• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 28, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home धर्म

Guru Purnima 2025: गुरु और माता-पिता की पूजा का दिवस जानिए कब है और क्या है इसका महत्व

गुरु पूर्णिमा पर गुरु और माता-पिता की पूजा से जीवन में शांति, सफलता और खुशहाली आती है। वेदव्यास जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाने वाला यह पर्व गुरु भक्ति का प्रतीक है

by SYED BUSHRA
July 9, 2025
in धर्म
0
guru purnima 2025 celebration significance rituals ved vyasa puja hindu festival india
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Guru Purnima 2025 : गुरु पूर्णिमा का पर्व हर साल बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई 2025, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार यह त्योहार आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को आता है। इसे व्यास पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा और वेदव्यास जयंती भी कहा जाता है। इस दिन लोग अपने जीवन के मार्गदर्शक यानी गुरु, माता-पिता और बुजुर्गों की पूजा कर उनका आशीर्वाद लेते हैं।

गुरु पूर्णिमा का महत्व

हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का खास महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। वेदव्यास जी को पहला गुरु माना जाता है, जिन्होंने चारों वेदों की रचना की। यही वजह है कि इस दिन उनकी पूजा विशेष रूप से की जाती है। साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की भी पूजा होती है। गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु के सम्मान और आभार व्यक्त करने का मौका होता है। माना जाता है कि इस दिन अपने गुरु की पूजा और सेवा करने से जीवन में खुशहाली, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा आती है। गुरु के आशीर्वाद से इंसान का जीवन आसान और सुखमय बन जाता है।

Related posts

Famous Temples: भारत के प्रसिद्ध मंदिर और उनकी अद्भुत महिमा,शांति के प्रतीक, क्या है उनकी मान्यताएं

Famous Temples: भारत के प्रसिद्ध मंदिर और उनकी अद्भुत महिमा,शांति के प्रतीक, क्या है उनकी मान्यताएं

August 27, 2025
यहां पर भक्त प्रकट हुए थे भगवान गणेश, भक्त बल्लाल को दिए दर्शन, जानें लंबोदन के आधे अंग में क्यों लिपटे हैं सांप

यहां पर भक्त प्रकट हुए थे भगवान गणेश, भक्त बल्लाल को दिए दर्शन, जानें लंबोदन के आधे अंग में क्यों लिपटे हैं सांप

August 27, 2025

गुरु पूर्णिमा पर क्या करें?

गुरु की पूजा और चरण स्पर्श करें

Guru Purnima के दिन अपने गुरु के प्रति आदर और श्रद्धा दिखाना बहुत जरूरी होता है। आप अपने गुरु के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लें। अगर आपके गुरु आपके पास नहीं हैं तो उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर, तिलक लगाकर और मिठाई का भोग लगाकर पूजा करें। उनके बताए मंत्रों का जाप करें।

गुरु को उपहार दें

गुरु को प्रसन्न करने के लिए आप उन्हें कोई उपयोगी वस्त्र, किताब, पादुका या उनके काम में आने वाली चीजें भेंट कर सकते हैं। अगर आपके गुरु माता-पिता हैं, तो उन्हें प्रणाम करें, उनके चरण स्पर्श करें और उनकी प्रदक्षिणा (घूमकर) करके आशीर्वाद लें।

सत्यनारायण भगवान की कथा सुनें

इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना बहुत फलदायी माना जाता है। आप सत्यनारायण कथा सुन सकते हैं या गीता-पढ़ाई कर सकते हैं। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना भी शुभ माना गया है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

देवगुरु बृहस्पति को हल्दी चढ़ाएं

देवताओं के गुरु बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए घर के उत्तर-पूर्व दिशा को हल्दी मिले पानी से साफ करें और वहां घी का दीपक जलाएं। इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता आती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामाजिक परंपराओं पर आधारित है। न्यूज1 इंडिया इस विषय की प्रमाणिकता या किसी भी धार्मिक दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Tags: Guru Purnima SignificanceHindu Festival 2025
Share196Tweet123Share49
Previous Post

दिल्ली में 99,023 रु/10 ग्राम पर उछला सोना, 9 जुलाई 2025 जेब पर पड़ सकता है हल्का भार…

Next Post

Apple का COO बना मुरादाबाद का बेटा: सबीह खान ने दिखाई भारत की ताकत, सिलिकॉन वैली में लहराया परचम

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
Apple COO

Apple का COO बना मुरादाबाद का बेटा: सबीह खान ने दिखाई भारत की ताकत, सिलिकॉन वैली में लहराया परचम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Kushinagar

VIDEO: झांकी में भगवान शंकर बने युवक की अचानक मौत, डोल मेले में मच गया हड़कंप

August 28, 2025
Adarsh Singh

किसान के बेटे आदर्श सिंह ने यूपी टी20 लीग में बरपाया कहर, 19 गेंदों में जड़े 10 छक्के, रिंकू सिंह को भी छोड़ा पीछे

August 28, 2025
UP

UP सरकार की नई पहल: संपत्ति रजिस्ट्री के बाद अब खतौनी में स्वतः दर्ज होगा नाम, आधार से जुड़ेगी प्रक्रिया

August 28, 2025
Yogi Govt

Yogi Govt की बड़ी पहल: हर जिले में बनेगा ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल इम्प्लायमेंट जोन’, युवाओं को मिलेगा स्थानीय रोजगार

August 28, 2025
Delhi 20 college threat

Delhi के 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस में हड़कंप, बम-डॉग स्क्वायड का सर्च ऑपरेशन

August 28, 2025
UP T20 League

UP T20 League: नोएडा सुपर किंग्स की धमाकेदार जीत, गोरखपुर लायंस को 26 रनों से हराया, तीन बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक

August 28, 2025
Big changes from 1st September 2025 in India

Big Changes:सितंबर का महीना लाएगा नए बदलाव आपकी जेब, निवेश, बैंकिंग, और बीमा पर पड़ेगा कैसा असर

August 28, 2025
UP Census 2026

UP Census 2026: तैयारियों की होगी फुल ड्रेस रिहर्सल, अक्टूबर-नवंबर में प्री-टेस्ट से परखा जाएगा सिस्टम

August 28, 2025
Ahmedabad to host 2030 Commonwealth Games bid

Common Wealth Games 2030: किसको मिली मोदी कैबिनेट की हरी झंडी,कौन सा शहर पेश करेगा 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की दावेदारी

August 28, 2025
Rojgar Mahakumbh Lucknow job fair employment opportunities

Rojgar Mahakumbh: दूसरे दिन भी हजारों युवाओं को मिली नौकरी,अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने भी ऑफर लेटर दिए

August 28, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version