बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

बिकरू कांड जैसी वारदात टली सुल्तानपुर में! वारंटी की तलाश में गई पुलिस टीम पर हमला…

सुल्तानपुर में बिकरू कांड जैसी वारदात होते-होते बची जब वारंटी की तलाश में गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ईंट-पत्थर से हमले में एक दारोगा और सिपाही घायल हो गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

by Mayank Yadav
जुलाई 11, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Sultanpur news
Share on FacebookShare on Twitter

Sultanpur news: यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात होते-होते बच गई। बिकरू कांड की याद दिलाने वाली इस घटना में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। दबिश देने गई टीम पर ईंट-पत्थर बरसाए गए, जिससे दारोगा और सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हमला उस वक्त हुआ जब पुलिस द्वारिकागंज क्षेत्र में एक पुराने वारंटी कपिल देव सिंह की तलाश में उसके गांव पहुंची थी। हमले की खबर मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर भेजा गया और कुछ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। घटना ने 2020 के कुख्यात बिकरू कांड की यादें ताजा कर दी हैं, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

वारंटी की तलाश में गई पुलिस टीम पर हमला, दो घायल

Sultanpur के गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित सुदनापुर गांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त तनाव फैल गया, जब Sultanpur पुलिस एक वारंटी को पकड़ने पहुंची। द्वारिकागंज चौकी प्रभारी द्रिवेश त्रिवेदी के नेतृत्व में टीम जैसे ही आरोपी कपिल देव सिंह के घर पहुंची, वैसे ही ग्रामीणों ने अचानक ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। हमले में दारोगा त्रिवेदी और सिपाही शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए।

RELATED NEWS

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026
: Sultanpur Police Encounter

Sultanpur Police Encounter: 11 लाख रुपये, अवैध हथियार, गहने और जीप बरामद, 50 हजार का इनामी समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार

जुलाई 3, 2026

पुलिस बल तैनात, कुछ महिलाएं हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है, जबकि कुछ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस हमले को गंभीरता से लिया गया है और FIR दर्ज कर ली गई है।

बिकरू कांड की दिला दी याद

यह वारदात कानपुर के बिकरू कांड की भयावहता की याद दिला गई, जब जुलाई 2020 में दबिश देने गई पुलिस टीम पर गैंगस्टर विकास दुबे और उसके साथियों ने हमला कर दिया था। उस घटना में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। हालांकि सुल्तानपुर की घटना में कोई जानहानि नहीं हुई, लेकिन जिस तरह अचानक हमले की योजना बनाई गई, उससे साफ है कि आरोपी पहले से तैयार था।

सख्त कार्रवाई के निर्देश

Sultanpur  के बाद स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच तेज़ कर दी गई है और जल्द ही मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Agra कांग्रेस कार्यालय बना शर्मनाक वारदात का गवाह: उपाध्यक्ष जलालउद्दीन गिरफ्तार, रेप और धर्मांतरण के गंभीर आरोप

Tags: Sultanpur News
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

: Sultanpur Police Encounter

Sultanpur Police Encounter: 11 लाख रुपये, अवैध हथियार, गहने और जीप बरामद, 50 हजार का इनामी समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Sultanpur Police Encounter: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में गश्त...

Sultanpur

सुल्तानपुर ज्वैलर्स लूटकांड का एक और आरोपी मुठभेड़ में ढेर, सुबह 4 बजे हुआ एनकाउंटर

by Akhand Pratap Singh
सितम्बर 23, 2024

Sultanpur News: सुल्तानपुर (Sultanpur) ज्वैलर्स लूटकांड से जुड़े एक और आरोपी को एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। मुठभेड़...

up

Sultanpur ज्वैलरी शॉप लूटकांड में शामिल अजय यादव का एनकाउंटर, मंगेश यादव के बाद पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 20, 2024

Uttarpradesh :  उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर Sultanpur  से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है, कि...

Sultanpur

Sultanpur News: पकडे गए सुल्तानपुर लूट के आरोपी… पुलिस एनकाउंटर में घायल

by Mayank Yadav
सितम्बर 3, 2024

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के Sultanpur में बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को पकड़ लिया। तीनों बदमाश...

Next Post
Pocket Money for Kids and Parenting Financial Lessons

Parenting tips: पैसे की अहमियत सिखाने के लिए क्या बच्चों को पॉकेट मनी देनी चाहिए? जानिए सही तरीक़ा और उम्र

Lung Health Tips: दिल्ली की जहरीली हवा से बिगड़ रहे फेफड़े, इन आसान एक्सरसाइज से लंग्स को हेल्दी बना रखें खुद को फिट

Lung Health Tips: दिल्ली की जहरीली हवा से बिगड़ रहे फेफड़े, इन आसान एक्सरसाइज से लंग्स को हेल्दी बना रखें खुद को फिट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In