मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

“मेरे नाम की सुपारी निकाली गई है!” – यूपी के ऊर्जा मंत्री AK शर्मा का धमाकेदार खुलासा, मचा सियासी भूचाल

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि उनकी जान को खतरा है और उनके नाम की सुपारी निकाली गई है। उन्होंने बिजली विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों पर गंभीर साजिश रचने का आरोप लगाया।

by Mayank Yadav
जुलाई 28, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश
AK Sharma
Share on FacebookShare on Twitter

AK Sharma Supari: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि उनकी जान को खतरा है और उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। शर्मा ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारी उनकी छवि बिगाड़ने और उन्हें रास्ते से हटाने के लिए सुपारी दे चुके हैं। ये बयान ऐसे वक्त पर आया है जब वे लगातार बिजली विभाग में फैले भ्रष्टाचार और लापरवाही पर करारा प्रहार कर रहे हैं। उनका कहना है कि चाहे जो हो, वे डरने वाले नहीं हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम जारी रहेगी। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

कहां से उठी साजिश की आंच?

पिछले कई दिनों से एके शर्मा बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सख्त तेवर दिखा रहे हैं। उन्होंने कई बार समीक्षा बैठकों में अधिकारियों की खुलकर क्लास ली है और झूठी रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती के मामलों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने हाल ही में विजिलेंस टीमों पर भी आम जनता से धमकी देकर वसूली करने के गंभीर आरोप लगाए।

RELATED NEWS

AK Sharma

“अब चाहें जहां फोन मिलाओ!” बोले इंजीनियर, बिजली मंत्री AK शर्मा ने ऑडियो किया वायरल, अफसर सस्पेंड

जुलाई 27, 2025
AK Sharma

मंत्री AK Sharma का बिजली विभाग पर बड़ा हमला: अफसरों की जमकर क्लास, बोले- जनता दे रही है गाली

जुलाई 24, 2025

एक वायरल ऑडियो का जिक्र करते हुए उन्होंने बस्ती जिले के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ऑडियो में अधिकारी का अमर्यादित व्यवहार सामने आने के बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा – “यही बात मैंने तीन दिन पहले UPPCL के चेयरमैन और MD से कही थी।”

मंत्री का सीधा आरोप, जनता से किया वादा

AK Sharma ने एक सार्वजनिक मंच से कहा,

“मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है, मेरे नाम की सुपारी निकाली गई है। मेरी छवि को खत्म करने और मुझे नुकसान पहुंचाने की योजना है। लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं।”

AK Sharma ने इस बयान के संकेत अपने ट्विटर हैंडल पर भी दिए, जहां उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों पर तंज कसते हुए कार्रवाई के संकेत दिए। हालांकि उन्होंने ये साफ नहीं किया कि सुपारी देने वाले कौन लोग हैं और उनके पास यह जानकारी कहां से आई।

विपक्ष का तंज – ट्रांसफॉर्मर उड़ गया है!

शर्मा के इस धमाकेदार बयान से यूपी की राजनीति गर्मा गई है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए तंज कसा,

“बिजली विभाग का ट्रांसफॉर्मर उड़ गया है, मंत्री-अधिकारी के तार टूट गए हैं और जनता का सरकार से भरोसा खत्म हो गया है।”

कांग्रेस और आप जैसे दलों ने भी इसे सरकार की अंदरूनी कलह बताया, जबकि बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि शर्मा ईमानदारी और निडरता की मिसाल हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई पूरी ताकत से जारी है।

कौन हैं एके शर्मा?

AK Sharma 1988 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। मऊ जिले से आने वाले शर्मा ने दो दशक तक पीएम नरेंद्र मोदी के साथ काम किया और गुजरात में कई विकास परियोजनाओं का नेतृत्व किया। 2021 में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर बीजेपी जॉइन की और वर्तमान में योगी सरकार में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री हैं।

अब आगे क्या?

अब बड़ा सवाल यही है – क्या एके शर्मा के इस बयान के बाद राज्य सरकार कोई जांच कराएगी? क्या सुपारी कांड की परतें खुलेंगी?
बिजली विभाग में सुधार और भ्रष्टाचार के खिलाफ एके शर्मा की लड़ाई को जनता से तो समर्थन मिल रहा है, लेकिन यह बयान कहीं न कहीं योगी सरकार की आंतरिक स्थिति और विभागीय विफलताओं की ओर भी इशारा कर रहा है।
राजनीति के गलियारों में यह सवाल अब तैर रहा है – क्या शर्मा वाकई खतरे में हैं या यह एक रणनीतिक ‘पावर-प्ले’ है?

‘अब ऑपरेशन सिंदूर में क्या होगा?’, लोकसभा की बहस से पहले शहीद शुभम की पत्नी ऐशन्या ने पूछे तीखे सवाल

Tags: ak sharma
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

AK Sharma

“अब चाहें जहां फोन मिलाओ!” बोले इंजीनियर, बिजली मंत्री AK शर्मा ने ऑडियो किया वायरल, अफसर सस्पेंड

by Mayank Yadav
जुलाई 27, 2025

AK Sharma Action: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा विभाग में बड़ा विवाद तब खड़ा हो गया जब बस्ती जिले के अधीक्षण...

AK Sharma

मंत्री AK Sharma का बिजली विभाग पर बड़ा हमला: अफसरों की जमकर क्लास, बोले- जनता दे रही है गाली

by Mayank Yadav
जुलाई 24, 2025

AK Sharma News: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा एक बार फिर अपनी बेबाकी को लेकर...

Ak Sharma

‘दिल्ली जाने वाले नेताओं में सबसे कम हूं…’ विधानसभा में एके शर्मा ने CM योगी की की तारीफ

by Gulshan
दिसम्बर 18, 2024

Ak Sharma : उत्तर प्रदेश के बिजली मंत्री एके शर्मा ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कहा कि वे दिल्ली...

SP-BJP battle

तू मक्खी मैं कचरा! सोशल मीडिया पर छिड़ी सपा-बीजेपी की ‘गंदगी’ वाली जंग!

by Mayank Yadav
अक्टूबर 5, 2024

SP-BJP battle: उत्तर प्रदेश की राजनीति में सोशल मीडिया ने जुबानी जंग के एक नए मोर्चे का रूप ले लिया...

बिजलीकर्मियों की सांकेतिक हड़ताल का अंतिम दिन, अनिश्चितकाल के लिए खोलेंगे UP सरकार के खिलाफ मोर्चा या निकलेगा आज की बैठक में कोई हल

by Anu Kadyan
मार्च 19, 2023

यूपी में आज बिजलीकर्मियों की सांकेतिक हड़ताल का तीसरा और अंतिम दिन है। बीती रात ऊर्जा मंत्री से वार्ता विफल...

Next Post
Kushinagar News

कुशीनगर में धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार

Ballia

Ballia में सियासी ताकत की टक्कर: पूर्व सांसद और पूर्व विधायक के बेटों में हिंसक भिड़ंत, FIR में डकैती-गोलीबारी के आरोप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist