Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • landing page
🔍

स्कूलों के मर्जर के खिलाफ याचिका हाईकोर्ट में खारिज, योगी सरकार को मिली बड़ी राहत

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार के स्कूल मर्जर फैसले के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट के फैसले से योगी सरकार को बड़ी राहत मिली है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे पर लगातार हमलावर था।

by Mayank Yadav
July 7, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
UP

UP primary school merger: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के स्कूलों के मर्जर फैसले के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। इससे योगी सरकार को बड़ी कानूनी राहत मिली है। विपक्षी दल इस फैसले के खिलाफ सरकार पर लगातार हमले कर रहे थे, लेकिन कोर्ट के फैसले ने सरकार के पक्ष को मजबूत कर दिया है।

याचिका खारिज, सरकार के फैसले को कोर्ट की मंजूरी

UP में प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों के मर्जर के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दायर याचिकाएं सोमवार को खारिज हो गईं। न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। इससे पहले शुक्रवार को कोर्ट ने कृष्णा कुमारी और अन्य याचिकाकर्ताओं द्वारा दायर याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा था। इन याचिकाओं में राज्य सरकार के 16 जून 2023 के आदेश को रद्द करने की मांग की गई थी। विपक्षी पार्टियां इस मर्जर के खिलाफ लामबंद थीं और योगी सरकार पर लगातार सवाल उठा रही थीं।

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026
UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

January 12, 2026

क्या था मामला?

योगी सरकार ने UP के उन स्कूलों को आपस में जोड़ने का निर्णय लिया था, जिनमें 50 से कम छात्र पढ़ते हैं। इस फैसले को दो याचिकाओं के माध्यम से चुनौती दी गई थी। याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता एल.पी. मिश्रा और गौरव मेहरोत्रा का तर्क था कि यह फैसला संविधान के अनुच्छेद 21ए का उल्लंघन करता है, जो 6 से 14 वर्ष के बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार देता है। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि इस मर्जर से बच्चों के लिए नजदीकी स्कूलों तक पहुंच मुश्किल हो जाएगी, जिससे शिक्षा के अधिकार का हनन होगा। उनका कहना था कि सरकार को स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने पर ध्यान देना चाहिए, न कि स्कूलों को कम करने का विकल्प चुनना चाहिए।

सरकार का पक्ष

UP सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता अनुज कुदेसिया, मुख्य स्थायी वकील शैलेंद्र सिंह और बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप दीक्षित ने कोर्ट में पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि सरकार का यह निर्णय नियमों के तहत और जनहित में लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कई स्कूलों में छात्रों की संख्या काफी कम थी, इसलिए इन स्कूलों को बंद नहीं किया गया, बल्कि पास के स्कूलों में जोड़ा गया है। उन्होंने जोर दिया कि कोई भी प्राथमिक स्कूल बंद नहीं किया जा रहा है।

नतीजा

कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद सरकार के फैसले को सही ठहराया और कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कानूनी खामी नहीं है। इसके साथ ही याचिकाएं खारिज कर दी गईं। इस फैसले से योगी सरकार को बड़ी राहत मिली है, जो स्कूलों के पुनर्गठन की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Chandrashekhar ने दी खुली चुनौती: कहा- मेरी सांसदी चली जाए, पर स्वाभिमान से समझौता नहीं करूंगा

Tags: UP

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
July 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

by Mayank Yadav
January 12, 2026

UP rural enterprises: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक...

UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

by Mayank Yadav
January 12, 2026

UP AI Impact Summit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक...

UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

by Mayank Yadav
January 5, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जातिगत ध्रुवीकरण और धार्मिक एकता के बीच...

UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

by Mayank Yadav
December 23, 2025

UP Medical Recruitment Board: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में...

Next Post
UAE Golden Visa

भारतीयों के लिए सुनहरा मौका, अब सिर्फ इतने लाख में पाएं UAE गोल्डन वीजा, और पूरा करें अपना दुबई जाने का सपना...

Future Transport Projects in India

Future Transport:नितिन गडकरी का बड़ा प्लान क्या है,हाइपरलूप जिसमें होगी भविष्य की यात्रा

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • landing page

Copyright © 2026 New1India