Tuesday, February 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Ghaziabad में हाउस टैक्स बढ़ोतरी का फैसला रद्द, पुराने रेट ही लागू, जनता को बड़ी राहत

गाजियाबाद में हाउस टैक्स बढ़ोतरी का प्रस्ताव रद्द कर दिया गया है। अब पुराने रेट ही लागू होंगे। जो लोग बढ़ा हुआ टैक्स भर चुके हैं, उनकी राशि आगे एडजस्ट होगी। मेयर सुनीता दयाल ने यह घोषणा की।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 1, 2025
in TOP NEWS, गाजियाबाद
Ghaziabad
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ghaziabad house tax: गाजियाबाद के लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। गाजियाबाद नगर निगम बोर्ड बैठक में डीएम सर्कल रेट के आधार पर हाउस टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव रद्द कर दिया गया है। अब पुराने रेट ही लागू रहेंगे। जो लोग बढ़ा हुआ टैक्स पहले ही जमा कर चुके हैं, उनकी राशि को भविष्य में समायोजित किया जाएगा। मेयर सुनीता दयाल ने बोर्ड बैठक में इस निर्णय की घोषणा की। इस फैसले का सभी पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने समर्थन किया। बैठक में सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, विधायक संजीव शर्मा और अजीतपाल त्यागी भी मौजूद रहे। सभी ने इसे जनता के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

आज गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में मा. सदन की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिसमें जनता के हित में "गृहकर वृद्धि" के प्रस्ताव को निरस्त किया गया।

यह निर्णय आम जनता पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को देखते हुए लिया गया है। गाजियाबाद नगर निगम हमेशा जनभावनाओं का सम्मान करते हुए pic.twitter.com/zEKmsfF9MY

— Sunita Dayal Aggarwal (Modi ka Parivar) (@sunitadayalbjp) June 30, 2025

RELATED NEWS

Ghaziabad

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में ‘मौत का गड्ढा’: इंजीनियर के बाद अब 11 साल के मासूम को निगल गया खुला नाला!

January 23, 2026
Ghaziabad GDA illegal plotting

Ghaziabad में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर: GDA ने दी चेतावनी, इन इलाकों में निवेश से बचें

January 14, 2026

जनता की जीत, हाउस टैक्स में राहत

लंबे समय से Ghaziabad में हाउस टैक्स बढ़ोतरी का विरोध हो रहा था। नगर निगम ने डीएम सर्कल रेट के आधार पर टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन इसे जनता और पार्षदों ने अन्यायपूर्ण बताया। सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया। मेयर सुनीता दयाल ने कहा कि दो महीने तक हाउस टैक्स के नोटिस नहीं भेजे जाएंगे और पुराने रेट पर ही टैक्स वसूली होगी। जो लोग बढ़ा हुआ टैक्स भर चुके हैं, उनके पैसे अगले भुगतान में समायोजित किए जाएंगे।

जनप्रतिनिधियों ने निभाई जिम्मेदारी

बोर्ड बैठक में सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा और मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी ने जनता के पक्ष में आवाज उठाई। सभी ने कहा कि बिना सहमति इतनी बड़ी टैक्स वृद्धि जनता पर बोझ है। कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने अधिकारियों को चेताया कि पार्षदों पर दबाव न बनाएं और उनके सम्मान का ध्यान रखें। सांसद अतुल गर्ग ने फैसले को जनता की जीत बताया।

कांग्रेस ने साधा निशाना

बैठक में Ghaziabad कांग्रेस पार्षद अजय शर्मा ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि बिना सहमति हाउस टैक्स बढ़ाने का निर्णय गलत था। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले चुपचाप टैक्स बढ़ाया गया और बाद में बीजेपी के पार्षद कोर्ट चले गए। इस मुद्दे पर सदन में हंगामा भी हुआ। सोमवार को कांग्रेस और व्यापारी संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन किए।

आगे की प्रक्रिया

Ghaziabad मेयर ने स्पष्ट किया कि हाउस टैक्स में पहले दी जा रही मकान की आयु के अनुसार छूट अब नहीं दी जाएगी। साथ ही दो महीने तक किसी को टैक्स नोटिस नहीं मिलेगा। निगम सर्वे कराकर सही जानकारी एकत्र करेगा और भविष्य में हर दो साल में 10 फीसदी हाउस टैक्स बढ़ाने का ही प्रस्ताव लागू रहेगा। 7 मार्च को बिना पार्षदों की सहमति से बढ़ाए गए हाउस टैक्स का मामला अब हाईकोर्ट में चल रहा है, जिसकी सुनवाई 29 जुलाई को होगी।

मंत्री Asim Arun ने पेश की अनुशासन की मिसाल, नीली बत्ती वाली गाड़ी को ठुकराया, बोले- नियम सबके लिए बराबर

Tags: Ghaziabad
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Ghaziabad

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में ‘मौत का गड्ढा’: इंजीनियर के बाद अब 11 साल के मासूम को निगल गया खुला नाला!

by Mayank Yadav
January 23, 2026

Ghaziabad Ahil Death Case: जिले में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलते हुए एक और मासूम की जान लापरवाही की भेंट...

Ghaziabad GDA illegal plotting

Ghaziabad में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर: GDA ने दी चेतावनी, इन इलाकों में निवेश से बचें

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Ghaziabad GDA illegal plotting: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को लोनी क्षेत्र...

Ghaziabad

सौतन को बगल में बिठाया और बीवी को कार से उड़ाया; नैनीताल की सड़कों पर तमाशा!

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Ghaziabad News Nainital Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ वैवाहिक...

Ghaziabad Biodiversity Park:

Ghaziabad को 2026 में मिलेगा भव्य ‘हिंडन बायोडायवर्सिटी पार्क’; जिपलाइन और रिसर्च गार्डन होंगे खास आकर्षण

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Ghaziabad Biodiversity Park: दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नए बस अड्डे...

Ghaziabad

अंधेरे में पैर पर गोली मारने वाली पुलिस दिन के उजाले में पिस्टल लोड करना भूली! देखें शर्मनाक वीडियो।

by Mayank Yadav
December 18, 2025

Ghaziabad Police viral video: उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस, जो अपराधियों के सटीक निशाने और लगातार होने वाली मुठभेड़ों के...

Next Post
Prayagraj

Prayagraj करछना बवाल: पुलिस का ऐक्शन तेज, 54 नामजद, 550 अज्ञात पर FIR, 75 गिरफ्तार

Delhi LPG Cylinder

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें अब कितने में मिलेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist