मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

इकरा के ‘हल्लाबोल’ के बाद प्रिया सरौज का ‘बदलापुर’, रिंकू सिंह की मंगेतर ने महाराज जी को ऐसे ‘हौंका’

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर सपा सांसद प्रिया सरोल और क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर का रिएक्शन सामने आया है।

by Vinod
जुलाई 18, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मिशन 2027 का शंखनाद लगभग-लगभग हो चुका है। सत्ता में वापसी को लेकर अखिलेश यादव लाव-लश्कर के साथ सड़क पर उतर चुके हैं। सपा का सियासी वाररूम भी एक्टिव हो गया है। सपा प्रमुख भी इसबार बीजेपी को बेदखल करने के लिए खास प्लान बनाया है। अखिलेश यादव ने सपा की लेडी बिग्रेड को ऑपरेशन फतह की कमान सौंप दी है। सपा की ये जांबाज महिला नेता अब सियासी पिच पर ताबड़तोड़ बैटिंग कर रही हैं। कभी सीएम योगी और उनकी सरकार को घेर रही हैं तो वहीं सूबे के अफसरों को गांधीगिरी का पाठ पढ़ा रही हैं। सपा की लेडी बिग्रेड के हल्लाबोल ने बीजेपी खेमे की टेंशन बढ़ा दी है।

देश का सबसे बड़ा सियासी दंगल 2027 में लड़ा जाएगा। तीसरी बार लखनऊ की कुर्सी पर कब्जे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कमान अपने हाथों में थाम ली है तो वहीं अखिलेश यादव ने आजमगढ़ से पीडीए भवन का शिलान्यास कर चुनावी डुगडुगी बजा दी है। सपा प्रमुख ने मिशन 2027 को लेकर एक खास प्लान तैयार किया है। सरकार विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आंदोलन के जरिए बीजेपी की पोल खोलने की जिम्मेदारी बेदाग महिला नेताओं को सौंपी है। ये महिला नेता बीजेपी के हर वार को अपने तरीके से जवाब दे रही हैं। इसी कड़ी में कैराना से सांसद इकरा हसन ने एडीएम के खिलाफ हल्लाबोला तो मछलीशहर की सपा सांसद प्रिया सरोज भी जुबान से ताबड़तोड़ फायर कर रही हैं।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

सितम्बर 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026

सोशल मीडिया के जरिए सपा सांसद प्रिया सरोज ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और अनिरुद्धाचार्य महाराज के बीच जुबानी विवाद ने प्रतिक्रिया देकर तहलका मचा दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, जब एक बाबा कृष्ण जी का नाम बताने में असफल हो जाता है तो अपनी छवि सुधारने के लिए वे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम हिंदू-मुस्लिम से जोड़कर देश-प्रदेश का माहौल खराब करते हैं। यही सिखाते हैं, ये अपने प्रवचन में। उन्होंने अनिरुद्धाचार्य की फोटो भी पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में यह भी संकेत दिया है कि धार्मिक मंचों से समाज को बांटने वाली बातें की जा रही हैं, जो भारतीय लोकतंत्र और सांस्कृतिक समरसता के खिलाफ है।

प्रिया सरोज की यह पोस्ट ऐसे समय पर आई है, जब अनिरुद्धाचार्य महाराज और अखिलेश यादव के वायरल वीडियो और टिप्पणियों ने राजनीति को गर्मा दिया है। अब हम आपको बताते हैं कि प्रिया सरोज ने क्यों एक्स पर ये शब्द लिखे। दरअसल, बीते दिनों सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का अनिरुद्धाचार्य महाराज के साथ एक काफी पुराना वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में अखिलेश यादव ने अनिरुद्धाचार्य महाराज से पूछा कि मां यशोदा ने भगवान कृष्ण को सबसे पहले किस नाम से पुकारा था। मतलब, भगवान इसी के बाद सपा के नेता महाराज जी पर हमलावर हो गए। सांसद प्रिया सरोज ने भी महाराज जी को घेरा। सांसद के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ यूजर्स ने इसे सत्य और साहस की आवाज बताया तो कुछ ने इसे संत समाज के खिलाफ बयान करार दिया।

सांसद प्रिया सरोज की पोस्ट को राजनीतिक गलियारों में अनिरुद्धाचार्य पर सीधा निशाना माना जा रहा है। ऐसे में हम हम आपको सपा सांसद प्रिया सरोज के बारे में बताते हैं। प्रिया सरोज ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीशहर सीट से जीत हासिल कर पहली बार संसद में कदम रखा। वह समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता तूफानी सरोज की बेटी हैं, जो इसी सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं। प्रिया ने अपनी मेहनत और जनता के समर्थन से कम उम्र में ही राजनीति में अपनी जगह बनाई है। उनकी सादगी और मेहनत उनके व्यक्तित्व को और निखारती है। प्रिया सरोज नवंबर 2025 में टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह से शादी करेंगी। दोनों की मंगनी हो चुकी है।

 

 

Tags: Akhilesh YadavAniruddhacharya MaharajMP Priya SarojSamajwadi Party
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

Next Post
जानें एडीएम ने इकरा हसन से क्यों कहा ‘गेट आउट’, फिर सपा की लेडी सांसद ने कुछ ऐसे किया पलटवार

जानें एडीएम ने इकरा हसन से क्यों कहा ‘गेट आउट’, फिर सपा की लेडी सांसद ने कुछ ऐसे किया पलटवार

ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को किया गिरफ्तार; पूर्व सीएम बोले ‘साहेब को इस तोहफे के लिए धन्यवाद’

ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को किया गिरफ्तार; पूर्व सीएम बोले ‘साहेब को इस तोहफे के लिए धन्यवाद’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In