बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा’, तभी तो सीएम योगी ने बृजभूषण शरण सिंह को फोनकर बुलाया घर

बीजेपी के कद्दावर नेता व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह करीब 31 माह के बाद सीएम आवास पहुंचे। यहां वह सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई।

by Vinod
जुलाई 22, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर लगभग-लगभग डुगडुबी बज चुकी है। राजनीतिक दल लाव-लश्कर के साथ सियासी अखाड़े में उतर चुके हैं। जीत-हार के लिए अभी से दांव-पेच आजमाए जानें लगे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को राजधानी लखनऊ में बड़ी खबर सामने आई। बीजेपी के कद्दावर नेता व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह करीब 31 माह के बाद सीएम आवास पहुंचे। यहां वह सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि ये बैठक पंचायत और विधानसभा चुनाव को लेकर हुई है।

पूर्वांचल की राजनीति में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण की अच्छी पकड़ है। तभी तो वह अक्सर कहते रहते हैं कि हमारा दबदबा था, दबदबा है और आगे भी दबदबा रहेगा। पूर्व सांसद को लेकर कहा जाता रहा है कि उनकी सीएम योगी आदित्नाथ से नहीं बनती। खुद एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि उनके नेता सीएम योगी नहीं हैं। हमारे नेता पीएम नरेंद्र मोदी हैं। बृजभूषण शरण सिंह बीते 31 माह के दौरान कभी सीएम योगी से नहीं मिले। उनके साथ मंच साझा भी नहीं किया। लेकिन अचानक सोमवार को सीएम योगी से मिले और आंधे घंटे तक दोनों के बीच बातचीत भी हुई।

RELATED NEWS

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

अगस्त 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026

यूपी के सीएमयोगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। बृजभूषण के मुताबिक, वो 31 महीने बाद योगी से मिले। इसमें कुछ भी पॉलिटिकल नहीं था। बस अपना गम-शिकवा शेयर किया। वैसे भी मेरे मुख्यमंत्री से 56 साल से संबंध हैं। मीडिया से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, जीवन में उतार चढ़ाव होता रहता है। सोमवार को योगी जी से मिला। 2023 जनवरी में मुझपर आरोप लगा था तब से सीएम से कोई बात नहीं हुई थी। जब मुझपर आरोप लगा था तभी तय कर लिया था कि ये लड़ाई मेरी है और मैं ही इसे लडूंगा। मेरी ये लड़ाई जारी रही। मैं लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ पाया। पार्टी ने बेटे को टिकट दिया और जनता ने उन्हें सांसद चुन लिया।

बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि जनवरी 2023 में सीएम का कार्यक्रम रद्द हुआ था, तब से मैं उनसे दूर हुआ। मैंने तभी कहा था जब वो बुलायेंगे तो ही मिलने जाएंगे। अब जब उन्होंने मुझे बुलाया तो मैं मिलने पहुंच गया। आप कह सकते हैं मुलाकात में परिवार के दो लोगों ने अपना गम-शिकवा शेयर किया, इसमें कुछ भी पॉलिटिकल नहीं है। सीएम योगी और पूर्व सांसद के बीच हुई मुलाकात के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने कमेंट लिख रहे हैं। कुछ लोग लिख रहे हैं अब ऑल-इल-वेल। जल्द ही पूर्व सांसद को बीजेपी संगठन में मिल सकता है बड़ा पद। एक यूजर्स ने लिखा कि पूर्वांचल की राजनीति में बृजभूषण शरण सिंह का दबदबा है। ये बात सभी को पता है।

गौरतलब है कि बृजभूषण और योगी की इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट कहा जा रहा है, मगर सियासी गलियारों में इसे एक बड़े राजनीतिक डेवलपमेंट के तौर पर देखा जा रहा है। पूर्वांचल की राजनीति और 2027 के चुनावी समीकरणों के लिहाज से ये मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि यह मुलाकात दोनों नेताओं के बीच काफी टाइम से बंद संवाद को फिर जारी कर सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों को करीब लाने की कोशिश केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर हुई है। ताकि, 2027 के चुनाव में पार्टी में एकजुटता का संदेश जाए। जानकार बताते हैं कि पीएम मोदी और सीएम योगी की मुलाकात के बाद पार्टी के अंदर एकजुटता लाने को लेकर मंथन हुआ और इसी का नतीजा रहा कि पूर्व सांसद लखनऊ पहुंचे।

मालूम हो कि बृजभूषण बीजेपी के कई बार के सांसद रहे हैं। साथ ही डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राम मंदिर आंदोलन में भी उनकी सक्रिय भूमिका थी। महिला पहलवानों के आरोपों के बाद बीते लोकसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया गया था। हालांकि, उनके बेटे करण भूषण को टिकट मिल गया था। बृजभूषण के एक बेटे प्रतीक भूषण गोंडा सदर से बीजेपी के विधायक हैं.। दूसरे बेटे करण भूषण कैसरंगज से बीजेपी के सांसद हैं। दोनों ही अक्सर सीएम योगी से मिलते रहते हैं। सीएम भी उन्हें तवज्जो देते हैं। जानकार बताते हैं कि बृजभूषण शरण सिंह गोरखपीठ से भी जुड़े हैं और राम मंदिर आंदोलन के दौरान उन्होंने अहम भूमिका भी निभाई थी।

Tags: Brijbhushan Sharan SinghBrijbhushan Sharan Singh met CM YogiCM Yogi AdityanathUP Assembly Elections 2025
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

Next Post
Lucknow News

Lucknow News : यूपी की सियासत में खलबली तेज़, बृजभूषण ने सीएम योगी से की मुलाकात

Noida, India

Atul Mathur Appointed CEO of Academyy of Excellence, Set to Revolutionize Professional Education in India

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In