Saturday, November 21, 2026 5:08 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » शिक्षा » दिल्ली के MBBS छात्रों को बड़ा झटका! जामिया हमदर्द की सभी सीटें रद्द, आखिर क्या थी वजह 

दिल्ली के MBBS छात्रों को बड़ा झटका! जामिया हमदर्द की सभी सीटें रद्द, आखिर क्या थी वजह 

जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए MBBS और पीजी मेडिकल कोर्स की सभी सीटें रद्द कर दी हैं। यह निर्णय वित्तीय गड़बड़ियों और प्रशासनिक दखलअंदाजी के कारण लिया गया है।

by Gulshan
23/07/2025
Jamia Hamdard

Jamia Hamdard : दिल्ली में MBBS और PG मेडिकल कोर्स का सपना देखने वाले छात्रों के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है। जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अपनी सभी 150 MBBS और 49 PG मेडिकल सीटों को वापस लेने का निर्णय लिया है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब 21 जुलाई से नीट काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

यह निर्णय ‘हमदर्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च’ (HIMSR) से संबंधित गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और प्रबंधन स्तर पर जारी विवादों के चलते लिया गया है। HIMSR, जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित मेडिकल कॉलेज है, जिसकी स्थापना वर्ष 2012 में की गई थी।

NMC की रिपोर्ट में HIMSR को मिली ‘शून्य सीट’

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा जारी अस्थायी सीट मैट्रिक्स में HIMSR के लिए कोई भी सीट उपलब्ध नहीं दर्शाई गई है। यह दर्शाता है कि सत्र 2025-26 में यहां न तो MBBS और न ही PG कोर्स में दाखिला लिया जा सकेगा। 6 जून को जामिया हमदर्द के रजिस्ट्रार ने NMC को पत्र भेजकर सूचित किया कि कुछ निजी हस्तक्षेपों के कारण विश्वविद्यालय HIMSR के ऑनलाइन पोर्टल और प्रवेश प्रणाली पर अपना नियंत्रण खो चुका है। इसी वजह से विवि को इन सीटों की मान्यता से खुद को अलग करना पड़ा।

RELATED NEWS

No Content Available

कॉलेज ने निर्देशों का पालन नहीं किया

जामिया हमदर्द के कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद अफशर आलम ने कहा कि उन्होंने HIMSR प्रबंधन को कई बार यूजीसी (UGC) के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए चेताया था, लेकिन कॉलेज ने बार-बार इन निर्देशों की अनदेखी की। कुलपति के अनुसार, विश्वविद्यालय यूजीसी के नियमों का पूरी तरह पालन करता है और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अब न्यायिक प्रक्रिया से सकारात्मक परिणाम की आशा कर रहा है। फिलहाल, HIMSR में किसी भी नए छात्र का दाखिला नहीं हो पाएगा।

यह भी पढ़ें : महेंद्र उर्फ अब्दुल की सनसनीखेज कहानी…

इस पूरे मामले की जड़ में HIMSR और उससे जुड़े HAH सेंटेनरी अस्पताल में हुई वित्तीय अनियमितताएं हैं। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में यह सामने आया है कि वर्ष 2011 से 2023 के बीच लगभग 813 करोड़ रुपये की राशि हमदर्द एजुकेशन सोसाइटी को ट्रांसफर की गई, जो कि UGC के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। CAG ने इसे संसाधनों के दुरुपयोग की संज्ञा दी है, जिससे छात्रों और स्टाफ के हित प्रभावित हुए हैं।

न्यायालय से क्या है उम्मीद ? 

इन सभी घटनाओं के चलते जामिया हमदर्द ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। दायर याचिका में कहा गया है कि विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और प्रवेश से जुड़े दस्तावेजों का कुछ बाहरी तत्वों ने दुरुपयोग किया है। अदालत ने केंद्र सरकार के वकील और स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई सुनवाई में यह निर्देश दिया कि फिलहाल HIMSR की कोई भी मेडिकल सीट NEET काउंसलिंग में शामिल नहीं की जाएगी। यह फैसला छात्रों के लिए गहरी चिंता का विषय है, खासकर उनके लिए जिन्होंने HIMSR को अपनी प्राथमिक पसंद के रूप में चुना था। अब सभी की निगाहें कोर्ट के अगले फैसले पर टिकी हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Lucknow

Lucknow में पहली लैंड पूलिंग स्कीम 'सौमित्र विहार योजना' सितंबर में होगी लॉन्च, भूतपूर्व सैनिकों को भी मिलेगा लाभ

Birthday special: बनना था एक्टर बन गए म्यूज़िक डायरेक्टर किसके पिता ने बदलवाया रास्ता, एक्टिंग छोड़ संगीत में चमके

Birthday special: बनना था एक्टर बन गए म्यूज़िक डायरेक्टर किसके पिता ने बदलवाया रास्ता, एक्टिंग छोड़ संगीत में चमके

Religious news: कैलाश पर्वत के पास स्थित इस रहस्यमयी झील को क्यों माना जाता है अशुभ और ख़तरनाक

Religious news: कैलाश पर्वत के पास स्थित इस रहस्यमयी झील को क्यों माना जाता है अशुभ और ख़तरनाक

POPULAR POST

Ball Tampering Controversy: ख्वाजा और डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की गोपनीय जांच पर उठाए सवाल

Ball Tampering Controversy: ख्वाजा और डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की गोपनीय जांच पर उठाए सवाल

November 17, 2026
ICC Calendar: 2035 तक के टूर्नामेंट तय, भारत को मिली दो बड़े आयोजनों की मेजबानी

ICC Calendar: 2035 तक के टूर्नामेंट तय, भारत को मिली दो बड़े आयोजनों की मेजबानी

November 15, 2026
Shamli Fire Accident

Fire Tragedy : दो सिलेंडर में धमाकों से मकान में लगी आग, मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत; कैसे हुआ हादसा?

November 19, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Lucknow News: लखनऊ में B.Arch छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला पुराना सुसाइड नोट; पिता ने जताई हत्या की आशंका

November 18, 2026
IND vs NZ: 94 साल में पहली बार! न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों ने रचा इतिहास

IND vs NZ: 94 साल में पहली बार! न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों ने रचा इतिहास

November 21, 2026
Development Plan : बिहार में कहां बनेंगे दो बड़े एयरपोर्ट, कौन से शहरों को मिलेगा फायदा?

Development Plan : बिहार में कहां बनेंगे दो बड़े एयरपोर्ट, कौन से शहरों को मिलेगा फायदा?

November 19, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India