Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » Ballia में सियासी ताकत की टक्कर: पूर्व सांसद और पूर्व विधायक के बेटों में हिंसक भिड़ंत, FIR में डकैती-गोलीबारी के आरोप

Ballia में सियासी ताकत की टक्कर: पूर्व सांसद और पूर्व विधायक के बेटों में हिंसक भिड़ंत, FIR में डकैती-गोलीबारी के आरोप

बलिया में भाजपा के दो दिग्गज नेताओं के बेटों के बीच वर्चस्व की जंग सड़कों पर उतर आई। लाठी-डंडे, चाकू और गोलीबारी तक हुई, जिसमें 10 लोग घायल हो गए और दोनों पक्षों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।

by Mayank Yadav
28/07/2025
Ballia

Ballia BJP clash: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार शाम सियासी ताकत की खौफनाक टक्कर देखने को मिली, जब भाजपा के पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के बेटे विपुलेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा के ही पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह के बेटे विद्या भूषण सिंह आमने-सामने भिड़ गए। बैरिया क्षेत्र में हुई इस झड़प ने राजनीतिक दुश्मनी को खुली जंग में तब्दील कर दिया, जिसमें समर्थकों के बीच जमकर लाठी-डंडे, चाकू और रिवॉल्वर चले। इस हिंसक टकराव में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने दोनों ओर से मिली तहरीरों पर जानलेवा हमले, बलवा, डकैती और गोलीबारी जैसे गंभीर आरोपों में 26 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

#बलिया

*अंत्येष्टि स्थल से उपजे विवाद में दोनों पक्षो से हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज ।*

*बलिया ।जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र के पचरुखिया अंत्येष्टि स्थल पर भाजपा के पूर्व विधायक एवं भाजपा के सांसद पुत्र के बीच उपजे विवाद में बैरिया थाने में दोनों पक्ष की शिकायत हुई दर्ज ।*… pic.twitter.com/B2HKJuW50y

— राजू गुप्ता (@8E31kYZlXjGW2Oy) July 28, 2025

राजनीतिक रंजिश से सुलग उठा बलिया

Ballia का बैरिया क्षेत्र एक बार फिर सियासी उठापटक का गवाह बना, जहां दो कद्दावर भाजपा नेताओं—पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह—के परिवारों की आपसी तनातनी सड़क पर हिंसा में बदल गई। घटना की शुरुआत पचरखिया घाट पर एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम से हुई, जहां सुरेन्द्र सिंह और प्रशांत उपाध्याय (पूर्व सांसद गुट से जुड़े) आमने-सामने हुए। आरोप है कि बातचीत न होने पर सुरेन्द्र सिंह नाराज होकर अपशब्द कहते हुए लौट गए। इसके बाद लौटते वक्त देवराज ब्रम्हमोड़ पर प्रशांत उपाध्याय और उनके साथियों पर जानलेवा हमला हुआ।

RELATED NEWS

Ballia

“कातिलों को पुलिस नहीं मारेगी तो मैं मारूंगी”: हत्याकांड में बहन की दहाड़ “कहाँ है योगी का बुलडोजर?”

December 19, 2025
Ballia

9 लाख का जनरेटर, 3.5 लाख का झांसा… BJP नेता और मिस्त्री की जयपुर में हत्या, कुएं से बरामद शव

September 26, 2025

प्रशांत उपाध्याय की तहरीर के अनुसार, उनके काफिले को घेरकर लाठी-डंडों, धारदार हथियारों और ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। सुरेन्द्र सिंह पर पिस्तौल से फायर करने का भी आरोप है, जो उपाध्याय के कान को छूते हुए निकल गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए और कई वाहनों को क्षति पहुंचाई गई।

दोनों पक्षों की तहरीर, दोनों पर संगीन आरोप

इस मामले में बैरिया पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। सुरेन्द्र सिंह और उनके बेटे हजारी सिंह समेत 18 नामजद और कई अज्ञात लोगों पर जान से मारने की कोशिश, बलवा, डकैती, हथियारों के प्रयोग जैसी धाराएं लगाई गई हैं। वहीं, सुरेन्द्र सिंह के बेटे विद्या भूषण सिंह की ओर से दर्ज कराई गई FIR में पूर्व सांसद के बेटे विपुलेंद्र प्रताप सिंह समेत 8 नामजद और 15 अज्ञात लोगों पर रिवॉल्वर से गोली चलाने और चाकू से हमला करने का आरोप लगाया गया है।

विद्या भूषण सिंह का कहना है कि देवराज ब्रम्हमोड़ पर उनके ऊपर विपुलेंद्र सिंह और उनके समर्थकों ने हमला किया। गर्दन पर चाकू से वार किया गया और लाठी-डंडों से पीटा गया। इस दौरान गोली भी चलाई गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

Ballia पुलिस जांच में जुटी, गिरफ्तारी जल्द संभव

घटना की जानकारी मिलते ही Ballia पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को प्राथमिक उपचार के लिए सोनबरसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी के मुताबिक, इस पूरे मामले में IPC की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और छानबीन जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपी पक्षों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इसी बीच, दोनों पक्ष मीडिया में एक-दूसरे पर आरोप लगाने में जुटे हैं, जिससे यह साफ है कि बलिया में भाजपा की आंतरिक गुटबाजी अब सड़कों पर उतर चुकी है। स्थानीय राजनीति में इस घटना को बलिया में आने वाले निकाय और विधानसभा चुनावों से पहले शक्ति प्रदर्शन की संज्ञा दी जा रही है।

Ballia की यह घटना सिर्फ दो नेताओं के बेटों की भिड़ंत नहीं, बल्कि भाजपा के अंदर चल रही पुरानी खींचतान और वर्चस्व की जंग की परछाईं है। जब राजनीति बंद कमरों से निकलकर हथियारों के साथ सड़कों पर आए, तो कानून और व्यवस्था की असली परीक्षा वहीं होती है।

“मेरे नाम की सुपारी निकाली गई है!” – यूपी के ऊर्जा मंत्री AK शर्मा का धमाकेदार खुलासा, मचा सियासी भूचाल

Related Posts

Ballia

“कातिलों को पुलिस नहीं मारेगी तो मैं मारूंगी”: हत्याकांड में बहन की दहाड़ “कहाँ है योगी का बुलडोजर?”

December 19, 2025
Ballia

9 लाख का जनरेटर, 3.5 लाख का झांसा… BJP नेता और मिस्त्री की जयपुर में हत्या, कुएं से बरामद शव

September 26, 2025
Ballia

Ballia में पशु चिकित्सालय कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों में मातम और जांच में जुटी पुलिस

August 16, 2025
Ballia

Ballia की सियासत में घमासान: उमाशंकर सिंह बनाम दया शंकर सिंह – जनाधार बनाम सत्ता की लड़ाई

August 7, 2025
Ballia

गले लगकर विदाई, आंखों में आंसू: बलिया में इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह के तबादले पर रो पड़े पुलिसकर्मी

August 1, 2025
Ballia

हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक वीडियो से मचा बवाल, आरोपी की गिरफ्तारी गई पुलिस पर हमला, कई घायल

June 26, 2025
पकड़ी गई 4 मिस्ट्री गर्ल्स से, जो महंगी जींस-शर्ट पहन सड़कों पर मांग रही थीं भीख, जानें क्या है इनकी कहानी

पकड़ी गई 4 मिस्ट्री गर्ल्स से, जो महंगी जींस-शर्ट पहन सड़कों पर मांग रही थीं भीख, जानें क्या है इनकी कहानी

June 5, 2025
Ballia

Ballia में मेरठ जैसा हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, रिटायर्ड जवान के टुकड़े कर कुएं में फेंके

May 13, 2025
Ballia News:

मोबाइल चार्जर की करंट से युवती की गई जान, छोटी सी लापरवाही पड़ गई भारी

December 2, 2024
Mau

Mau News: पत्नी का शव ठेले पर रखकर 50 किलोमीटर पैदल चला बुजुर्ग, बच्चों ने छोड़ा अकेला

November 25, 2024
Next Post
Operation Mahadev

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: 'Operation Mahadev' में पहलगाम हमले के तीन आतंकी ढेर, दाछीगाम में तलाशी जारी

Tech News

इन मोबाइल नंबरों से आ रही कॉल तो बिछ सकता है साइबर ठगी का जाल, सरकार ने दी चेतावनी

जो सुन नहीं सकी, वो देश को सुनाने लगी कैसे पहले ही प्रयास में बनीं IAS, मेहनत और हौसले की अनोखी मिसाल

जो सुन नहीं सकी, वो देश को सुनाने लगी कैसे पहले ही प्रयास में बनीं IAS, मेहनत और हौसले की अनोखी मिसाल

POPULAR POST

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026

LATEST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India