रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन है वो होमगार्ड जिसने डीएम-एसएसपी तक को रोक दिया? पुलिस कप्तान ने खुद किया बड़ा ऐलान!

मथुरा में एक होमगार्ड ने ड्यूटी पर ऐसा कदम उठाया, जिसने डीएम-एसएसपी तक को रुकने पर मजबूर कर दिया। बाद में जो हुआ, उसने होमगार्ड को चर्चा का हीरो बना दिया और पूरे जिले में उसकी सराहना शुरू हो गई।

by Mayank Yadav
जुलाई 7, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Mathura
Share on FacebookShare on Twitter

Mathura Home Guard: मथुरा के गोवर्धन में ड्यूटी के प्रति निष्ठा और अनुशासन का ऐसा उदाहरण सामने आया है, जिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र को प्रेरणा दे दी है। भीषण गर्मी में परिक्रमा मार्ग की सुरक्षा में तैनात एक साधारण होमगार्ड महेन्द्र सिंह परिहार ने अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए जिले के सबसे बड़े अफसर डीएम-एसएसपी के ई-रिक्शा को प्रवेश से रोक दिया। अफसरों के दबाव में झुकने के बजाय उसने नियमों का पालन कर प्रशासन को भी झुका दिया। उसकी ईमानदारी और साहस को देखकर खुद Mathura एसएसपी श्लोक कुमार ने उसे सम्मानित करने का ऐलान कर दिया। महेन्द्र सिंह का यह छोटा-सा कदम पूरे सिस्टम को यह संदेश दे गया कि अनुशासन ही असली पहचान है।

ड्यूटी पर अडिग होमगार्ड की कहानी बनी प्रेरणा

Mathura के गोवर्धन में आयोजित मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान सभी सुरक्षा कर्मचारियों को सख्त आदेश दिए गए थे कि गिरिराज महाराज की सप्तकोसी परिक्रमा मार्ग में किसी भी तिपहिया और चौपहिया वाहन को प्रवेश न करने दिया जाए। शनिवार को डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार स्वयं ई-रिक्शा से निरीक्षण कर रहे थे। जब उनका काफिला बागड़ी प्याऊ के तिराहे पर पहुंचा तो वहां तैनात होमगार्ड महेन्द्र सिंह परिहार ने बिना झिझक काफिले को रोक दिया।

RELATED NEWS

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत, इतने घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत, इतने घायल

जून 30, 2026
Mathura

कसम साथ जीने-मरने की! मथुरा में जेठानी की मौत के 7 दिन के अंदर दोनों देवरानियों ने छोड़ी दुनिया।

जनवरी 16, 2026

जब Mathura होमगार्ड को बताया गया कि ई-रिक्शा में डीएम-एसएसपी सवार हैं, तो भी उसने नियमों का हवाला देते हुए कहा- “मेरे डीएम साहब का आदेश है, पहले उनसे कहलवाइए, तब वाहन भीतर ले जा सकते हैं।” यह सुनकर अफसर भी मुस्कुरा दिए और होमगार्ड की निष्ठा को सलाम करते हुए काफिले का रास्ता बदल लिया।

साहस से मिला सम्मान, अनुशासन से मिली पहचान

पूरा दिन महेन्द्र सिंह कार्रवाई के डर से सहमा रहा, लेकिन जब उसे पता चला कि पुलिस कप्तान एसएसपी श्लोक कुमार ने मीडिया के सामने उसकी तारीफ करते हुए उसे पुरस्कृत करने का ऐलान कर दिया है, तो वह खुशी से फूला नहीं समाया। अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्य पर डटे रहने का यह उदाहरण पुलिस विभाग और समाज के हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा बन गया है।

महेन्द्र सिंह ने साबित कर दिया कि अफसर चाहे जितने बड़े हों, ड्यूटी और नियम सबसे बड़े होते हैं। उनके इस साहसी कदम ने यह दिखा दिया कि सच्ची जिम्मेदारी वही है, जिसमें व्यक्ति अपने कर्तव्य से समझौता न करे।

Tags: mathura
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत, इतने घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत, इतने घायल

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Yamuna Expressway Bus Accident:उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।...

Mathura

कसम साथ जीने-मरने की! मथुरा में जेठानी की मौत के 7 दिन के अंदर दोनों देवरानियों ने छोड़ी दुनिया।

by Mayank Yadav
जनवरी 16, 2026

Mathura news: मथुरा के फरह कस्बे में प्रेम और समर्पण की एक ऐसी मिसाल देखने को मिली है, जिसने आधुनिक...

Mathura

मथुरा में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना: घने कोहरे के कारण 7 बसें टकराईं, 13 की मौत, 25 घायल

by Mayank Yadav
दिसम्बर 16, 2025

Mathura accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे के कारण एक के बाद एक...

UP Police Mathura UP

यूपी पुलिस का ‘झूठा’ एनकाउंटर: प्रधान को घर से उठाया, 15 पुलिसवालों पर केस का आदेश

by Mayank Yadav
दिसम्बर 10, 2025

Mathura Police Case: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे एनकाउंटरों की विश्वसनीयता पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठा है।...

ASP अनुज चौधरी को मिली धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा की कमान, महाराज जी ने UP के ‘सिंघम’ को क्यों किया सैल्यूट

ASP अनुज चौधरी को मिली धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा की कमान, महाराज जी ने UP के ‘सिंघम’ को क्यों किया सैल्यूट

by Vinod
नवम्बर 15, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद केंद्र व राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं। खुफिया एजेंसियां पुलिस के साथ ऑपरेशन...

Next Post
Muzaffarnagar

कांवड़ पर थूकने से मचा बवाल, गुस्साए कांवड़ियों ने काटा हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति

Delhi Metro WhatsApp Ticket

WhatsApp से चुटकियों में करें मेट्रो टिकट बुक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीका

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist