Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

समोसा-जलेबी और लड्डू भी क्या अब हो गये जंक फूड, स्वास्थ्य मंत्रालय की नई पहल कहां लगेंगे “ऑयल और शुगर बोर्ड”

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जंक फूड को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब समोसा-जलेबी जैसे फूड्स के साथ चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे जो फैट और शुगर की जानकारी देंगे, ताकि लोग समझदारी से खा सकें।

by SYED BUSHRA
14/07/2025
in राष्ट्रीय

Junk food health warning India: वह दिन अब दूर नहीं जब आप समोसा, बिस्किट या जलेबी खाने जाएंगे और उनके पास एक बोर्ड लगा मिलेगा, जो आपको बताएगा कि इसमें कितनी शुगर और फैट छिपा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी केंद्रीय संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे फूड आइटम्स के पास “ऑयल और शुगर बोर्ड” लगाएं। इन बोर्ड्स पर उस खाने में मौजूद शुगर और फैट की मात्रा साफ-साफ लिखी होगी। इस पहल की शुरुआत AIIMS नागपुर समेत कई बड़े संस्थानों से हो चुकी है। अब कैफेटेरिया और सार्वजनिक जगहों पर मौजूद खाने के साथ चेतावनी बोर्ड भी दिखाई देंगे। इसका मकसद लोगों को यह जानकारी देना है कि वे जो खा रहे हैं, वह उनके शरीर को कितना नुकसान पहुंचा सकता है।

जंक फूड अब तंबाकू जितना खतरनाक माना जाएगा

AIIMS नागपुर के एक अधिकारी ने बताया कि समोसा, जलेबी, लड्डू, पकौड़े और वड़ा पाव जैसे पारंपरिक फास्ट फूड को अब गंभीरता से जांचा जाएगा। डॉ. अमर आमले, कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया नागपुर शाखा के अध्यक्ष ने कहा, “जैसे सिगरेट पर चेतावनी होती है, वैसे ही अब खाने की चीजों पर भी जानकारी होगी। शुगर और ट्रांस फैट अब नई तंबाकू बन चुके हैं।”

मोटापा और बीमारियों का बढ़ता खतरा

स्वास्थ्य मंत्रालय के अंदरूनी दस्तावेज बताते हैं कि भारत में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। 2050 तक भारत में करीब 45 करोड़ लोग मोटापे या अधिक वजन से ग्रस्त हो सकते हैं। शहरी इलाकों में हर पांच में से एक व्यक्ति मोटापे की चपेट में है। बच्चों में भी यह खतरा तेजी से बढ़ रहा है, जिसकी वजह है गलत खानपान और कम होती फिजिकल एक्टिविटी।

जानकारी देने का मकसद, रोक लगाने का नहीं

डॉ. गुप्ता, वरिष्ठ डायबेटोलॉजिस्ट कहते हैं कि इस पहल का मकसद लोगों को जागरूक करना है, न कि किसी फूड पर पाबंदी लगाना। उन्होंने कहा, “अगर किसी को पता हो कि एक गुलाब जामुन में पांच चम्मच चीनी होती है, तो वह उसे खाने से पहले जरूर सोचेगा।”

नागपुर बना बदलाव की शुरुआत करने वाला शहर

नागपुर देश का पहला शहर बन गया है जहां यह पहल लागू की जा रही है। किसी भी खाने पर रोक नहीं लगेगी, लेकिन अब हर चटपटे आइटम के पास एक रंगीन चेतावनी बोर्ड होगा, जिसमें लिखा होगा
“समझदारी से खाएं, आपका शरीर आपका धन्यवाद करेगा।”

Next Post

Satay Western 'Marlina the Murderer' to represent Indonesia at the Oscars

IND vs ENG: मैकुलम ने किया ‘टोटका’ और स्टोक्स ने पढ़ा मंत्र, फिर कुछ ऐसे इंग्लैंड से लॉर्ड्स टेस्ट मैच हारा भारत

Delhi

सावधान! दिल्ली समेत कई राज्यों में 6 दिन तक मूसलधार बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

RELATED

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

LATEST

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India