Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Chetouna Dispute : कैसे एक मामूली झगड़ा बना जातीय संघर्ष बीजेपी के लिए हुए क्यों मुश्किल हालात

वाराणसी के छितौना गांव में जमीन विवाद ने अब जातीय संघर्ष का रूप ले लिया है। बीजेपी की सहयोगी पार्टियां आमने-सामने हैं। इससे पूर्वांचल में पार्टी की सियासी पकड़ पर असर पड़ सकता है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
July 16, 2025
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
Chetouna village caste dispute and political controversy in Uttar Pradesh
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Chetouna Dispute:छितौना गांव में आधा बिस्वा जमीन पर बांस लगाने और खेत में जानवर घुसने को लेकर संजय सिंह और भोला राजभर के परिवारों में झगड़ा हो गया। पहले तो यह मामला सिर्फ गांव के दो परिवारों के बीच की लड़ाई लग रहा था, लेकिन देखते-देखते यह एक जातीय टकराव में बदल गया।

राजनीतिक पार्टियों की एंट्री से बढ़ा विवाद

घटना के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा), बीजेपी और सपा के कई राजभर नेता भोला राजभर के समर्थन में सामने आ गए। जवाब में करणी सेना और कई क्षत्रिय संगठन संजय सिंह के पक्ष में आ खड़े हुए। धीरे-धीरे यह विवाद वाराणसी से निकलकर बलिया और पूर्वांचल के अन्य जिलों तक पहुंच गया।

RELATED POSTS

PM Modi G7 invitation and Canada controversy

India-Canada के रिश्तों पर फिर मची हलचल ,क्या G7 के बहाने होगी एक नई शुरुआत

June 8, 2025
UP Cabinet Expansion

Uttar Pradesh : क्या BJP को जल्द मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार, कौन होगा इसमें शामिल

March 2, 2025

एकतरफा कार्रवाई का आरोप

5 जुलाई को यूपी सरकार के मंत्री अनिल राजभर खुद गांव पहुंचे और सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि पुलिस ने आरोपी पक्ष पर केस दर्ज कर लिया है। इस पर क्षत्रिय संगठनों ने आरोप लगाया कि मंत्री के दबाव में केवल एक पक्ष की एफआईआर हुई और दूसरे की बात नहीं सुनी गई। इसके बाद संजय सिंह की ओर से भी केस दर्ज हुआ।

अरविंद राजभर के जुलूस से और भड़का मामला

सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर जब कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे तो उनके साथियों द्वारा किए गए आपत्तिजनक नारों का वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में करणी सेना और क्षत्रिय समाज को लेकर अपशब्द कहे गए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों पर केस दर्ज कर लिया।

टकराव रोकने की कोशिशें

करणी सेना ने इसके विरोध में 15 जुलाई को छितौना मार्च की घोषणा की। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया और सभी संगठनों के साथ बैठक की गई। कुछ लोगों को नजरबंद कर दिया गया और अंत में मार्च रद्द कर दिया गया।

बीजेपी के लिए मुश्किल हालात

सुभासपा और क्षत्रिय समाज, दोनों ही बीजेपी के प्रमुख वोट बैंक माने जाते हैं। संजय सिंह खुद बीजेपी के बूथ अध्यक्ष हैं। ऐसे में बीजेपी के लिए यह मामला काफी पेचीदा हो गया है। अगर कोई भी वर्ग नाराज़ होता है, तो चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Tags: Caste Conflictpolitical News
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

PM Modi G7 invitation and Canada controversy

India-Canada के रिश्तों पर फिर मची हलचल ,क्या G7 के बहाने होगी एक नई शुरुआत

by SYED BUSHRA
June 8, 2025

PM Modi G7 invitation and Canada controversy : कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को G7...

UP Cabinet Expansion

Uttar Pradesh : क्या BJP को जल्द मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार, कौन होगा इसमें शामिल

by SYED BUSHRA
March 2, 2025

UP Cabinet Expansion मार्च का महीना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए काफी अहम होने वाला है। इस दौरान संगठन...

Political news: पुलिस जाँच में भाजपा नेता नाज़िया इलाही का दावा निकला ग़लत, जानिये क्या है पूरा मामला

Political news: पुलिस जाँच में भाजपा नेता नाज़िया इलाही का दावा निकला ग़लत, जानिये क्या है पूरा मामला

by Sadaf Farooqui
February 25, 2025

 Political news: नाजिया इलाही ने एक सड़क हादसे के बाद दावा किया था कि मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने...

Lok SAbha Election 2024, BJP, J.P. Nadda, PM Modi, Political News

‘मोदी जी करते हैं विकासवादी राजनीति..’ 7th फेज़ इलैक्शन के मौके पर नड्डा का News1India Exclusive बातचीत

by Gulshan
June 1, 2024

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 का आज सातवें चरण का और आखिरी मतदान है। इस मौके पर...

Lok Sabha Election 2024, SP, UP Politics, Political News, Akhilesh Yadav, Amarpal Yadav

Lok Sabha Election 2024 : ‘डेढ़ लाख वोटो से बागपत सीट..’ सपा प्रत्याशी ने प्रेस वार्ता में किया प्रहार

by Gulshan
May 31, 2024

Lok Sabha Election 2024 : देश भर में लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election 2024) का शोर जारी है और अब...

Next Post
Jammu & Kashmir News

उधमपुर में गोल्ड स्कैम का भंडाफोड़, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा आरोपी

Ghaziabad News

छांगुर केस में नया खुलासा, महिला का आरोप - बहन का किया ब्रेनवॉश, गाजियाबाद से जुड़ा है राज!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version