बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

8 दिन में सैयारा ने बटोरे करोड़ों, साबित होगी अब तक की सबसे बड़ी रोमांटिक हिट फिल्म?

अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपने डेब्यू से ही शानदार शुरुआत की है। उनकी फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि दो दिनों के दौरान कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई, फिर भी यह फिल्म अब भी मुनाफे में बनी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि इस वीकेंड इसकी कमाई में फिर से ज़बरदस्त उछाल आ सकता है।

by Gulshan
जुलाई 26, 2025
in TOP NEWS, मनोरंजन
Saiyaara
Share on FacebookShare on Twitter

Saiyaara : निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म सैयारा ने रिलीज़ के एक हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। हालांकि बीते दो दिनों में इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का कुल कलेक्शन लगातार अच्छा बना हुआ है। माना जा रहा है कि इस वीकेंड फिल्म एक बार फिर जबरदस्त उछाल के साथ घाटा भर देगी। साथ ही, सैयारा अब एक नया रिकॉर्ड बनाने की ओर तेज़ी से बढ़ रही है — सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म बनने का।

8 दिन में कितनी कमाई कर चुकी है सैयारा?

अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म सैयारा ने अपने ओपनिंग डे पर ही 21.5 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की थी, जिससे यह साफ हो गया था कि फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। बिना किसी बड़ी प्रमोशनल स्ट्रैटेजी के आई इस फिल्म ने पहले वीकेंड में ही 83.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।

RELATED NEWS

Saiyaara

Saiyaara : श्रद्धा कपूर हुई ‘सैयारा’ की दिवानी, कहा– ‘5 बार देखूंगी’,

जुलाई 22, 2025

यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार का पत्रकारों को बड़ा तोहफा 15 हजार रुपए पेंशन…

आमतौर पर वीकडेज में फिल्मों की कमाई घट जाती है, लेकिन सैयारा ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए सोमवार से शुक्रवार तक भी अपनी ग्रिप बनाए रखी और 5 दिनों में 107 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 8 दिन में कुल 190.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

वर्ल्डवाइड कमाई में भी चमकी सैयारा

भारत के साथ-साथ सैयारा को विदेशों में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म ने अब तक 65 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इस हिसाब से सैयारा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 8 दिनों में 255 करोड़ रुपये पहुंच गया है। खास बात यह है कि यह फिल्म सिर्फ 40 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई थी, और अब तक ये अपने बजट से छह गुना ज़्यादा कमाई कर चुकी है। आने वाले दिनों में इसके और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

क्या ‘कबीर सिंह’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी सैयारा?

अब तक की सबसे बड़ी हिंदी रोमांटिक फिल्म की बात करें तो शाहिद कपूर की कबीर सिंह टॉप पर है। इस फिल्म ने भारत में 331.24 करोड़ रुपये और विदेशों में 47.78 करोड़ की कमाई के साथ कुल 379.02 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। अगर सैयारा ने मौजूदा रफ्तार को कायम रखा, तो यह फिल्म न केवल कबीर सिंह के रिकॉर्ड के करीब पहुंचेगी, बल्कि उसे पीछे छोड़ने की भी पूरी संभावना है।

Tags: Saiyaara
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

Saiyaara

Saiyaara : श्रद्धा कपूर हुई ‘सैयारा’ की दिवानी, कहा– ‘5 बार देखूंगी’,

by Gulshan
जुलाई 22, 2025

Saiyaara : अहान पांडे और अनीता पड्डा की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' ने सिनेमाघरों में रिलीज़ होते ही जबरदस्त हलचल मचा...

Next Post
Yogi Government

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, OBC बेटियों की शादी पर मिलेगा बड़ा तोहफा, लाखों की मदद का प्रस्ताव तैयार!

Ghazipur News

एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस घोटाले का खुलासा तेज सिंह मोटर ट्रेनिंग स्कूल बना 'लाइसेंस माफिया' का केंद्र

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist