शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP में लेखपालों और कानूनगो के तबादले पर फंसा पेंच, नियमावली बनी बड़ी बाधा

उत्तर प्रदेश में लेखपालों और कानूनगो के अंतरमंडलीय तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नियमावली में स्पष्ट प्रावधान न होने के कारण तबादलों की प्रक्रिया अटक गई है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

by Mayank Yadav
जुलाई 7, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Police
Share on FacebookShare on Twitter

UP Lekhpal rules: उत्तर प्रदेश में लेखपालों और कानूनगो के अंतरमंडलीय तबादले को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। लंबे समय से तबादले की मांग कर रहे कर्मचारियों को इस बार भी निराशा हाथ लग सकती है। दरअसल, लेखपालों के तबादले को लेकर नियमावली में कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते मामला अटक गया है। वहीं कानूनगो के तबादलों को लेकर भी स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हो सकी है। सूत्रों के अनुसार, लेखपालों के तबादले की व्यवस्था न होने के कारण कानूनगो के मामले में भी निर्णय टल गया है। प्रमुख सचिव राजस्व पी गुरुप्रसाद ने स्पष्ट किया है कि नियमावली में व्यवस्था न होने के कारण लेखपालों के तबादले पर फिलहाल अमल नहीं हो सकता।

लेखपालों के तबादले में कानूनी बाधा

UP में लेखपालों के तबादले का मामला राजस्व विभाग के लिए पेचीदा बन गया है। नियमों के अनुसार लेखपालों का कॉडर जिला स्तर पर है और उनके नियुक्ति प्राधिकारी जिलाधिकारी होते हैं। 2018 में राज्य सरकार ने शासनादेश जारी कर अंतरमंडलीय तबादले की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन यह व्यवस्था केवल दो वर्षों तक चली। कोविड-19 महामारी के कारण इस प्रक्रिया पर रोक लग गई थी। इस बार जब फिर से तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए, तो 3500 से अधिक लेखपालों ने आवेदन किए, लेकिन नियमावली में स्पष्ट व्यवस्था न होने के कारण मामला रुक गया।

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026
UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

जनवरी 12, 2026

कानूनगो के तबादले पर भी अनिश्चितता

UP  लेखपालों की तरह कानूनगो के तबादले भी अधर में लटक गए हैं। लगभग 400 कानूनगो ने तबादले के लिए आवेदन किए थे, लेकिन सूत्रों के अनुसार जब तक लेखपालों के स्थानांतरण की स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक कानूनगो के तबादलों पर भी कोई फैसला नहीं लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि लेखपालों का स्थानांतरण न हो पाने से कानूनगो के प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में चले गए हैं। राजस्व विभाग के उच्चाधिकारी भी इस मुद्दे पर कोई ठोस समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं।

राजस्व परिषद भी असमंजस में

UP  राजस्व परिषद ने तबादलों के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था, लेकिन नियमावली का परीक्षण करने के बाद पाया गया कि जिला कॉडर होने के कारण लेखपालों के अंतरमंडलीय तबादले का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। यही वजह है कि तबादले की प्रक्रिया अधर में अटक गई। प्रमुख सचिव राजस्व पी गुरुप्रसाद ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि नियमावली तबादलों में सबसे बड़ी अड़चन बन रही है। इसके बिना तबादलों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना संभव नहीं है।

कर्मचारियों में नाराजगी

तबादले की उम्मीद लगाए बैठे लेखपालों और कानूनगो में इस फैसले को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि सरकार ने ऑनलाइन आवेदन लेकर उम्मीद तो जगा दी लेकिन अब नियमों का हवाला देकर पीछे हट रही है। कर्मचारी संगठन इस मुद्दे को लेकर सरकार से नियमों में संशोधन करने की मांग कर सकते हैं। अगर जल्द ही कोई समाधान नहीं निकला तो आंदोलन की भी स्थिति बन सकती है।

PNB का महा घोटाला, अमेरिका में दबोचा गया भगोड़े नीरव मोदी का भाई नेहल मोदी, तय हुई सुनवाई की तारीख!

 

Tags: UP
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

UP rural enterprises: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक...

UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

UP AI Impact Summit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक...

UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

by Mayank Yadav
जनवरी 5, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जातिगत ध्रुवीकरण और धार्मिक एकता के बीच...

UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 23, 2025

UP Medical Recruitment Board: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में...

Next Post
KAPS Cafe : कॉमेडी के साथ कपिल शर्मा का नया सफ़र,पत्नी के साथ शुरू किया कौन सा नया बिजनेस

KAPS Cafe : कॉमेडी के साथ कपिल शर्मा का नया सफ़र,पत्नी के साथ शुरू किया कौन सा नया बिजनेस

Chhangur Baba

कभी अंगूठी बेचने वाला अब 100 करोड़ की संपत्ति का मालिक, ED जांच में बड़ा खुलासा संभव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist