शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

Headache After Workout: वर्कआउट के बाद सिरदर्द क्यों होता है? जानें कारण और बचाओ के आसान उपाय

अगर वर्कआउट के बाद सिरदर्द होता है, तो यह डिहाइड्रेशन, गलत पोस्चर या ओवरएक्सर्शन का नतीजा हो सकता है। कुछ साधारण उपायों से इसे रोका जा सकता है, लेकिन बार-बार हो तो डॉक्टर से सलाह लें।

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2025
in Uncategorized

Headache After Workout:अगर आपको एक्सरसाइज के बाद कभी-कभार सिर में हल्का दर्द होता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सावधानी से आप इसे आसानी से टाल सकते हैं। लेकिन अगर सिरदर्द बार-बार होता है, बहुत तेज़ होता है या साथ में चक्कर, धुंधलापन या कमजोरी महसूस हो, तो यह किसी मेडिकल परेशानी का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर, खासकर न्यूरोलॉजिस्ट या जनरल फिजिशियन से मिलना बेहतर रहेगा।

डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी

वर्कआउट के दौरान पसीने के ज़रिए शरीर से काफी मात्रा में पानी बाहर निकलता है। अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। इससे ब्रेन टिशू सिकुड़ने लगते हैं और सिरदर्द शुरू हो जाता है।

RELATED NEWS

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

सितम्बर 21, 2026
Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

जुलाई 28, 2026

क्या करें:

वर्कआउट से पहले और बाद में 1-2 गिलास पानी ज़रूर पिएं।

अगर वर्कआउट लंबा हो तो इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर ड्रिंक लें।

ब्लड शुगर का गिरना

अगर आप खाली पेट एक्सरसाइज करते हैं या बहुत समय तक कुछ नहीं खाते, तो शरीर की एनर्जी कम हो जाती है और ब्लड शुगर लेवल नीचे चला जाता है। इसका असर सिर और पूरे शरीर पर पड़ सकता है।

क्या करें:

एक्सरसाइज से 30-45 मिनट पहले हल्का नाश्ता करें।

जैसे केला, ओट्स, सूखे मेवे या हल्की स्नैक्स।

मीठी चीजों से ज्यादा परहेज करें और संतुलित आहार लें।

गलत एक्सरसाइज पोजिशन

अगर वर्कआउट के दौरान गर्दन, पीठ या शरीर की स्थिति सही नहीं होती, तो मांसपेशियों पर ज़रूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है और सिरदर्द हो सकता है। इसे टेंशन हेडेक भी कहा जाता है।

क्या करें:

एक्सरसाइज हमेशा सही पोजिशन और फॉर्म में करें।

स्ट्रेचिंग और वार्मअप को न छोड़ें।

गर्दन या सिर को झटका देने से बचें।

जरूरत से ज्यादा मेहनत

कभी-कभी अचानक या बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने से शरीर थक जाता है और सिरदर्द होने लगता है। खासकर दौड़ने, भारी वजन उठाने या हाई इंटेंसिटी वर्कआउट के बाद।

क्या करें:

धीरे-धीरे एक्सरसाइज का समय और ताकत बढ़ाएं।

हर सेशन के बाद कूल डाउन और रेस्ट ज़रूर लें।

सही तरीके से सांस न लेना

अगर वर्कआउट के दौरान आप ठीक से सांस नहीं लेते हैं, तो शरीर और दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती। इससे सिर भारी लग सकता है और दर्द हो सकता है।

क्या करें:

हर एक्सरसाइज के साथ गहरी और लयबद्ध सांस लेने की आदत डालें।

ब्रीदिंग एक्सरसाइज और प्राणायाम भी फायदेमंद हैं।

फिटनेस का मतलब सिर्फ पसीना बहाना नहीं, बल्कि अपने शरीर की ज़रूरतों को समझना भी है। अगर आप वर्कआउट के दौरान और बाद में इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो सिरदर्द की परेशानी से बच सकते हैं। लेकिन अगर दिक्कत बार-बार हो रही है, तो डॉक्टर से मिलना ज़रूरी है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य सलाह पर आधारित है। कोई भी कदम उठाने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें। news1india इसकी पुष्टि या जिम्मेदारी नहीं लेता।

Tags: Fitness and wellnessHealth Tips

SYED BUSHRA

Related Posts

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 21, 2026

Cinnamon Benefits: दालचीनी भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला लोकप्रिय मसाला है, लेकिन बाजार में मिलने वाली सभी दालचीनी एक जैसी...

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lemon Peel Water Benefits: घर में नींबू का रस निकालने के बाद अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया...

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Health Tips: बरसात के मौसम में जामुन सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही...

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Stomach Gas Problem:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जल्दबाजी में खाना खाते हैं। इसका असर सीधे पाचन...

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Monsoon Fever Alert:  देशभर में मानसून सक्रिय होने के साथ ही गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश का...

Next Post
UP

UP में टीबी मरीजों के मसीहा बने अफसर: कानपुर DM जेपी सिंह, श्रावस्ती DM अजय दिवेदी और बदायूं DM निधि श्रीवास्तव ने उठाई ज़िम्मेदारी

पहचानें असली और स्पैम SMS, टेलीकॉम कंपनियों ने जोड़े कौन से नए संकेत, यूजर्स को मिलेगी कैसे राहत

पहचानें असली और स्पैम SMS, टेलीकॉम कंपनियों ने जोड़े कौन से नए संकेत, यूजर्स को मिलेगी कैसे राहत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In