Thursday, June 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

PNB ऐप से घर बैठे खोलें सुकन्या समृद्धि अकाउंट, जानें आसान तरीका!

पंजाब नेशनल बैंक के मोबाइल बैंकिंग ऐप PNB ONE की मदद से आप सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) का खाता अब आसानी से घर बैठे कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन खोल सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक या किसी अन्य जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

by Gulshan
July 5, 2025
in Latest News
Sukanya Samriddhi Account
Share on FacebookShare on Twitter

Sukanya Samriddhi Account : सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक लोकप्रिय स्मॉल सेविंग्स स्कीम है, जिसका उद्देश्य बेटियों के उज्जवल भविष्य को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के तहत माता-पिता या अभिभावक अपनी 10 वर्ष से कम उम्र की बच्ची के नाम पर खाता खोल सकते हैं, जिससे आगे चलकर उनकी उच्च शिक्षा या विवाह के खर्च को आसानी से पूरा किया जा सके।

पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं

पहले सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलने के लिए अभिभावकों को बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर आवेदन फॉर्म भरना पड़ता था, लेकिन अब इस प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया गया है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ग्राहकों की सुविधा के लिए अपनी मोबाइल बैंकिंग सेवा PNB ONE ऐप में यह सुविधा शुरू की है। अब आप घर बैठे, कुछ ही मिनटों में इस योजना के तहत अकाउंट ओपन कर सकते हैं – वो भी बिना किसी कागजी प्रक्रिया के झंझट के।

RELATED NEWS

No Content Available

यह डिजिटल पहल न केवल आम लोगों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना को अपनाना आसान बनाएगी, बल्कि इससे बेटियों के आर्थिक सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा और इस सरकारी योजना की पहुंच अधिक से अधिक परिवारों तक बढ़ेगी।

PNB ONE ऐप से SSY अकाउंट कैसे खोलें?

  1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में PNB ONE ऐप खोलें।

  2. मेन मेन्यू में जाएं और ‘Services’ विकल्प पर टैप करें।

  3. इसके बाद ‘Govt Initiative’ विकल्प को चुनें।

  4. अब ‘Sukanya Samriddhi Account Opening’ विकल्प पर क्लिक करें।

  5. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और आवश्यक जानकारी भरें।

यह भी पढ़ें : सोने की कीमतों में गिरावट! आपके शहर में क्या है 10…

ध्यान देने योग्य बातें:

  • हालांकि अकाउंट खोलने की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन है, लेकिन आंशिक निकासी, समयपूर्व खाता बंद करना या पूरी राशि निकालने जैसी प्रक्रियाओं के लिए आपको बैंक शाखा में जाना होगा।

  • इस योजना में न्यूनतम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख रुपये तक सालाना जमा किए जा सकते हैं।

  • इस योजना में जमा राशि पर वर्तमान में 8.2% तक का सालाना ब्याज मिलता है।

  • इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है।

  • खाता मैच्योरिटी पर 21 वर्ष की अवधि में पूरा होता है, हालांकि लड़की के 18 साल की उम्र पूरी होने पर आंशिक निकासी की सुविधा उपलब्ध होती है।

Tags: Sukanya Samriddhi Account
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Instagram

Instagram पर कितने लाइक्स-फॉलोअर्स पर मिलते हैं पैसे? जानिए कब और कैसे होती है कमाई!

Lucknow News

लखनऊ में IT की बड़ी कार्रवाई, BBD ग्रुप की 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist