...

Next Post
Solah Shringar before the funeral of a married woman

सुहागिनो का अंतिम विदाई से पहले क्यों किया जाता है सोलह श्रृंगार? क्या है इसके पीछे की धार्मिक मान्यताएं

Aamir Khan Sitare Zameen Par box office collection

Box office collection : धीमी शुरुआत के बाद पकड़ी रफ़्तार,आमिर खान की फिल्म ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist