Thursday, February 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Bareilly में नेपाली युवती को भीड़ ने पीटा, चोटी पकड़कर घसीटा, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में नेपाली युवती को चोरी की अफवाह में भीड़ ने खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को बचाया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 3, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Bareilly
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bareilly Nepali girl beaten by crowd: बरेली के किला थाना क्षेत्र में एक नेपाली युवती को चोरी के शक में भीड़ ने जमकर पीटा। नोएडा में काम करने वाली यह युवती अपने दोस्तों से मिलने बारादरी आई थी। शुक्रवार रात वह छत पर फोन पर बात कर रही थी, तभी चोर और ड्रोन की अफवाह फैल गई। गश्त पर निकले लोगों ने युवती को चोर समझ शोर मचाया, जिससे घबराकर वह छत से कूद गई। घायल अवस्था में भीड़ ने उसे पकड़ लिया, खंभे से बांध दिया और बेरहमी से पीटा। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को भीड़ से छुड़ाया।

बरेली में दरिंदगी की हद!
नोएडा से आई युवती को चोर समझ भीड़ ने बेरहमी से पीटा, 4 गिरफ्तार
हाथ जोड़ती रही, कहती रही "मैं चोर नहीं हूं"
फिर भी भीड़ ने पीटा, अभद्रता की
नेपाल मूल की युवती, काम के सिलसिले में आई थी
कूदकर जान बचाई, घायल हालत में भर्ती
किला थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर 4… pic.twitter.com/LOQ52RZcAu

— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) August 2, 2025

RELATED POSTS

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

January 23, 2026
Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

January 21, 2026

छत से कूदकर बचने की कोशिश, भीड़ ने फिर भी नहीं बख्शा

नेपाल की रहने वाली युवती नोएडा में नौकरी करती है और फिलहाल Bareilly के बारादरी मोहल्ले में दोस्तों के पास आई थी। शुक्रवार देर रात वह छत पर फोन पर किसी से बात कर रही थी। इसी दौरान इलाके में ड्रोन और चोर की अफवाह फैली। मोहल्ले के गश्ती दल ने चोर-चोर चिल्लाना शुरू किया। डर के मारे युवती छत से कूद गई और उसके पैर में चोट आई। इसके बावजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। युवती बार-बार हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगती रही, लेकिन भीड़ ने उसकी एक न सुनी।

वीडियो बना, चोटी पकड़कर खींचते दिखे युवक

घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भीड़ युवती की चोटी पकड़कर उसे खींचती दिख रही है। कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाते हुए मारपीट की। पुलिस को बुलाने की गुहार लगाती युवती की आवाज वीडियो में साफ सुनाई दे रही है, लेकिन कोई उसकी मदद को आगे नहीं आया।

पुलिस की तत्परता से बची जान, चार गिरफ्तार

सूचना मिलते ही किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। Bareilly एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि युवती की हालत अब सामान्य है। उसकी तहरीर पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस वीडियो और स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

कौन कर रहा है अनिल अंबानी के डूबते बिजनेस को संभालने की कोशिश क्या है उनका बिजनेस प्लान

Tags: Bareilly
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

by Mayank Yadav
January 23, 2026

Bareilly crime news: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में खाकी का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। बिथरी चैनपुर...

Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

by Mayank Yadav
January 21, 2026

Bareilly Cow Death News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के विधानसभा क्षेत्र आंवला स्थित अनिरुद्धपुर...

Bareilly

चिल्लाते रहे लोग, चलता रहा बुलडोजर: बरेली में करोड़ों के दो बारात घर मलबे में तब्दील, परिवारों का आशियाना ध्वस्त

by Mayank Yadav
December 3, 2025

Bareilly Bulldozer: उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार का दिन पुराने शहर के सूफी टोला के निवासियों के लिए एक...

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

by Vinod
November 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, लेकिन कानून से वह बच नहीं सकता। इस...

Bareilly

त्योहार से पहले मातम: बरेली और श्रावस्ती में सड़क हादसों में 6 की मौत, 19 घायल

by Mayank Yadav
October 18, 2025

Bareilly Shravasti Accident: दीपावली के उल्लास से भरे दिन करीब थे, और बाहर काम करने वाले मजदूरों का अपने घर...

Next Post
Barabanki

मोहर्रम जुलूस से लापता युवती से गैंगरेप के बाद हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Baghpat

Baghpat में 'थूक जिहाद' का वीडियो वायरल, ढाबा संचालक और कर्मचारी हिरासत में, इलाके में तनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist