रविवार, अक्टूबर 25, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

पानी को लेकर बवाल: देवरिया में RO प्लांट संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के देवरिया में पानी न देने पर बाइक सवार युवकों ने आरओ प्लांट संचालक को गोली मार दी। युवक के पैर में गोली लगी है और हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुट गई है।

by Mayank Yadav
जुलाई 24, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Deoria

Deoria firing incident: उत्तर प्रदेश के देवरिया शहर में गुरुवार की सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां सिर्फ पीने का पानी न देने पर बाइक सवार युवकों ने आरओ प्लांट संचालक को गोली मार दी। घटना लगड़ी देवरिया मोहल्ले की है, जहां 25 वर्षीय अंबरीश कुशवाहा उर्फ छोटू पर तीन राउंड फायर किए गए, जिनमें से एक गोली उनके बाएं पैर में लगी। गंभीर हालत में उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। Deoria पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पानी को लेकर हुआ विवाद, गोली चलाने पर उतरे युवक

लगड़ी Deoria मोहल्ला निवासी अंबरीश कुशवाहा रोज की तरह गुरुवार सुबह अपने आरओ प्लांट पर पानी भर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और पीने के लिए पानी मांगा। अंबरीश ने बोतल की ओर इशारा करते हुए खुद जाकर पानी पीने को कहा। इसी बात को लेकर युवकों में नाराज़गी बढ़ गई और उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने तीन राउंड गोली चलाई, जिसमें से एक अंबरीश के बाएं पैर में जाकर लगी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़े।

RELATED NEWS

Deoria Mazar Bulldozer

मजार गिराने का बदला? देवरिया विधायक को मिली सर कलम करने की धमकी, यूपी में मचा हड़कंप।

जनवरी 13, 2026
Deoria

गाड़ियों के आसमान छूते दाम! देवरिया में मजदूर दूल्हे ने 30 ई-रिक्शा में निकाली ऐतिहासिक बारात

दिसम्बर 2, 2025

हमलावर फरार, पुलिस जांच में जुटी

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने घायल अंबरीश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एएसपी अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी और कोतवाल दुर्गेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इलाके में दहशत, आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे

Deoria पुलिस ने आरओ संचालक पर हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि सिर्फ पानी को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने गोली चला दी। इस घटना ने लोगों को दहला कर रख दिया है और स्थानीय नागरिकों में भय व्याप्त है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। पीड़ित का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि हमलावर जल्द ही गिरफ्त में होंगे।

62 साल बाद मिला इंसाफ: Pilbhit के बांग्लादेशी शरणार्थियों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक

Tags: deoria

Mayank Yadav

Related Posts

Deoria Mazar Bulldozer

मजार गिराने का बदला? देवरिया विधायक को मिली सर कलम करने की धमकी, यूपी में मचा हड़कंप।

by Mayank Yadav
जनवरी 13, 2026

Deoria Mazar Bulldozer Shalabh Mani Tripathi BJP MLA Death Threat: उत्तर प्रदेश के देवरिया में अवैध मजार पर चले बुलडोजर...

Deoria

गाड़ियों के आसमान छूते दाम! देवरिया में मजदूर दूल्हे ने 30 ई-रिक्शा में निकाली ऐतिहासिक बारात

by Mayank Yadav
दिसम्बर 2, 2025

Deoria e-rickshaw wedding procession: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक अनोखी बारात चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसने...

Mahoba

Deoria के मॉल में हिंदू युवतियों का शोषण और धर्म परिवर्तन! पीड़िता बोली – पुलिस नहीं कर रही सुनवाई, SP से लगाई गुहार

by Mayank Yadav
सितम्बर 5, 2025

Deoria news: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में धर्म परिवर्तन और शारीरिक शोषण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया...

Deoria

बाइक स्टंट बना दरोगा के बेटे की जान का दुश्मन: देवरिया में पीट-पीटकर हत्या, शव नदी में फेंका गया

by Mayank Yadav
जुलाई 11, 2025

Deoria murder case: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे...

मिलिए यूपी की दूसरी ‘शबनम’ से, जिसने मोहब्बत के खातिर काटा पिता का गाला, फिर ऐसे पकड़ी गई हत्यारिन बिटिया

मिलिए यूपी की दूसरी ‘शबनम’ से, जिसने मोहब्बत के खातिर काटा पिता का गाला, फिर ऐसे पकड़ी गई हत्यारिन बिटिया

by Vinod
मार्च 7, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। देवरिया की सदर कोतवाली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बेटी ने अपने प्रेमी के...

Next Post
Swami Prasad Maurya

Swami Prasad Maurya का कांवड़ियों पर तीखा वार-"गंदे मन वाले क्या करेंगे शुद्धिकरण?"

Ujjain News

चेकअप के लिए आया युवक अस्पताल में ही हुआ बेहोश, हार्ट अटैक के बाद शॉक थैरेपी से बची जान!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India