Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » ब्राह्मणों की सुरक्षा के लिए बनाया है डिप्टी सीएम, नहीं तो लटक जाएंगे फांसी पर: मंत्री के पति का ब्रजेश पाठक से तीखा वार

ब्राह्मणों की सुरक्षा के लिए बनाया है डिप्टी सीएम, नहीं तो लटक जाएंगे फांसी पर: मंत्री के पति का ब्रजेश पाठक से तीखा वार

भाजपा कार्यकर्ता पर फर्जी मुकदमे से नाराज राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला अकबरपुर थाने में धरने पर बैठ गईं। उनके पूर्व सांसद पति अनिल शुक्ल वारसी ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से बात कर आत्महत्या तक की धमकी दे डाली।

by Mayank Yadav
25/07/2025
Pratibha Shukla

Pratibha Shukla Dharna: महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला गुरुवार को उस वक्त धरने पर बैठ गईं, जब भाजपा कार्यकर्ता पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया। घटना अकबरपुर कोतवाली की है, जहां मंत्री ने इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग करते हुए कार्रवाई होने तक थाने से न हटने का ऐलान किया। इस बीच उनके पति व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से फोन पर बात की और आत्महत्या तक की धमकी दे डाली। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या आपको ब्राह्मणों की रक्षा के लिए डिप्टी सीएम बनाया गया है या फिर फर्जी मुकदमों का तमाशा देखते रहने के लिए?

आपको डिप्टी सीएम इसीलिए बनाया गया न कि आप ब्राह्मणों की रक्षा करोगे..
और ब्राह्मणों के खिलाफ मुकदमे फर्जी लिखा जाएं..
उनको मां-बहन की गालियां दी जाएं और हम लोग सब उनको वोट करते रहें..
ऐसे तो नहीं चल पाएगा..
चलो रक्खो..
पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वाराणसी किससे बात कर रहे हैं?? कोई… pic.twitter.com/LlZF12l2Wq

— Vivek K. Tripathi (@meevkt) July 24, 2025

मंत्री का छह घंटे लंबा धरना

बदलापुर के विवादित सड़क निर्माण कार्य को लेकर भाजपा कार्यकर्ता शिवा पांडेय समेत कुछ लोगों पर मुकदमा दर्ज होते ही राज्यमंत्री Pratibha Shukla गुरुवार दोपहर को अकबरपुर कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने कार्यकर्ता पर दर्ज केस को फर्जी बताते हुए इंस्पेक्टर सतीश सिंह व लालपुर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। समर्थकों के साथ बैठी मंत्री के विरोध के चलते कोतवाली परिसर में भारी भीड़ जुट गई। शाम करीब नौ बजे पुलिस कप्तान पहुंचे और चौकी इंचार्ज को लाइनहाजिर करने तथा इंस्पेक्टर पर जांच का आदेश एएसपी को सौंपने की बात कही, तब जाकर मंत्री धरने से उठीं।

RELATED NEWS

Pratibha Shukla

योगी की मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने BJP सांसद को भेजा 1 करोड़ का मानहानि नोटिस, हैरान कर देगी वजह

August 24, 2025

पूर्व सांसद ने ब्रजेश पाठक से जताया गुस्सा

धरने के दौरान पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी भी कोतवाली पहुंचे और फोन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से बात की। उन्होंने भावुक होते हुए कहा— “राजनीति छोड़ दें या फांसी पर लटक जाएं? आपको ब्राह्मणों की सुरक्षा के लिए डिप्टी सीएम बनाया गया है या फिर गालियां और फर्जी मुकदमे झेलने के लिए?” फोन कटने के बाद उन्होंने समर्थकों से कहा कि रस्सी लाओ, यहीं फांसी लगा लेते हैं।

सड़क निर्माण को लेकर उठा विवाद

बदलापुर में विधायक निधि से सड़क बन रही थी, लेकिन स्थानीय सभासद शमशाद ने उसे गलत स्थान बताते हुए काम बंद करा दिया। राज्यमंत्री ने हस्तक्षेप कर काम दोबारा शुरू कराया, जिसके बाद ठेकेदार जहूर की तहरीर पर सभासद के खिलाफ रंगदारी का केस दर्ज हुआ। इसके बाद चेयरमैन दीपाली सिंह और ईओ ने फिर काम रुकवा दिया। फिर एक अन्य शिकायत के आधार पर भाजपा नेता समेत कई लोगों पर केस दर्ज हुआ, जिससे विवाद और गहरा गया।

पुलिस की कार्रवाई के बाद शांत हुआ मामला

मंत्री Pratibha Shukla की नाराजगी और धरने को देखते हुए पुलिस कप्तान को खुद थाने पहुंचना पड़ा। उन्होंने तत्काल चौकी प्रभारी को लाइनहाजिर करने और इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना खत्म हुआ, लेकिन इस घटनाक्रम ने भाजपा में अंदरूनी खींचतान और जातीय समीकरणों को एक बार फिर सतह पर ला दिया है।

‘एक अक्षर की चूक’ ने छीने 17 साल: मैनपुरी पुलिस की गलती ने बनाया बेगुनाह को मुजरिम

Related Posts

Pratibha Shukla

योगी की मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने BJP सांसद को भेजा 1 करोड़ का मानहानि नोटिस, हैरान कर देगी वजह

August 24, 2025
Next Post
CM Yogi UP Government

30,000 शिक्षक पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू: UP aided college में बड़ी बहाली की तैयारी, आयोग जल्द जारी करेगा विज्ञापन

Mayawati

संविधान से 'सेक्युलरिज्म' नहीं हटेगा: मोदी सरकार की नीति पर मायावती ने जताई खुशी, कहा- राहत की खबर है

Business success story:कौन है नीरज चोपड़ा जिन्होंने पुराने को नया बनाकर खड़ी की  करोड़ों की कंपनी

Business success story:कौन है नीरज चोपड़ा जिन्होंने पुराने को नया बनाकर खड़ी की करोड़ों की कंपनी

POPULAR POST

Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

November 1, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India