रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Lucknow में पहली लैंड पूलिंग स्कीम ‘सौमित्र विहार योजना’ सितंबर में होगी लॉन्च, भूतपूर्व सैनिकों को भी मिलेगा लाभ

लखनऊ में सितंबर में प्रदेश की पहली लैंड पूलिंग स्कीम ‘सौमित्र विहार योजना’ लॉन्च होगी। अगस्त में 2500 फ्लैटों के रजिस्ट्रेशन खुलेंगे। किसानों को पहले लॉटरी से प्लॉट मिलेंगे। अन्य जिलों में भी नई योजनाएं शुरू होंगी।

by Mayank Yadav
जुलाई 23, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow Saumitra Vihar Scheme: उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में सितंबर महीने में एक ऐतिहासिक कदम उठाया जाएगा। आवास विकास परिषद न्यू जेल रोड पर प्रदेश की पहली लैंड पूलिंग स्कीम ‘सौमित्र विहार योजना’ लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले अगस्त में करीब 2500 फ्लैटों के लिए रजिस्ट्रेशन खोले जाएंगे। किसानों को लॉटरी के माध्यम से प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। बोर्ड बैठक में भूतपूर्व सैनिकों को भी 3% की छूट देने का प्रस्ताव लाया गया है। साथ ही बांदा, चित्रकूट, वाराणसी और उन्नाव में भी नई आवासीय योजनाओं को हरी झंडी मिल चुकी है। वहीं, भ्रष्टाचार में संलिप्त तीन इंजीनियरों पर सख्त कार्रवाई और नई भर्ती नियमावली पर भी सहमति बनी है।

सितंबर में लॉन्च होगी ‘सौमित्र विहार योजना’

Lucknow में न्यू जेल रोड पर बनने जा रही सौमित्र विहार योजना को सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। यह उत्तर प्रदेश की पहली लैंड पूलिंग स्कीम होगी। योजना में किसानों से अधिग्रहित की गई जमीन के बदले उन्हें पहले लॉटरी से प्लॉट दिए जाएंगे। इसके बाद आम नागरिकों के लिए योजना खोली जाएगी। फिलहाल रेरा के निर्देश पर किसानों की सूची तैयार कर ली गई है और अगस्त में करीब 2500 फ्लैटों के रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।

RELATED NEWS

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

जुलाई 23, 2026
Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

जुलाई 16, 2026

पूरे प्रदेश में 11 हजार फ्लैट खाली

आवास विकास परिषद के सचिव नीरज शुक्ला ने बताया कि लखनऊ के वृंदावन, अवध विहार, पारा और विकासनगर में 2500 फ्लैट अभी भी खाली हैं। वहीं, पूरे प्रदेश में यह संख्या 11 हजार से अधिक है, जिसमें गाजियाबाद और नोएडा जैसे बड़े जिले भी शामिल हैं। इनकी बिक्री के लिए भी अगस्त में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

भूतपूर्व सैनिकों को मिलेगा लाभ

Lucknow परिषद ने भूतपूर्व सैनिकों को कमर्शल जमीन की खरीद पर दी जा रही 3% की छूट को अब आवासीय योजनाओं पर भी लागू करने की तैयारी कर ली है। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए बचे 116 मकानों का आवंटन भी 5-6 अगस्त के बीच किया जाएगा।

चित्रकूट, बांदा और वाराणसी में नई योजनाएं

बांदा के मवई बुजुर्ग गांव में 337.94 एकड़ क्षेत्रफल में नई योजना लाई जा रही है जिसमें 9500 प्लॉट प्रस्तावित हैं। चित्रकूट के दो गांवों—चकला राजरानी और अहमदगंज—में 64.89 हेक्टेयर में 4450 प्लॉट्स की योजना बनेगी। वाराणसी में पहले से लंबित जीटी रोड योजना अब लैंड पूलिंग मॉडल पर लागू होगी।

भ्रष्टाचार पर सख्ती

Lucknow बोर्ड बैठक में तीन रिटायर्ड इंजीनियरों—नारायण प्रसाद, सुनील कुमार सिंह और दिनेश पाल—के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में विभागीय जांच शुरू करने का निर्णय लिया गया। तीनों की पेंशन रोक दी गई है और दोष सिद्ध होने पर रिकवरी की जाएगी। साथ ही अवैध निर्माण करवाने वाले बिल्डरों को नोटिस भी दिए जाएंगे।

अन्य प्रमुख फैसले

  • पूरे प्रदेश में बिल्डिंग बाईलॉज एलडीए की तर्ज पर लागू
  • टंकण परीक्षा की स्पीड सीमा घटाकर 80-25 की गई
  • उन्नाव की भूमि विकास एवं गृहस्थान योजना-3 को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया तेज
  • आगरा की सिकंदरा योजना में 2416 वर्गमीटर जमीन इंटेलीजेंस ब्यूरो को दी जाएगी, जहां उनके अधिकारी-स्टाफ के लिए फ्लैट बनेंगे

प्रदेश की आवासीय योजनाओं में एक नई दिशा देते हुए सौमित्र विहार योजना एक मील का पत्थर साबित हो सकती है। इससे न सिर्फ किसानों को उनका हक मिलेगा बल्कि आम जनता को भी आधुनिक व सुव्यवस्थित आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी।

दिल्ली के MBBS छात्रों को बड़ा झटका! जामिया हमदर्द की सभी सीटें रद्द, आखिर क्या थी वजह 

Tags: lucknow
Share199Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Lucknow Lift Accident: राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा...

Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Lucknow Night Safari: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा...

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026

Weather Update:राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी। तड़के से ही शहर के कई इलाकों में...

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Lucknow Fire Incident: लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों...

Next Post
Birthday special: बनना था एक्टर बन गए म्यूज़िक डायरेक्टर किसके पिता ने बदलवाया रास्ता, एक्टिंग छोड़ संगीत में चमके

Birthday special: बनना था एक्टर बन गए म्यूज़िक डायरेक्टर किसके पिता ने बदलवाया रास्ता, एक्टिंग छोड़ संगीत में चमके

Religious news: कैलाश पर्वत के पास स्थित इस रहस्यमयी झील को क्यों माना जाता है अशुभ और ख़तरनाक

Religious news: कैलाश पर्वत के पास स्थित इस रहस्यमयी झील को क्यों माना जाता है अशुभ और ख़तरनाक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist