Wednesday, February 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

लिफ्ट में फंसी गर्दन, स्पोर्ट्स कारोबारी की दर्दनाक मौत से मेरठ में सनसनी

मेरठ में इंडियन स्पोर्ट्स कंपनी के मालिक हरविंदर सिंह की फैक्ट्री की लिफ्ट में गर्दन फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त वह फर्स्ट फ्लोर से ऊपर जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 27, 2025
in Latest News, मेरठ
Meerut
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Meerut accident: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को हिला कर रख दिया है। इंडियन स्पोर्ट्स कंपनी के मालिक हरविंदर सिंह उर्फ पिंटू की शनिवार शाम उनकी ही फैक्ट्री में लिफ्ट में गर्दन फंसने से मौत हो गई। Meerut हादसा सूरजकुंड इलाके की एक फैक्ट्री में उस वक्त हुआ जब वह ग्राउंड फ्लोर से सेकंड फ्लोर जा रहे थे। अचानक तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट ने चलना शुरू किया और उनका सिर दरवाजे के बाहर ही रह गया। गर्दन फंसने के बाद वह बुरी तरह घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद फैक्ट्री और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लिफ्ट में गर्दन फंसने से कारोबारी की मौत

घटना शनिवार शाम की है जब हरविंदर सिंह अपनी फैक्ट्री में कामकाज निपटाकर फर्स्ट फ्लोर से सेकंड फ्लोर जाने की तैयारी कर रहे थे। चश्मदीद कर्मचारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार, सभी कर्मचारी घर जाने की तैयारी में थे, तभी पिंटू सिंह लिफ्ट में चढ़े। लिफ्ट में तकनीकी दिक्कत आने के कारण वह अचानक रुक गई। बताया जा रहा है कि पिंटू ने आवाज देने के लिए सिर बाहर निकाला ही था कि लिफ्ट दोबारा चल पड़ी और गर्दन फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे लिफ्ट रोकी और पिंटू को बाहर निकाला।

RELATED NEWS

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

January 22, 2026
Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

January 11, 2026

हादसे के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

गंभीर रूप से घायल हरविंदर सिंह को पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे अन्य कर्मचारियों में दहशत फैल गई। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लिफ्ट की सुरक्षा पर उठे सवाल, पुलिस जांच जारी

Meerut पुलिस की प्राथमिक जांच में यह हादसा लिफ्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक का नतीजा माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि लिफ्ट की तकनीकी स्थिति, सेफ्टी फीचर्स और रखरखाव से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। इसके साथ ही यह भी देखा जाएगा कि फैक्ट्री प्रशासन ने सुरक्षा मानकों का पालन किया था या नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी।

परिवार और व्यापारी समाज में शोक की लहर

हरविंदर सिंह उर्फ पिंटू Meerut के कारोबारी जगत में एक जाना-पहचाना नाम थे। उनकी अचानक हुई दर्दनाक मौत से व्यापारिक समाज में शोक की लहर है। परिजन सदमे में हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिर लिफ्ट की सुरक्षा जांच क्यों नहीं हुई थी। पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही इस हादसे की पूरी तस्वीर सामने आएगी।

Mansa Devi stampede: मनसा देवी मंदिर में भीषण भगदड़, 8 की मौत की ख़बर, बिजली के तार से फैला करंट बना त्रासदी की वजह!

Tags: Meerut
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

by Mayank Yadav
January 22, 2026

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के सलावा में राज्य के...

Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

by Mayank Yadav
January 11, 2026

Meerut Kapsaad Case: मेरठ के सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी पारस...

Meerut murder case:

कातिल बीवी, आशिक और सीमेंट वाला ड्रम: मेरठ के सबसे डरावने कत्ल की फिल्मी दास्तान!

by Mayank Yadav
January 5, 2026

Meerut murder case: मेरठ का चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड, जिसे 'नीला ड्रम कांड' के नाम से जाना जाता है, एक...

Meerut

दरोगा-सिपाही को भारी पड़ा सादे कपड़ों का शौक, ग्रामीणों ने बना दिया ‘मुर्गा’, अब SSP ने भी नापा!

by Mayank Yadav
December 26, 2025

Meerut Police attack: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सठला गांव में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना...

Meerut

मेरठ में BLO ने खाया ज़हर: सुपरवाइज़र पर ‘सस्पेंड-FIR’ की धमकी का आरोप, अस्पताल में हंगामा

by Mayank Yadav
December 3, 2025

Meerut BLO SIR Form Suicide Attempt: मेरठ में SIR (स्पेशल समरी रिविज़न) की तैयारी में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO)...

Next Post
Gold Rate Today

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट! हफ्तेभर में ₹1500 से ज्यादा सस्ता, जानें आज का ताज़ा रेट

Viral News

काली साड़ी में 'देसी छोरा' पर झूमी महिला वकील, जबरदस्त डांस ने मचाया धमाल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist