• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 14, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Breaking

UP Rajasthan border पर बड़ा हादसा: मिट्टी धंसने से 4 की मौत, 6 घायल, ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप

यूपी-राजस्थान बॉर्डर पर चंबल पाइपलाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं।

by Mayank Yadav
June 29, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
0
UP Rajasthan border
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Rajasthan border accident: यूपी-राजस्थान बॉर्डर पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव दौलतगढ़ के पास चंबल पाइपलाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 10 से अधिक लोग दब गए। इस दर्दनाक हादसे में फतेहपुर सीकरी के उत्तू गांव के 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को बाहर निकाला। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आज सुबह भरतपुर जिले के गहलोनी मोड़ के पास चंबल प्रोजेक्ट के पाइपलाइन कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से एक ही परिवार के 10 लोग हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 4 लोगों की मृत्यु हो गई, जिनमें 3 महिलाएं और एक युवक शामिल हैं। 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। pic.twitter.com/5CpWSm6PUV

— SANJNA JATAV (@IncSanjanajatav) June 29, 2025

Related posts

 बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सेना ने सीमापार आतंकी ठिकाने किए तबाह, इतिहास में मिसाल के तौर पर दर्ज होगा ऑपरेशन सिंदूर

 बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सेना ने सीमापार आतंकी ठिकाने किए तबाह, इतिहास में मिसाल के तौर पर दर्ज होगा ऑपरेशन सिंदूर

August 14, 2025
9 साल बाद योगी सरकार ने मंत्री और विधायकों को दिए ये गिफ्ट, बढ़ गई सैलरी और भत्ता, जानें किसे क्या मिला

9 साल बाद योगी सरकार ने मंत्री और विधायकों को दिए ये गिफ्ट, बढ़ गई सैलरी और भत्ता, जानें किसे क्या मिला

August 14, 2025

मिट्टी भरते समय हुआ हादसा

मामला UP Rajasthan border फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दौलतगढ़ गांव का है, जहां चंबल पाइपलाइन की खुदाई का काम चल रहा था। रविवार सुबह फतेहपुर सीकरी के उत्तू गांव से कुछ महिलाएं और पुरुष पीली मिट्टी भरने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान करीब 10 फीट गहरे गड्ढे की मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मिट्टी के नीचे दबने से वहां मौजूद 10 से अधिक लोग दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। राजस्थान के भरतपुर जिले की गहनोली थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

#Agra के फतेहपुर में मिट्टी की दांग गिरने से 7 मजदूर नीचे दबे, 2 की मौत 5 की हालत गंभीर,
ग्रामीणों ने राहत बचाव कार्य चलाया मशीन का भी इस्तेमाल किया गया। pic.twitter.com/mjqr8rMuZ9

— Lokesh Rai (@lokeshRlive) June 29, 2025

चार की मौत, छह घायल

इस UP Rajasthan border हादसे में फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के उत्तू गांव की विमला (45 वर्ष), अनुकूल (24 वर्ष), विनोद (55 वर्ष) और योगेश (25 वर्ष) की मौत हो गई। सभी के शव आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। वहीं, हादसे में घायल 6 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर है।

ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाए लापरवाही के आरोप

UP Rajasthan border हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चंबल परियोजना के ठेकेदार ने खुदाई तो करवाई, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए। बरसात के कारण खुदाई अधूरी छोड़कर काम बंद कर दिया गया था। ग्रामीणों ने पहले भी इस खतरे की सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए पूरी तरह ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

1 जुलाई से बदल जाएंगे रेलवे के कई नियम, पैन कार्ड समेत इन बदलावों का आपकी जेब पर होगा सीधा असर!

Tags: UP Rajasthan border
Share196Tweet123Share49
Previous Post

कांवड़ यात्रा से पहले Muzaffarnagar में हंगामा, ‘पंडित जी वैष्णो ढाबे’ के मुस्लिम मालिक पर विवाद

Next Post

सिक्स लगाते ही बल्लेबाज़ को पड़ा दिल का दौरा, पिच पर हुई मौत, दिल सामने आया दिल दहला देने वाला VIDEO!

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
Batsman Died

सिक्स लगाते ही बल्लेबाज़ को पड़ा दिल का दौरा, पिच पर हुई मौत, दिल सामने आया दिल दहला देने वाला VIDEO!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version